mahindra
  • podcast
  • Epaper
  • Hindi News

क्रिकेट कमेंट्री

चेन्नई VS हैदराबाद क्रिकेट कमेंट्री

Match 4123-Apr-2019

175/320.0 oversरन रेट: 8.75
VS
176/419.5 oversरन रेट: 8.87
चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 6 विकटों से हराया
चेन्नई सुपर किंग्स पहली पारी
119.5सिंगल!! और इसी के साथ चेन्नई 6 विकेट ने मैच जीत गई, चेन्नई ने प्ले ऑफ़ में बनाई अपनी जगह, कमाल का मुकाबला रहा ये, आखरी गेंद पर सीधे बल्ले से खेला गया शॉट, दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज़ के पैर से लगकर मिड ऑफ़ की तरफ गई गेंद, रन के लिए भागे, फील्डर ने भी गेंद को फील्ड किया और थ्रो भी किया लेकिन डायरेक्ट हिट नहीं लगी|
019.4आउट!! कैच आउट!! क्या यहाँ से मैच बदलेगा, उम्मीद नहीं है, रायुडू लौटे पवेलियन, मिड ऑफ़ पर शंकर ने पकड़ा एक आसान सा कैच, शॉर्टपिच गेंद को पुल करने गए बल्लेबाज़, टॉप एज लेकर मिड ऑफ़ पर गई गेंद, 2 गेंद 1 रन की दरकार|
119.3फुल लेंथ की गेंद को चिप कर दिया मिड ऑफ़ की ओर एक रन के लिए, स्कोर बराबर, 3 गेंद 1 रनों की दरकार|
619.2छक्का!! 4 गेंद 2 रनों की दरकार!! बेहतरीन प्रयास मनीष पण्डे द्वारा मिड विकेट बाउंड्री पर, लगभग छक्का बचा ही लिया था लेकिन खुद भी सीमा रेखा इ पार निकल गए, पैर ज़मीन पर टकराया और उस वक़्त हाथों में ही थी गेंद, क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को हीव कर दिया था|
119.1एक और सिंगल, पैड्स की गेंद को लेग साइड पर खेलते हुए रन पूरा किया|
19 ओवर | रन : 167/3 | रन रेट : 8.79
018.6डॉट बॉल!! मुकाबला रोमांचक होता हुआ, 6 गेंद पर 9 रनों की दरकार, शॉटपिच गेंद को अपर कट करने के प्रयास में बीट हुए बल्लेबाज़|
118.5एक और सिंगल, बेहतरीन ओवर खलील द्वारा गुज़रता हुआ, 7 गेंद 9 रनों की ज़रुरत|
018.4पैड्स पर लगी गेंद, लेग बिया के रूप में रन भगा खड़े हुए, फ्लिक करने के प्रयास में बीट हुए थे बल्लेबाज़, 8 गेंद 9 रनों की दरकार|
118.3छोटी लेंथ की गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच कर दिया, 9 गेंद 10 रनों की दरकार|
118.2पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|
018.1धीमी गति से डाली गई शॉटपिच गेंद, बल्लेबाज़ समझ नहीं पाए और गेंद उनको छोड़ती हुई कीपर की तरफ गई|
18 ओवर | रन : 163/3 | रन रेट : 9.06
017.6क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की पिच तक आये, पुल करने गए लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई गेंद, रन का मौका नहीं बन पाया, एक बेतरीन ओवर गुज़रता हुआ भुवि द्वारा, मुकाबला एक बार फिर से रोमांचक कर दिया, 12 गेंद 13 रन की दरकार|
117.5छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ़ साइड पर पुश कर दिया एक रन के लिए|
017.4लेग बाई के रूप में आया रन, आगे आकर खेलना चाहते थे, गेंदबाज़ ने लाइन बदली, लेग स्टम्प पर रखा, लेग बाई के रूप में आया रन|
117.3सिंगल मिला यहाँ पर, ऑफ़ स्टम्प के बहर की गेंद को कवर्स की दिशा में खेल दिया था, 15 गेंद 15 रन की दरकार|
017.2पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा, रन का मौका नहीं बन पाया|
017.1आउट!! कैच आउट!! बेहतरीन कैच, बेहतरीन कैच बेयर्सटो द्वारा, कमाल का एक हाथ से से कैच पकड़ा, बाउंसर को पुल कर दिया, बल्ले के ऊपर से लगकर गई गेंद कीपर की ओर, लाजवान कैच पकड़ लिया, आउट की अपील हुई, अम्पायर सहमत नहीं दिखे अंत में गेंदबाज़ ने दबाव डाला और वॉर्नर खुद पवेलियन की ओर लौट गए|
17 ओवर | रन : 160/3 | रन रेट : 9.41
216.6दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति, हटकर कवर्स की दिशा में गेंद को चिप कर दिया था, शाकिन काफी दूर से भागकर गेंद पर आये, अपने जूतों से गेंद को रोका, चौका बचाया, दो ही रन दिए|
016.5सीधा कवर्स फील्डर की ओर खेल बैठे शॉर्ट, रन बनाने का मौका नहीं बन पाया, कसी हुई गेंदबाज़ी खलील द्वारा|
016.4ऑफ़ स्टम्प की लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ने गए, किनारा लेकर पॉइंट की तरफ गई गेंद, रन का मौका नहीं बन पाया, 20 गेंद 18 रनों की दरकार|
116.3फुल लेंथ की गेंद, लॉन्ग ऑन की दिशा में खेल दिया एक रन के लिए, समझदारी दिखाई|
616.2छक्का!! एक और मैक्सिमम!! 95 पर पहुंचे वॉटसन, कमाल का है ये बल्लेबाज़, अकेले ही अपने दम पर तेम को लक्ष्य के नज़दीक लेकर जाते हुए, 22 गेंद पर 19 रनों की दरकार, शॉर्टपिच गेंद को पुल कर दिया था मिड विकेट की ओर छह रनों के लिए|
116.1ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को पंच कर दिया कवर्स की दिशा में एक रन के लिए|
16 ओवर | रन : 150/2 | रन रेट : 9.38
415.6चौके के साथ हुई ओवर की समाप्ति, एक बार फिर से राशिद महंगे साबित हुए, गुगली गेंद को पढ़ लिया, बैकफुट पर जाकर स्वीप कर दिया फाइन लेग की तरफ और चौका मिल गया, 24 गेंद 26 रनों की दरकार, मुकाबला पूरी तरह से चेन्नई की झोली में गिरता हुआ, शतक से महज़ 11 रन दूर वॉटसन|
115.5एक और सिंगल, पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोदते हुए रन पूरा कर लिया|
115.4पैड्स पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर रोका और रन पूरा किया, 26 गेंद 31 रनों की दरकार|
615.3गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा?
215.2बेहतरीन फील्डिंग मिड विकेट पर मनीष पण्डे द्वारा, एक हाथ से गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोक दिया, खुद ही सीमा रेखा के पार निकल गए थे, छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल कर दिया था|
115.1गुगली, बल्लेबाज़ ने पिक करते हुए फाइन लेग की तरफ फ्लिक कर दिया एक रन एक लिए|
15 ओवर | रन : 135/2 | रन रेट : 9
014.6डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, इस बार शॉट थर्ड मैन पर फील्डर ने गेंद को फील्ड कर दिया, इस ओवर से आये 10 रन, 30 गेंद 41 रनों की दरकार, मुकाबला पूरी तरह से चेन्नई के पक्ष में जाता हुआ|
414.5चौका! चीकी शॉर्ट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद, आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया, फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके पास, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
414.4चौका!! कमाल की गेंद लेकिन उससे भी शानदार टाइमिंग के साथ खेला गया शॉट, फुल आउट साइड ऑफ़, स्क्वीज़ कर दिया उसे बैकवार्ड पॉइंट की ओर, गैप मिला और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा की तरफ निकल गई|
114.3शॉटपिच गेंद, पुल कर दिया मिड विकेट की ओर, फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया, कसा हुआ ओवर भुवि द्वारा|
014.2प्ले एंड मिस!! शानदार गेंद, आउटस्विंगर थी, छेड़खानी करने गए बल्लेबाज़ लेकिन गेंद की उछाल और स्विंग से पूरी तरह से बीट हुए|
114.1ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की तरफ खेला, फील्डर से दूर रही गेंद, एक रन मिल गया|
14 ओवर | रन : 125/2 | रन रेट : 8.93
113.6लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को टर्न के विपरीत खेलते हुए मारा और रन पूरा किया, इस ओवर से आये 16 रन, 14 ओवर की समाप्ति के बाद 125/2 चेन्नई, लक्ष्य से 51 रन दूर|
013.5आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
613.4छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! दर्शक दीर्घा में सीधे! बड़े शॉर्ट की दरकार और आया, ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल, गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार, गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में, अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया, बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ ने एक दूसरे को देखा और मुस्कुराए|
413.3स्वीप शॉट!! फील्डर संदीप ने डाईव लगाईं, गेंद को रोकने का भरपूर प्रयास किया लेकिन गेंद उनके हाथों से लगने के बाद भी सीमा रेखा के पार निकल गई, स्वीप कर दिया था वॉटसन ने लेग स्टम्प की गेंद को वहां पर|
113.2थर्ड मैन की दिशा में गई गेंद किनारा लगने के बाद, एक रन मिल गया|
413.1शॉटपिच डाली गई गेंद,तुरंत बैक फुट पर गए और पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
13 ओवर | रन : 109/2 | रन रेट : 8.38
112.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, कवर्स की दिशा में गेंद को खेला, और रन पूरा किया, कसी हुई गेंदबाज़ी रही, 13 ओवर के बाद 109/2 चेन्नई|
112.5अंदरूनी किनारा लेकर गेंद लेग सोइदे पर गई, बल्लेबाज़ ने ड्राइव करने गए थे, अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई थी गेंद, एक रन मिल गया|
112.4छोटी गेंद, मिड ऑफ़ की दिशा में खेला, गैप मिला और रन भाग लिया|
012.3स्वीप करने गए बल्लेबाज़ लेकिन गेंद की लाइन से चूक गए|
112.2छोटी लेंथ की गेंद, बैकफुट से कवर्स की दिशा में खेलते हुए रन पूरा किया|
112.1रन आउट का मौका गेंदबाज़ के पास लेकिन डायरेक्ट हिट ही नहीं लगी, बाल बल बच गए रायुडू वहां पर, पैड्स की गेंद को मिड ऑन की तरफ खेल दिया, रन के लिए भागे, गेंदबाज़ ने गेंद को फील्ड किया लेकिन डायरेक्ट हिट नहीं लगा पाए|
12 ओवर | रन : 104/2 | रन रेट : 8.67
111.7सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, काफी महंगा ओवर रहा ये, इस ओवर से आये 19 रन, एक बार फिर से काफी महंगे साबित होते हुए संदीप, मिड ऑन की दिशा में खेलते हुए रन पूरा किया|
111.6लो फुल टॉस, फ्लिक किया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ लेकिन इस बार गैप नहीं मिल पाया, एक ही रन मिला|
611.5झन्नाटेदार छक्का!!! वॉटसन ने पूरा किया अपना अर्धशतक, सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा, शॉर्टपिच गेंद पर जमकर बरसते हुए, 100 रन भी चेन्नई की पूरे हुए|
411.4चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद,फुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी? फील्डर शंकर हुए चोटिल, मैदान से बाहर जाते हुए, उनकी जगह शाहबाज़ नदीम मैदान पर आये|
211.3बेहतरीन फील्डिंग विजय शंकर द्वारा, काफी दूर से भागकर आये और स्लाइड करते हुए गेंद को रोका, चौका बचाया, शॉर्टपिच गेंद को पुल कर दिया था वॉटसन ने वहां पर|
011.2वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
411.1शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया, पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए, दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर, काउंटर अटैक बल्लेबाज़ द्वारा|
11 ओवर | रन : 85/2 | रन रेट : 7.73
010.6डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति, महज़ 5 रन इस ओवर से आये, कमाल की वापसी हैदराबाद के गेंदबाजों द्वारा, 10 के बाद 85/2 चेन्नई|
110.5एक और सिंगल!! पंच करते हुए गेंद को गैप में धकेला और रन पूरा किया|
110.4छोटी लेंथ की गेंद को पंच कर दिया था बैकफुट से ऑफ़ साइड पर एक रन के लिए|
010.3ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
210.2हवा में गेंद!! कवर्स की तरफ गई, फील्डर भागकर गेंद के लिए आये लेकिन काफी दूर रह गए, ऊपर डाली गई गेंद को चिप कर दिया था कवर्स की ओर|
110.1छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने पंच कर दिया ऑफ़ साइड पर एक रन के लिए|
10 ओवर | रन : 80/2 | रन रेट : 8
09.7आउट!!स्टम्प!! दूसरा झटका चेन्नई को लगा, बेहतरीन बल्लेबाज़ी कर रहे रैना हुआ राशिद की गुगली का शिकार, पढ़ नहीं पाए थे, गेंद को डिफेंड करने गए, शॉट खेलते वक़्त पैर आगे निकल गया जिसका फायदा कीपर ने उठाया और बिजली की रफ़्तार से स्टम्प कर दिया, 80/2 चेन्नई, लक्ष्य से 96 रन दूर|
09.6पैड्स लाइन की गेंद को स्वीप करने गए, गुगली थी, पढ़ नहीं पाए और पैड्स से लगी गेंद|
09.5चौका!! बाईज़ के रूप में आई बाउंड्री!! स्लॉग करने गए थे, गेंद की लाइन और टर्न से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर से भी हुई चूक और गेंद बड़ी आसानी से फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
09.4वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा
19.3लेट कट किया थर्ड मैन की तरफ, ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई थी तेज़ गति की गेंद, एक रन मिला|
19.2पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने फ्लिक कर दिया लेग साइड पर एक रन के लिए|
09.1गुगली!! बाल बाल बचे बल्लेबाज़, स्लॉग करने गए थे, गेंद की टर्न से चकमा खा गए, ऑफ़ स्टम्प के काफी पास से निकल गई गेंद|
9 ओवर | रन : 73/1 | रन रेट : 8.11
18.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, बल्ले का मुंह बंद करते हुए गेंद को फ्लिक कर दिया स्क्वायर लेग की ओर, एक रन मिला|
08.5लेग बाई के रूप में आया रन, स्वीप करने गए थे बल्लेबाज़, मिस कर गए, पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिल गया|
18.4पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को रैना ने हलके हाथों से लेग साइड पर फ्लिक कर दिया एक रन के लिए|
08.3छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट से पुल कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
18.2एज!! कैच ड्रॉप!!! कीपर बेयर्सटो के ग्लव्स से निकल गई गेंद, आउटस्विंगर गेंद को ड्राइव करने गए थे, किनारा लेकर कीपर की ओर गई गेंद, डाईव लगाईं लेकिन गेंद तक ठीक तरह से नहीं पहुँच पाए बल्लेबाज़, स्लिप की ओर गई गेंद, एक रन भाग लिया|
18.1गुड लेंथ की गेंद, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली हुई, बल्लेबाज़ ने पंच कर दिया लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को एक रन के लिए|
8 ओवर | रन : 68/1 | रन रेट : 8.5
07.6डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, पैड्स लाइन पर टर्न होती गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया था, 8 की समाप्ति के बाद 68/1 चेन्नई, 72 गेंद 102 रनों की दरकार|
17.5समझदारी से सिंगल लेते हुए, मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला और रन हासिल किया|
47.4चौका! चीकी शॉर्ट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद, आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया, फील्डर से काफी दूर रही गेंद, कैच का मौका बन सकता था वहां पर, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके पास, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
17.3टर्न हुई गेंद, पुल किया किया, अंदरूनी किनारा लेकर शरीर से लगी गेंद और लेग साइड पर गई, एक रन मिला|
47.2करार शॉट!!!चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ, रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
07.1गुगली!!! पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई गेंद, टर्न होकर पैड्स से लगी गेंद, बाल बल बचे बल्लेबाज़ वहां पर बोल्ड होने से, डिफेंड करने गए थे|
7 ओवर | रन : 58/1 | रन रेट : 8.29
16.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला और रन हासिल किया, 7 के बाद 58/1 चेन्नई, इस ओवर से आये 9 रन|
66.5छक्का!! रनों की बारिश शुरू हो गई है, छोटी गेंद को तुरंत बैकफुट पर जाकर पुल कर दिया स्क्वायर लेग की ओर और छह रन हासिल कर लिया, अब अपने हाथ भी खोल चुके हैं वॉटसन|
06.4नीची रही गेंद यहाँ पर, पुल करने गए थे बल्लेबाज़, लेकिन गेंद की उचल से चकमा खा गए, पैड्स से लगी और गेंदबाज़ की तरफ गई गेंद|
06.3बेहतरीन फील्डिंग अपनी ही गेंद पर शाकिब द्वारा, डाईव लगाकर गेंद को रोका, रन बचाया|
16.2ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से लेग साइड पर मोड़ते हुए रन भाग लिया|
16.1पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|
6 ओवर | रन : 49/1 | रन रेट : 8.17
65.6छक्का!!! एक और बाउंड्री आई, छोटी लेंथ की गेंद को बैकफुट से हटकर मिड विकेट की तरफ मर दिया, कोई फील्डर नहीं वहां पर और छह रन मिल गए, सीमा रेखा पर जाकर ही गिर गई थी गेंद, काफी महंगा ओवर रहा, 22 रन इस ओवर से आये|
45.5चौथा चौका!! चेन्नई की गाड़ी चलती हुई, अब खुलकर हर तरफ से रन आ रहे हैं, इस बार बैकवार्ड स्क्वायर लेग की तरफ खेल दिया गेंद को, फील्डर से काफी दूर रही गेंद और सीधा सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
45.4चौका!! तीसरे बाउंड्री इस ओवर की आती हुई, इस बार स्लिप के ऊपर से बाहरी किनार लेकर निकली गेंद थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ, हटकर मारने का प्रयास था, चौका हासिल कर लिया|
45.3शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! एक और चौका मिलेगा , पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
05.2बेहतरीन बैकफुट पंच कवर्स की तरफ लेकिन सीधा फील्डर की ओर गई गेंद, रन का मौका नहीं बन पाया|
45.1चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद,फुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, पहली ही गेंद पर संदीप पर डाला दबाव|
5 ओवर | रन : 27/1 | रन रेट : 5.4
04.6डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, एक अच्छा ओवर रहा चेन्नई के लिए, क्रॉस मारने के चक्कर में गेंद की स्विंग से पूरी तरह से बीट हुए थे बल्लेबाज़ वहां पर|
44.5चौका!! एक और बाउंड्री!! हालाँकि शंकर ने डाईव लगाकर गेंद को रोकना चाहा लेकिन हाथ से लगने के बाद भी गेंद सीमा रेखा से जा टकराई, धीरे धीरे हाथ खोलते हुए वॉटसन यहाँ पर|
64.4झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! इससे ज़रूर आत्मविश्वास आया होगा बल्लेबाज़ को यहाँ पर, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा|
04.3गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने बैकफुट से कवर्स की दिशा में पंच कर दिया लेकिन गैप नहीं मिला. खुलकर रन नहीं बन पा रहे वॉटसन, बल्लेबाजों ने उन्हें बांधकर रखा हुआ है|
04.2प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
14.1शॉटपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल कर दिया मिड विकेट की तरफ, फील्डर तैनात थे, रन का मौका बना और हासिल कर लिया|
4 ओवर | रन : 16/1 | रन रेट : 4
23.6स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को खेला, हटकर खेल दिया था शॉट, फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये लेकिन दो रनों से नाह रोक पाए|
13.5गेंद की पिच तक आकर लेग साइड पर पुश कर दिया, सिंगल मिला|
03.4ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
03.3विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ खेल दिया, रन नहीं हुआ|
13.2हवा में गेंद!! शाकिब से ज्यादा दूर नहीं थी, हाथ भी लगाया लेकिन गेंद तक नहीं पहुँच पाए, लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गई गेंद, एक रन मिला|
43.1शानदार स्वीप!!! चौका मिलेगा!!! कमाल की बल्लेबाज़ी द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्वीप किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए, खुलकर खेलने का प्रयास और इस शॉर्ट में वो आत्मविश्वास भी झलका|
3 ओवर | रन : 8/1 | रन रेट : 2.67
02.6डॉट बॉल के साथ हुई सफल ओवर की समाप्ति, मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को पुश कर दिया था लेकिन सीधा फील्डर की ओर गई गेंद, 3 ओवर की समाप्ति के बाद 8/1 चेन्नई, इस ओवर से आये 6 रन और 1 बड़ी विकेट|
42.5ओहोहोहो!!! बेहतरीन ऑफ़ ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! पहली ही गेंद पर रैना ने जड़ा चौका, ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ, रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
12.4सिंगल मिल जाएगा इस बार, पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की तरफ खेला, एक रन मिला|
02.3आउट!!! रन आउट!!! डायरेक्ट हिट ने किया कमाल, बेहतरीन फील्डिंग मिड ऑफ़ पर से दीपक हूडा द्वारा, काफी टाईट था यहाँ पर, टच एंड गो!! फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ़ की ओर पुश करते हुए रन भाग खड़े थे, फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये, फ़ाफ डाईव लगाकर क्रीज़ में पहुंचे, थर्ड अम्पायर ने काफी देर देखा और आउट करार दिया, 3/1 चेन्नई, लक्ष्य से 173 रन दूर|
02.2एक और डॉट बॉल!! मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
12.1ओह!! बाल बाल बचे बल्लेबाज़, पड़ने के बाद अंदर की तरफ ऐया गेंद, डिफेंड करने गए लेकिन किनारा लेकर पैड्स के पास से कीपर की ओर गई गेंद, एक रन भाग लिया|
2 ओवर | रन : 2/0 | रन रेट : 1
11.6सिंगल के साथ वॉटसन का भी खाता खुल गया, गिए कर दिया था ऑफ़ स्टम्प की गेंद को थर्ड मैन की ओर, एक रन मिला, 2 ओवर के बाद 2/0 चेन्नई|
11.511वीं गेंद पर आया पहला रन!! पंच कर दिया था गेंद को कवर्स की ओर, एक रन मिल गया, फील्डर राशिद से हुई चूक|
01.4फिर से डॉट बॉल!! खाता नहीं खोल पाए चेन्नई के बल्लेबाज़, कसी हुई लाइन पर हो रही है गेंदबाज़ी, पॉइंट की दिशा में गेंद को खेल दिया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद|
01.3एक और डॉट बॉल!! लगातार 9 डॉट गेंद चेन्नई के लिए, अभी तक टीम का खाता नहीं खुला है|
01.2इनस्विंगर!! पड़ने के बाद अनेद्र की तरफ ऐया गेंद, सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की ओर खेल दिया, रन नहीं बन पाया|
01.1ऊपर डाली गई गेंद, फ़ाफ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
1 ओवर | रन : 0/0 | रन रेट : 0
00.6एक और आउटस्विंगर!! पूरी तरह से बल्लेबाज़ वॉटसन हुए गेंद की लाइन से बीट, खेलने का मौका भी नहीं बन पाया, एक शानदार ओवर रहा भुवि द्वारा, मेडेन ओवर रहा भुवि द्वारा|
00.5आउटस्विंगर!! पूरी तरह से गेंद की लाइन से बीट हुए बल्लेबाज़, समझ ही नहीं पाए और जाने दिया अंत में गेंद को कीपर की ओर|
00.4लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
00.3प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद, कसी हुई शुरुआत भुवि द्वारा|
00.2आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
00.1मिडिल स्टम्प पर डाली गई ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
सनराइज़र्स हैदराबाद पहली पारी
219.6लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेलते हुए दूसरा रन भी हासिल कर लिया, बेहतरीन आखिरी ओवर ब्रावो द्वारा, महज़ 8 ही रन दिए, एक बड़े स्कोर से हैदराबाद को रोक दिया, 175 रन ही बना पायी हैदराबाद की टीम|
119.5फुल लेंथ की शानदार गेंद, बल्लेबाज़ के पास बड़े शॉट का मौका नहीं, एक ही रन मिल पाया, कमाल का ओवर ब्रावो द्वारा गुज़रता हुआ, महज़ 6 ही रन आये हैं|
219.4एक और बेहतरीन फील्डिंग लॉन्ग ऑफ़ पर, इस बार फ़ाफ द्वारा, डाईव लगाते हुए गेंद को रोका, चौका बचाया, दो ही रन दिए, ऊपर डाली गई गेंद को खीचकर मर दिया था, अभी भी बड़े शॉट्स नहीं आते हुए|
219.3लो फुल टॉस गेंद ऑफ़ स्टम्प के बाहर, ड्राइव किया कवर्स की तरफ, ताहिर ने जबतक गेंद को फील्ड किया बल्लेबाजों ने रन भाग लिया|
019.2रन आउट का मौका, डायरेक्ट हिट की दरकार लेकिन चूक गए ब्रावो, शानदार यॉर्कर थी, ब्लॉक किया युसूफ ने वहां पर और मनीष रन के लिए भाग खड़े हुए थे|
119.1मिड ऑन की दिशा में गेंद को खेलते हुए रन भाग लिया|
19 ओवर | रन : 167/3 | रन रेट : 8.79
018.6आउट!! कैच आउट!! बेहतरीन ओवर के साथ एक विकेट भी हासिल कर ली, इस बार जडेजा ने मिड विकेट बाउंड्री पर नहीं की कोई ग़लती और एक आसान सा कैच पकड़ लिया, धीमी गति की गेंद कलो हीव कर दिया था लेकिन सीधा हाथ में मर बैठे, 167/3 हैदराबाद|
418.5पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद,फुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, धीमी गति की गेंद को पूरी तरह से पढ़ लिया था यहाँ पर|
118.4कैच ड्रॉप!! 79 रन पर पाण्डे का कैच ड्रॉप कर दिया रैना ने मिस ऑफ़ पर, पीछे की ओर भागते हुए गेंद तक तो पहुंचे, हाथ भी लगाया लेकिन गेंद को लपक नहीं पाए, शॉर्टपिच गेंद को पुल करने गए थे बल्लेबाज़|
118.3हीव किया फुल लेंथ की गेंद को मिड विकेट की ओर, जडेजा डीप में तैनात, एक ही रन मिल पाया|
018.2एक और अच्छी गेंद. धीमी गति से डाली गई बाउंसर!! बल्लेबाज़ पूरी तरह से गेंद की गति और लाइन से चकमा खा गए|
118.1मिस फील्ड हुई चहर द्वारा, एक भी रन अहि था लेकिन मिल गया, अच्छी गेंद थी, फुल लेंथ की लाइन पर डाली हुई, बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की तरफ खेल दिया था|
18 ओवर | रन : 160/2 | रन रेट : 8.89
117.6एक और सिंगल, एक और अच्छी गेंद, महज़ 9 रन इस ओवर से आये, कसा हुआ कह सकते हैं ब्रावो द्वारा, कवर्स की दिशा में मारकर बल्लेबाज़ ने रन पूरा किया, 18 ओवर के बाद 160/2 हैदराबाद, दो ओवर शेष, कुछ बड़े शॉट्स की दरकार|
117.5लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में बल्लेबाज़ ने गेंद को ड्राइव कर दिया, फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|
417.4चौका!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा चौका कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर रुकी गेंद|
117.3बेहतरीन वापसी ब्रावो द्वारा, बल्लेबाज़ को अधि रूम नहीं देते हुए, जड़ में डाली गेंद को पॉइंट की दिशा में खेल दिया एक रन के लिये|
017.2पैड्स पर डाली गई गेंद, फ्लिक करने एक प्रयास में बीट हुए बल्लेबाज़, पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन भगा लिया, बड़े शॉट्स की दरकार|
117.1फुल लेंथ की गेंद, अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से लगी, ऑफ़ साइड पर गई, एक रन मिला, एक बड़े स्कोर की ओर बढती हुई हैदराबाद की टीम|
17 ओवर | रन : 151/2 | रन रेट : 8.88
216.6मिड ऑन की तरफ गेंद को खेला, शॉट खेलते ही दूसरे रन की मांग, फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये लेकिन दो रनों से नहीं रोक सके|
116.5पैड्स लाइन पर डाल बैठे गेंद, बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा और रन पूरा किया|
116.4छक्का खाने के बाद बेहतरीन वापसी ताहिर द्वारा, कसी हुई लाइन पर डाली गेंद, मिड ऑन की दिशा में खेलते हुए रन पूरा किया|
116.3ड्राइव किया ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर एक रन के लिए|
616.2छक्का!! पुल कर दिया इस बार गेंद को मिड विकेट बाउंड्री की तरफ, तेज़ गति से डाली गई थी छोटी गेंद, बल्लेबाज़ ने पुल करते हुए मैक्सिमम हासिल कर लिया|
216.1फुल लेंथ की गेंद को आगे आकार ड्राइव किया मिड ऑफ की तरफ और तेज़ी से निकाले दो रन |
16 ओवर | रन : 138/2 | रन रेट : 8.63
115.6कवर्स की दिशा में गेंद को खेलते हुए पूरा किया रन, ऊपर डाली गेंद को प्सुह कर दिया था|
115.5पॉइंट की दिशा में गेंद को टर्न के साथ खेल दिया, एक ही रन मिला, सस्ता ओवर गुज़रता हुआ जडेजा के लिए|
015.4एक बार फिर से आगे की गेंद को डिफेंड करने पर मजबूर किया, रन गति पर रोक लगाते हुए जडेजा|
015.3ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
215.2मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेल दिया बल्लेबाज़ ने, गैप मिला और दो रन हासिल कर लिए|
015.1लेग स्पिन, पूरी तरह से टर्न से बीट हुए बल्लेबाज़, कीपर के दस्तानों में गई गेंद|
15 ओवर | रन : 134/2 | रन रेट : 8.93
214.6हवा में गेंद!! मिड ऑफ़ और मिड ऑन के बीच जाकर गिरी, गेंदबाज़ उसके पीछे भागे लेकिन दूर रह गए, बल्लेबाजों ने दो रन भाग लिया, टर्न होती गेंद को स्लॉग करने गए थे बल्लेबाज़|
114.5पॉइंट की दिशा में गेंद को टर्न के साथ खेलते हुए रन पूरा किया|
014.4टर्न होकर अंदर की तरफ आई गेंद, मिड विकेट की तरफ खेला, रन नहीं मिल पाया|
014.3गुगली, पढ़ लिया बल्लेबाज़ ने वहां पर, डिफेंड कर दिया, धोनी ने भागकर गेंद को फील्ड किया|
614.2छक्का!! पहली बाउंड्री शंकर द्वारा, ऊपर डाली गई गेंद को स्विंग कर दिया, बीच बल्ले से लगने के बाद सीधा साईटस्क्रीन पर जाकर गिरी गेंद छह रनों के लिए|
114.1धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी गेंदबाजी|
14 ओवर | रन : 124/2 | रन रेट : 8.86
113.6लेट कट किया थर्ड मैन की ओर, फील्डर से दूर रही गेंद, नतीजा एक रन मिल गया|
113.5ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, पंच किया बैकफुट से लेकिन एक ही रन मिल पाया|
213.4पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा, दो रन भाग लिए|
013.3आउट!! बेहतरीन स्टम्प धोनी द्वारा, एक बड़ी साझेदारी टूटी, खतरनाक बल्लेबाज़ी कर रहे वॉर्नर लौटे पवेलियन, बिजली की रफ़्तार से धोनी ने किया काम, वॉर्नर क्रीज़ के अंदर पैर नहीं ला पाए, ऑफ़ स्पिन गेंद को ड्राइव करने गए थे, टर्न से बीट हुए, कीपर ने पूरा किया बाकी का काम, 120/2 हैदराबाद|
213.2रिवर्स स्वीप कर दिया इस बार विकेट लाइन की गेंद को, फाइन लेग के ऊपर से गई गेंद, फील्डर ने भाग कर गेंद को पकड़ा, दो ही रन मिल पाए|
213.1मिड विकेट की दिशा में गेंद को हीव किया और दो रन भाग लिए|
13 ओवर | रन : 116/1 | रन रेट : 8.92
012.6गेंद की टर्न से इस बार बीट हुए बल्लेबाज़, कीपर ने किया था बाकी का काम|
112.5रन आउट की अपील, अम्पायर सहमत नहीं, थर्ड अम्पायर की मदद लिया गया लेकिन बल्लेबाज़ पांडे क्रीज़ में सुरक्षित दिखे, फुल लेंथ की गेंद को पुल करने गए थे, टॉप एज लेकर मिड विकेट की तरफ गई गेंद, फील्डर फ़ाफ ने गेंदबाज़ की ओर थ्रो किया, जडेजा ने दूसरे छोर पर गेंद फेंका, धोनी ने पकड़कर बेल्स उड़ाई लेकिन बल्लेबाज़ सही समय पर क्रीज़ में पहुंचे|
112.4सिंगल मिल जाएगा इस बार, कवर्स की दिशा में गेंद को पुश करते हुए रन हासिल किया|
112.3अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से लगी गेंद, ड्राइव करने गए थे बल्लेबाज़, एक रन मिला|
112.2छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने बैकफुट से पंच कर दिया एक रन के लिए|
412.1चौका!!! चिप शॉट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
12 ओवर | रन : 108/1 | रन रेट : 9
111.6इस बार मिड ऑफ़ को बनाया अपना निशाना, फील्डर डीप में थे, पुश करते हुए समझदारी के साथ रन लिया|
111.5टर्न के साथ गेंद को ड्राइव कर दिया मिड ऑन की ओर एक रन के लिए|
111.4एक और सिंगल, बैकफुट से मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को पंच करते हुए रन पूरा किया|
011.3ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
111.2सिंगल और इसी के साथ वॉर्नर ने भी पूरा किया अपना अर्धशतक, कमाल की बल्लेबाज़ी फॉर्म में है ये विदेशी खिलाड़ी, पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया और रन हासिल किया, पूरी तरह से अपनी बल्लेबाज़ी से हैदराबाद को आगे लेकर जाते हुए|
111.1सिंगल लिया इस बार मिड ऑफ़ की दिशा से, ऊपर डाली गेंद को सीधे बल्ले से खेल दिया था|
11 ओवर | रन : 103/1 | रन रेट : 9.36
110.7सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से मोदते हुए रन पूरा किया|
410.6चौका!! छोटी लेंथ की गेंद को पुल कर दिया मिड विकेट की ओर, गेंद बल्ले से लगने के बाद गैप में गई, फील्डर से काफी दूर रही और बड़ी आसानी से चौका हासिल कर लिया, इसी के साथ पांडे का अर्धशतक भी पूरा हुआ, कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए वापसी के बाद|
110.5ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेल दिया एक रन के लिए|
010.4चतुराई से कोण बनाकर बाहर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ से काफी दूर रह गई गेंद, कुछ भी नहीं कर पाए वॉर्नर|
110.3गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा, फ़ाफ तेज़ी से गेंद पर आये, एक ही रन पर सहमत किया|
010.2वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, दबाव ब्रावो पर|
410.1शानदार कवर ड्राइव!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर धीमी गति से डाली गई फुल लेंथ बॉल, दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
10 ओवर | रन : 91/1 | रन रेट : 9.1
19.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, कवर की दिशा में खेलते हुए रन पूरा किया, काफी महंगे साबित हुए अपने पहले ओवर में ताहिर|
29.5मिड विकेट की दिशा में ही वकिया इस बार लेकिन दो ही रन मिल पायेगा, फील्डर ब्रावो ने डीप में गेंद को फील्ड करते हुए बाउंड्री रोक दी|
69.4छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, फ्लाईटेड डाली गई गेंद का पूरा इस्तेमाल किया|
09.3लेग स्पिन, टर्न होकर ऑफ़ स्टम्प के बाहर गई, बल्लेबाज़ ने पंच तो किया लेकिन गैप नहीं मिला|
09.2लेग स्पिन, कट करने गए लेकिन गेंद बल्ले के नीचे लगी, और क्रीज़ में ही रह गई|
19.1छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट पर जाकर पुल कर दिया, रन का मौका बना गया और पूरा किया|
9 ओवर | रन : 81/1 | रन रेट : 9
18.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, पंच करते हुए ऑफ़ साइड पर रन पूरा किया|
68.5झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा, ऊपर डाली गई गेंद का पूरी तरह से फायदा उठाते हुए वॉर्नर|
18.4ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से कवर्स की तरफ पुश करते हुए रन पूरा किया|
18.3धीमी गति की गेंद, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी गेंदबाजी|
28.2विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला, पहला रन तेज़ी से भागे, दूसरे की मांग और हासिल कर लिया|
18.1छोटी लेंथ की गेंद, बैकफुट से लेग साइड पर पंच करते हुए रन हासिल किया|
8 ओवर | रन : 69/1 | रन रेट : 8.63
27.6एक और धीमी गति से डाला गेंद, फुल टॉस थी, वॉर्नर ने इंतज़ार करते हुए गेंद को मिड विकेट की तरफ फ्लिक किया, गैप में गई और दो रन पूरे कर लिए, 8 के बाद 69/1 हैद्रनाद|
17.5धीमी गति से एक बार फिर से डाली गई गेंद, ऑफ़ स्टम्प पर थी जिसे बल्लेबाज़ ने पॉइंट पर कट करते हुए रन हासिल किया|
17.4पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में मार दिया, पहला रन तेज़ी से लिया दूसरे की मांग लेकिन पण्डे में मना कर दिया, जडेजा के हाथों से जोखिम नहीं उठाया, सही सोच|
17.3धीमी गति से ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने कवर्स की तरफ ड्राइव किया और रन पूरा किया|
17.2हवा में गेंद, ब्रावो उसके नीचे, लेकिन गेंद से दूर रह गए, रन आउट का भी मौका बना पर वहां पर भी बच गए वॉर्नर, गेंदबाज़ के हाथों में ही नहीं आई गेंद, शॉर्टपिच गेंद से चकमा दिया था, पुल तो किया था लेकिन सही बल्ले पर आई नही गेंद|
07.1अच्छी शुरुआत ब्रावो द्वारा, ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बहार रखी गेंद, वॉर्नर ने उसे पंच किया ऑफ़ साइड पर लेकिन गैप नहीं मिला|
7 ओवर | रन : 63/1 | रन रेट : 9
16.6एक बार फिर से समझदारी से खेला गया शॉट, स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को पुल करते हुए हासिल किया रन, 7 ओवर की समाप्ति के बाद 63/1 हैदराबाद|
16.5कवर्स की दिशा में ड्राइव किया टर्न के साथ, फेल्डर से दूर, एक रन मिला|
16.4पैड्स लाइन पर जडेजा ने डाली गेंद जिसको बल्लेबाज़ ने फ्लिक करते हुए रन पूरा किया|
06.3ऊपर डाली गई गेंद, लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
26.2पुश किया ऑफ़ स्टम्प से टर्न होकर अंदर आती गेंद को कवर्स की तरफ, फील्डर से काफी दूर रखा और दो रन ले लिए|
46.1शानदार स्लॉग स्वीप!!! चौका मिलेगा!!! अर्धशाताकिये साझेदारी पूरी हुई दोनों के बीच, पहली ही गेंद पर जडेजा पर डाला ददाव, कमाल की बल्लेबाज़ी द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
6 ओवर | रन : 54/1 | रन रेट : 9
05.6डॉट बॉल के साथ हुई भज्जी के एक और महंगे ओवर की समाप्ति, 6 ओवर की समाप्ति के बाद 54/1 हैदराबाद, कमाल की साझेदारी दोनों बल्लेबाजों के बीच|
45.5चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद,फुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी? धोनी ने पीछे से कहा ना ना ना ऐसे मत डाल भज्जी!!!
25.4पैड्स पर एक बार फिर से डाल बैठे गेंद, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में फ्लिक कर दिया, दो रन मिल गए आसानी से वहां पर|
05.3ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
45.2शानदार पिक अप शॉर्ट!!! फाइन लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा !!! ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
15.1पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने फ्लिक कर दिया लेग साइड पर एक रन के लिए|
5 ओवर | रन : 43/1 | रन रेट : 8.6
14.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, समझदारी से बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में पुश करते हुए रन पूरा किया|
04.5ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और जाने दिया केपर की ओर|
34.4बेहतरीन शॉट और उससे भी लाजवान फील्डिंग मिड विकेट पर फ़ाफ द्वारा, गेंद का पीछा किया शॉट मिड विकेट से और सीमा रेखा पर स्लाइड करते हुए गेंद को रोका, चौका बचाया, तीन रन मिला|
44.3चौका!! स्ट्रेट हिट, गेंदबाज़ के सर के ऊपर से इस बार, खुद को बचाया और गेंद को बिना हाथ लगाए जाने दिया सीमा रेखा की ओर, काफी तेज़ शॉट था अच्छा हुआ हाथ नहीं लगाया उसपर, आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए पांडे|
14.2समझदारी से सिंगल लिया इस बार, पैड्स की गेंद को बड़े आराम से लेग साइड पर मोड़ा और रन भाग लिया|
44.1ओहोहोहो!!! बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ, रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
4 ओवर | रन : 30/1 | रन रेट : 7.5
63.6सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी, ऊपर डाली गई गेंद को महज़ चिप कर दिया था, टाइमिंग बेहतरीन और छह रन मिल गए, काफी महंगा ओवर रहा, इससे 15 रन आये|
03.5ऑफ़ स्पिन, टर्न होकर अंदर की तरफ आई, कट किया पॉइंट की ओर लेकिन गैप नहीं मिला|
13.4पैड्स पर डाल बैठे गेंद, वॉर्नर ने समझदारी से गेंद को फ्लिक कर दिया एक रन के लिए|
03.3छोटी लेंथ की गेंद, बैकफुट पर जाकर डिफेंड कर दिया|
23.2ऑफ़ स्पिन, टर्न होकर दूर गई गेंद, वॉर्नर ने कवर्स की दिशा में खेल दिया, गैप में गई गेंद, दो रन मिल पाया|
63.1छक्का!!! पहला गगनचुम्भी!!! ओहोहोहो! दर्शक दीर्घा में सीधे! बड़े शॉर्ट की दरकार और आया, ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल, गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार, गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में, अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया|
3 ओवर | रन : 15/1 | रन रेट : 5
12.7सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, मिड ऑफ़ की दिशा में बल्लेबाज़ ने पुश करते हुए एक रन पूरा किया, 3 के बाद 15/1 हैदराबाद|
02.6पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं ढून्ढ पाए, समझदारी से बल्लेबाज़ी करते हुए वॉर्नर बेयर्सटो का विकेट गिरने के बाद|
42.5चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद,फुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी?
02.4ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने बैकफुट से खेल दिया लेकिन रन नहीं ले पाए|
02.3छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट से मिड ऑफ़ की दिशा में पंच कर दिया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
02.2वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
02.1छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, फील्डर रैना ने अपनी दायें ओर गेंद को डाईव लगाकर रोक दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
2 ओवर | रन : 9/1 | रन रेट : 4.5
01.6ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
01.5लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
41.4चौका!!! पहली ही गेंद पर जड़ी बाउंड्री, नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
01.3आउट!! कैच आउट!! पहला झटका हैदराबाद को लगता हुआ, कमाल की गेंदबाज़ी भज्जी द्वारा, फैन का उत्साह देखने को मिला, कमाल का कैच विकेट के पीछे धोनी द्वारा, गुगली थी पढ़ नहीं पाए बल्लेबाज़, कट करने गए गेंद को लेकिन बाहरी किनारा लेकर कीपर धोनी के दस्तानों में गई गेंद, बिना खाता खोले जॉनी लौटे पवेलियन, शानदार शुरुआत चेन्नई द्वारा, 5/1 हैदराबाद|
01.2ऑफ़ स्पिन, ओह!! काफी टर्न हुई गेंद वहां पर, वाइड होनी चाहिए थी लेकिन अम्पायर ने नहीं दिया|
11.1छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ वॉर्नर ने बैकफुट से खेलते हुए रन पूरा किया|
1 ओवर | रन : 4/0 | रन रेट : 4
10.7सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, मिड ऑन की दिशा में गेंद को सीधे बल्ले से खेल दिया एक रन के लिए|
00.6छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
00.5डॉट बॉल!! विकेट लाइन के थोड़ा बाहर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ के बल्ले का बाहरी किनारा अलेकर कीपर की ओर गई गेंद एक टप्पे के बाद|
20.4दो रनों के साथ बल्ले से आया पहला रन, पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर खेल दिया और तेज़ी से दूसरा रन हासिल किया|
00.3लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
00.2वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
00.1पवेलियन एंड से एक स्लिप और एक गली के साथ नयी गेंद लेकर दीपक चहर तैयार, स्ट्राइक पर वॉर्नर, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया, डॉट बॉल के साथ हुआ रोमांचक मुकाबले का आगाज़|

ज्यादा पठित

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept