mahindra
  • podcast
  • Epaper
  • Hindi News

क्रिकेट कमेंट्री

चेन्नई VS मुंबई क्रिकेट कमेंट्री

Match 4426-Apr-2019

155/420.0 oversरन रेट: 7.75
VS
109/1017.4 oversरन रेट: 6.16
मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 46 रनों से हराया
चेन्नई सुपर किंग्स पहली पारी
017.4आउट!! कैच आउट!! चेन्नई 109 रनों पर हुई ऑल आउट, मुंबई ने 46 रनों से जीता मुकाबला, एक बार फिर से चेन्नई अपने होम ग्राउंड पर मुकाबला हार बैठी, इस जीत के बाद मुंबई पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची, लो फुल टॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हीव किया, फील्डर गेंद के नीचे आये और एक सफल कैच पकड़ा, टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करना चेन्नई को पड़ा महंगा|
617.3झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा|
017.2आउट!! 9वां झटका चेन्नई को लगता हुआ, पूरी तरह से मुकाबले से बाहर हो चुकी है टीम, मुंबई जीत से महज़ एक कदम दूर, ऑफ़ कटर मलिंगा द्वारा, गेंद की लाइन में आकर भज्जी ने पुल किया लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ लेकिन सीधा फील्डर के हाथों में गई गेंद, 103/9, 16 गेंद 53 रनों की दरकार|
017.1ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
17 ओवर | रन : 103/8 | रन रेट : 6.06
016.7प्ले एंड मिस!! फुल लेंथ की गेंद को पर स्लॉग करने गए, लेकिन पूरी तरह से गेंद की गति से बीट हुए, डॉट बॉल| 18 गेंदों में 53 रन की जरूरत, चेन्नई एक बार फिर अपने होम ग्राउंड पर मुकाबले गंवाते हुए दिख रही है|
116.6विकेट लाइन में डाली हुई गेंद को बैकफुट पर जाकर फ्लिक किया मिड विकेट की तरफ एक रन के लिए|
116.5शॉर्ट पिच गेंद को पुल करने निकाला रन |
016.4कैच आउट!! एक और झटका!! शॉर्ट पिच गेंद को पुल किया बल्लेबाज़ ने लेकिन गेंद को पुल करने और गेंद गई मिड विकेट की तरफ, कृणाल पांड्या ने शानदार लो कैच पकड़ा और गेंद को रोका|
016.3वाइड!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गेंद, बल्लेबाज़ ने नहीं खेला शॉट और गेंद को आने दिया, अंपायर ने दिया वाइड|
016.2विकेट लाइन में डाली हुईं गेंद को हलके हाथों से लेग साइड पर खेला, नहीं ले पाए रन |
116.1फुल लेंथ की गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला और लिया एक रन |
16 ओवर | रन : 99/7 | रन रेट : 6.19
015.6चेन्नई को लगा सातवाँ झटका!! ब्रावो हुए आउट!! विकेट लाइन में डाली हुई ऑफ़ कटर गेंद को फ्लिक करने गए लेग साइड पर, लेकिन गेंद ने लिया बल्ले का लीडिंग एज और गेंद गई सीधा गेंदबाज़ के हाथों में, एक आसन सा कैच मलिंगा के लिए|
215.5पैड्स पर डाली हुई गेंद को फ्लिक किया बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ और पूरे किये दो रन |
115.4बल्लेबाज़ ने गेंद को खेला सीधा गेंदबाज़ के ऊपर से और लिया एक रन |
615.3छक्का!! शानदार पुल शॉट!! शॉर्ट पिच गेंद को पुल किया सांटनर ने और गेंद गई सीधा मिड विकेट बाउंड्री पार छह रनों के लिए, ऐसा हही बड़े शॉट की दरकार है चेन्नई को जीतने के लिए|
115.2शॉर्ट पिच गेंद को ब्रावो ने किया पुल और गेंद गई मिड विकेट की तरफ और हासिल किया रन |
115.1गुड लेंथ की गेंद को बैकफुट पर जाकर पंच किया कवर्स की तरफ एक रन के लिए|
15 ओवर | रन : 88/6 | रन रेट : 5.87
114.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, शॉट मिड विकेट पर फील्डर रोहित शर्मा से हुई चूक, एक रन का मौका बन गया और हासिल किया, 30 गेंद 68 रनों की दरकार|
014.5छोटी लेंथ की गेंद को पुल कर दिया बल्लेबाज़ ने मिड विकेट पर, फील्डर तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
114.4एक बार फिर से मिड विकेट बाउंड्री की तरफ गेंद को दे मारा लेकिन इस बार फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
414.3बाउंड्री!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद,फुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
114.2छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में पुल किया लेकिन फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया|
114.1लेग स्पिन, बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से पॉइंट की दिशा में खेल दिया एक रन के लिए|
14 ओवर | रन : 80/6 | रन रेट : 5.71
013.8शॉर्ट पिच गेंद को बल्लेबाज़ ने किया डक नहीं खेला कोई शॉट, डॉट बॉल| 6 ओवर में 76 रन की दरकार|
013.7वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
113.6आगे डाली हुई गेंद को लेग साइड में खेलकर निकाला एक रन |
013.5विकेट लाइन में डाली हुई गेंद को फ्लिक किया सीधा फील्डर के हाथों में नहीं मिला रन |
413.4फ्री हिट गेंद और चौका!! फ्री हिट गेंद का उठाया फायदा, शॉर्ट पिच गेंद को जान बूझकर खेला शॉर्ट थर्ड मैन की ऊपर से और गेंद गई टप्पा खाकर सीमा रेखा पार |
113.3नो बॉल!! क्रीज़ से बाहर चले गए गेंदबाज़, गुड लेंथ की गेंद को पुल किया मिड विकेट की तरफ और लिया एक रन |
113.2विकेट लाइन में डाली हुई गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला मिड विकेट की तरफ और लिया रन |
113.1ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली हुई गुड लेंथ की गेंद को गाइड किया थर्ड मैन की तरफ एक रन के लिए|
13 ओवर | रन : 70/6 | रन रेट : 5.38
112.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेलते हुए एक रन पूरा किया|
012.5छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
112.4पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को फ्लिक करते हुए रन पूरा कर लिया, समझदारी से बल्लेबाज़ी करते हुए ब्रावो|
112.3छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट से लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में पंच कर दिया, रन का मौका बना उर हासिल कर लिया|
012.2पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, फ्लिक किया लेग साइड पर, सिंगल मिल गया|
112.1छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने बैकफुट पर जाकर पुल कर दिया लेग साइड पर एक रन के लिए|
12 ओवर | रन : 66/6 | रन रेट : 5.5
011.6गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ सीधे बल्ले से डिफेंड करने गए लेकिन गेंद ने लिया बल्ले का बाहरी किनारा और एक टप्पा खाकर गई कीपर के हाथों में, डॉट बॉल| 8 ओवर में 90 रन की दरकार है|
011.5विकेट लाइन में डाली हुई शॉर्ट पिच गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट पर जाकर डिफेंड किया, नहीं बना रन लेने का मौका|
011.4आउट!! एक शानदार कैच के चलते, आख़िरकार विजय लौटे पवेलियन!! धीमी गति की शॉर्ट पिच गेंद को पुश करने गए, लेकिन गेंद रही हवा में और गई पॉइंट में खड़े सूर्यकुमार के हाथों में, फील्डर ने आगे डाइव करते हुए गेंद को लपका, कैच ठीक है की नहीं वो देखने के लिए थर्ड अंपायर की मदद ली गई और काफी देर देखने के बाद, थर्ड अंपायर ने आउट दिया| चेन्नई 66/6, जीत के लिए 60 पर 90|
111.3ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली हुई धीमी गति की शॉर्ट पिच गेंद को गाइड किया बैकवर्ड पॉइंट की तरफ और निकाला एक रन |
011.2बल्लेबाज़ ने गुड लेंथ की गेंद पर बल्ले का मुंह खोलकर गेंद को रोका, नहीं लिया रन|
011.1पैड्स की लाइन में डाली हुई गेंद को फ्लिक करने गए लेकिन चूके और गेंद लगी पैड्स पर, लेग बाईज़ के रूप में मिला रन|
11 ओवर | रन : 65/5 | रन रेट : 5.91
110.6गुड लेंथ की गेंद को पंच करके निकाला एक रन |
010.5स्टंपिंग की अपील, लेकिन बल्लेबाज़ नॉट आउट!! मिडल स्टंप पर टप्पा खाकर बाहर निकली गेंद, बल्लेबाज़ फ्रंटफुट पर आकर डिफेंड करने गए, लेकिन बीट हुए, कीपर ने गेंद को पकड़ा और स्टंप किया, थर्ड अंपायर ने दिया नॉट आउट|
110.4लेग स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की तरफ खेला और एक रन निकाला|
010.3विकटों के बीच की गेंद को बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन में आकर किया डिफेंड, डॉट बॉल|
110.2फुल लेंथ की गेंद को ड्राइव किया मिड ऑफ़ की तरफ और आसानी से पूरा किया एक रन |
110.1विकेट लाइन में डाली हुई गेद को फ्रंटफुट पर आकर खेला स्क्वायर लेग की तरफ एक रन के लिए|
10 ओवर | रन : 60/5 | रन रेट : 6
09.9आउट!! कैच आउट!! पांचवां झटका चेन्नई को लगा, आधी टीम लौटी पवेलियन, क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की पिच तक आए, लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ उठाकर मारा लेकिन दूरी नहीं हासिल कर पाए बल्लेबाज़ और लॉन्ग ऑन फील्डर ने किया बाकी का कम पूरा, 60/5 चेन्नई, पूरी तरह से बैफुफुट पर जाती हुई, लक्ष्य से 96 रन दूर|
09.8एक बार फिर से लेग स्टम्प की लाइन के बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड करार दिया|
19.7एक बार फिर से उसी लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर खेलते हुए रन हासिल किया|
19.6सिंगल मिलेगा यहाँ पर, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर फ्लिक करते हुए रन हासिल किया|
19.5पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर खेला और रन हासिल कर लिया|
19.4कैच ड्रॉप!! जीवनदान मिला बल्लेबाज़ को यहाँ पर, अपनी ही गेंद पर कैच टपका बैठे, आगे आकर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से खेल दिया, गेंदबाज़ ने हाथ लगाया लेकिन गेंद इतनी तेज़ी से आई कि उनके हाथों से निकल गई|
09.3वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
09.2क़दमों का इस्तेमाल, गेंद की पिच तक आये और टर्न होता देख उसे डिफेंड कर दिया|
09.1वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
9 ओवर | रन : 54/4 | रन रेट : 6
28.6एक और रन आउट का मौका, लेकिन नॉट आउट!! बल्लेबाज़ ने गेंद की पिच तक जाकर गेंद को फ्लिक किया मिड विकेट की तरफ और फील्डर ने गेंद को लपका और थ्रो किया कीपर की छोर पर, रोहित ने गेंद को पकड़ा और स्टंप अपर लगाया, लेकिन बल्लबाज़ क्रीज़ में, दो रन किए हासिल|
18.5रन आउट मौका, लेकिन नहीं लगी स्टंप्स पर गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को कट किया और गेंद गई पॉइंट फील्डर की तरफ, दोनों बल्लेबाज़ो के बीच ख़राब तालमेल और पॉइंट के फील्डर ने गेंदबाज़ की छोर पर किया थ्रो, लेकिन गेंदबाज़ स्टंप्स पर लगाने से चूके|
08.4ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई लेग स्पिन को कट करने गए बल्लेबाज़ लेकिन गेंद ने और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ, डॉट बॉल|
18.3विकटों के बीच की गेंद को लेग साइड में खेलकर लिया एक रन |
18.2आगे डाली हुई गेंद ने लिया बल्ले का किनारा और आसानी से लिया एक रन |
18.1फुल लेंथ की गेंद को ड्राइव किया मिड ऑफ की तरफ और एक रन लेने में हुए कामयाब|
8 ओवर | रन : 47/4 | रन रेट : 5.88
17.6सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति, ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेला और रन हासिल किया, 8 के बाद 47/4 चेन्नई|
07.5पॉइंट की दिशा में गेंद को कट तो किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
07.4आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
17.3सिंगल के साथ शोरे ने खोला अपना खाता, पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोदते हुए रन पूरा किया|
07.2आउट!! बोल्ड!! चौथा झटका चेन्नई को लगता हुआ, इस बार केदार बने कृणाल का दूसरा शिकार, ऑफ़ स्टम्प की लाइन से टर्न होती गेंद को कट करने गए थे, बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से लगी गेंद और फिर एक टप्पे के बाद विकेट से टकराई, 45/4 चेन्नई, लक्ष्य से 110 रन दूर|
27.1दो रन मिल जाएगा यहाँ पर, पैड्स की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा, फील्डर से दूर रही गेंद, दो रन मिल गए|
7 ओवर | रन : 43/3 | रन रेट : 6.14
16.6ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया और एक रन लेने में हुआ कामयाब|
06.5टर्न मिलता हुआ यहाँ राहुल चहर को, बल्लेबाज़ ड्राइव करने गए लेकिन नहीं हुआ कोई संपर्क|
06.4गुड लेंथ की गेंद को बैकफुट पर जाकार पंच किया गेंदबाज़ की तरफ, नहीं ले पाए रन |
16.3आगे डाली हुई गेंद को ड्राइव किया मिड ऑफ़ की तरफ और एक रन किया हासिल|
16.2फुल लेंथ गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई, बल्लेबाज़ ने पुश किया गेंद को कवर्स की तरफ और लिया रन|
06.1लेग स्पिन गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली हुई, बल्लेबाज़ ने किया लीव और गेंद गई कीपर के सुरक्षित दस्तानों में, डॉट बॉल|
6 ओवर | रन : 40/3 | रन रेट : 6.67
45.6कैच ड्रॉप!! एक और जीवनदान मुरली विजय को मिलता हुआ, काफी टफ मौका था, स्क्वायर लेग बाउंड्री पर कृणाल का बेहतरी प्रयास लेकिन गेंद को अपने पाले में नहीं डाल पाए, शॉर्टपिच गेंद को पुल किया था स्क्कायर लेग की तरफ, फील्डर ने आगे भागते हुए डाईव लगाई, गेंद उनके हरेर से लगने के बाद फाइन लेग की तरफ गई, दूसरी बार भी गेंद को रोकने का प्रयास किया लेकिन चौका दे बैठे, 6 ओवर के बाद 40/3 चेन्नई|
05.5एक बार फिर से गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में खेला लेकिन रन का मौका नहीं मिल पाया|
05.4डिफेंड किया, पॉइंट की तरफ गई गेंद, फील्डर हार्दिक तेज़ी से गेंद पर लपके, बल्लेबाज़ रन के लिए निकले ज़रूर थे लेकिन उन्हें वापिस भेजा|
15.3ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को लेट कट किया थर्ड मैन की तरफ, फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया|
05.2छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
05.1फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ केदार ने सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेल दिया, फील्डर तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
5 ओवर | रन : 35/3 | रन रेट : 7
04.6पैड्स की लाइन में डाली हुई गेंद को फ्लिक करने गए लेकिन चूके और गेंद लगी पैड्स पर| डॉट बॉल के साथ हुई सफल ओवर की समाप्ति|
04.5ओह!! कृणाल को मिली टर्न के वजह से बीट हुए बल्लेबाज़, फ्रंटफुट ओअर आकर डिफेंड करने गए लकिन चूके|
14.4विकटों के बीच की गेंद को फ्लिक किया और पूरा किया एक रन |
04.3आउट!! बोल्ड!! विकेट लाइन में डाली हुई तेज़ गति की गेंद को ड्राइव करने गए, लेकिन गेंद कोण के साथ अन्दर आयी और बल्लेबाज़ गेंद की लाइन से चूके,गेंद जा लगी सीधा स्टंप्स पर, रायुडू बिना खाता खोले लौटे पवेलियन|
04.2विकेट लाइन में डाली हुई गेंद को डिफेंड किया और गेंद गई पॉइंट की तरफ, नहीं लिया रन |
04.1पैड्स पर डाली हुई गेंद को फ्लिक किया सीधा फील्डर के हाथों में, नहीं ले पाए रन |
4 ओवर | रन : 34/2 | रन रेट : 8.5
23.6दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति, फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में ड्राइव किया, लुईस गने डाईव लगाकर गेंद को रोका ज़रूर लेकिन डॉन रनों से नहीं रोक पाए|
03.5विकेट लाइन पर रखी गेंद, ड्राइव करने गए, अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से लगी गेंद, लेग साइड पर गई लेकिन फील्डर तैनात|
63.4सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए, सीधा लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी, धीमी गति से डाली गई गेंद को अप पर खेल दिया था|
43.3शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा , पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
03.2इनस्विंगर!! पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया|
03.1आउट!!! कैच आउट!! दूसरा झटका चेन्नई को लगा, इस बार रैना के रूप में आई बड़ी विकेट, हार्दिक को पहली ही गेंद पर मिली विकेट, गुड लेंथ की गेंद को पुल करने गए बल्लेबाज़, गेंद बल्ले के काफी ऊपर लगी और बैकवार्ड पॉइंट पर खड़े सूर्यकुमार यादव ने पकड़ा एक आसान सा कैच, 22/2 चेन्नई, लक्ष्य से 134 रन दूर|
3 ओवर | रन : 22/2 | रन रेट : 7.33
22.6कैच ड्रॉप!! ओवर पिच गेंद को लॉफ्ट करने गए मिड ऑफ़ के ऊपर से लेकिन गेंद और बल्ले का सहीं संपर्क नहीं हुआ और गेंद गई हवा में कवर्स पॉइंट की तरफ, अनुकूल रॉय गेंद के नीचे आए लेकिन गेंद को लपक नहीं सके, 10 रन के स्कोर पर विजय को मिला जीवनदान, बल्लेबाज़ो ने हासिल किये दो रन |
02.5आगे डाली हुई गेंद को फ्रंटफुट से डिफेंड किया, डॉट बॉल|
22.4इस बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को पंच किया डीप बैकवर्ड पॉइंट रीज़न में, थर्ड मैन फील्डर ने गेंद को रोका, दौड़कर पूरे किये दो रन |
22.3फिर एक वैसी ही गेंद और एक वैसा ही शॉट, इस बार गेंद को नहीं मिली गति और गेंद को बाउंड्री लाइन के अन्दर ही रोका गया, दो रन मिले|
42.2चौका!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई गुड लेंथ की गेंद को मिली ज्यादा उछाल और बल्लेबाज़ ने गेंद को पंच किया पॉइंट फील्डर के ऊपर से, फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन रोक नहीं पाए गेंद को, हासिल की बाउंड्री|
12.1ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई गेंद को सीधे बल्ले से खेलने गए लेकिन गेंद ने लिया बल्ले का बाहरी किनारा और गई गई थर्ड मैन की तरफ और लिया रन |
2 ओवर | रन : 11/1 | रन रेट : 5.5
01.6एलबीडबल्यू की अपील लेकिन अम्पायर ने नकार दिया, स्वीप करने के प्रयास में बीट हुए थे बल्लेबाज़ लेकिन ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर लग रही थी गेंद|
01.5आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
01.4नॉट आउट!! बाल बाल बच गए विजय यहाँ पर, बोल होने से भी और स्टम्प से भी, टर्न होती गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हुए थे, पैर उठा लेकिन सही समय पर क्रीज़ में भी आया, डी कॉक ने बिजली की रफ़्तार से बेल्स उड़ा दी थी|
01.3छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
11.2पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर फ्लिक कर दिया एक रन के लिए|
11.1छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट से ऑफ़ साइड पर पंच करते हुए रन हासिल किया|
1 ओवर | रन : 9/1 | रन रेट : 9
00.6विकटों के बीच की गेंद को रैना ने डिफेंड किया नहीं लिया रन | इस ओवर से आए 9 रन और एक विकेट|
00.5आउट!! कैच आउट!! चेन्नई को लगा पहला झटका!! मलिंगा ने हासिल किया पहली विकेट, पैड्स पर डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से फ्लिक किया और गेंद गई सीधा शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े राहुल चहर के हाथों में, राहुल ने नहीं की कोई गलती और लपका आसन सा कैच, अच्छे लय में दिख रहे है वॉटसन लौटे पवेलियन, 9/1 चेन्नई, 146 रन लक्ष्य से दूर चेन्नई|
00.4विकेट लाइन में डाली हुई गेंद को गेंद की लाइन में आकर रोका, नहीं लिया कोई रन |
40.3एक और चौका!! इस बार लेग साइड में, विकेट लाइन में डाली हुई गेंद को शानदार तरीके से फ्लिक किया और गेंद गई मिड विकेट की तरफ और गेंद गई सीमा रेखा पार|
40.2चौका!! वॉटसन ने चौके के साथ खोला खाता!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई, गुड लेंथ की गेंद को बैकफुट से पंच किया कवर्स की तरफ और गेंद गई गैप में चार रनों के लिए|
10.1पहली ही गेंद विकट लाइन में डाली हुई, बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए लेकिन गेंद ने लिया बल्ले का बाहरी किनारा और गई थर्ड मैन की तरफ एक रन के लिए|
मुंबई इंडियंस पहली पारी
219.6बेहतरीन यॉर्कर के साथ हुई ओवर की समाप्ति, दो रन आए आखिरी गेंद से, इस ओवर से आये 17 रन, काफी महंगे साबित हुए ब्रावो यहाँ पर, फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेलते हुए रन हासिल किया था|
619.5छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा?
419.4चौका!! एक और बाउंड्री, मिड ऑन फील्डर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने यहाँ पर और चार रन हासिल कर लिए|
019.3ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद, शफल करते हुए कट करने गए लेकिन चूक गए हार्दिक, चालाकी भरी गेंदबाज़ी|
119.2फुल टॉस, लॉन्ग ऑफ़ की दिश में पोलार्ड ने खेला और एक रन पूरा किया, अंतिम ओवर में कुछ बड़े शॉट्स की दरकार|
419.1चौका!!!नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
19 ओवर | रन : 138/4 | रन रेट : 7.26
018.6डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा, 19 ओवर की समाप्ति के बाद 138/4 मुंबई|
118.5छोटी लेंथ की गेंद, मिड विकेट की दिशा में बल्लेबाज़ ने गेंद को पुल कर दिया आई रन एक लिए|
218.4फुल लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ फ्लिक करने गए, मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
418.3बाउंड्री!! पुल शॉर्ट, धीमी गति से शॉटपिच डाली गई गेंद, बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
118.2हवा में गेंद, मिड ऑफ़ पर फील्डर रैना ने गेंद को पकड़ने का प्रयास किया, गेंद एक टप्पे के बाद उन तक गई, फील्डर गेंद के ऊपर ही ससर गए|
218.1छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल कर दिया मिड विकेट की ओर, गैप में गई गेंद, दो रन मिल गया|
18 ओवर | रन : 128/4 | रन रेट : 7.11
017.7डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, कमाल का ओवर रहा ब्रावो द्वारा, ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ समझ नहीं पाए और लीव कर दिया, इस ओवर से आये महज़ 5 रन, 18 के बाद 128/4 मुंबई|
117.6एक बार फिर से धीमी गति से ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की तरफ पंच कर दिया, एक रन के लिए|
217.5बेहतरीन कट शॉट लेकिन उससे भी शानदार फील्डिंग डी पॉइंट पर ताहिर द्वारा, स्लाइड करते हुए गेंद को रोका, चौका बचाया, दो ही रन दिए|
017.4वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
117.3सिंगल मिलेगा, ऑफ़ स्टम्प की लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की तरफ खेला और एक रन पूरा किया|
017.2प्ले एंड मिस!! धीमी गति की लाइन की गेंद से पूरी तरह से बीट हुए पोलार्ड, गेंदबाज़ ब्रावो ने आकर बल्लेबाज़ को घूरा और पोलार्ड मुस्कुराए|
117.1सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत, मिड ऑफ़ की दिशा में बल्लेबाज़ ने खेला और एक रन हासिल किया|
17 ओवर | रन : 122/4 | रन रेट : 7.18
016.6ओह!! प्ले एंड मिस!! डॉट बॉल के साथ एक शानदार ओवर की हुई समाप्ति, महज़ 1 रन और 1 ही विकेट इस ओवर से आये, टर्न होती गेंद से चकमा खा गए थे बल्लेबाज़, 17 ओवर की समाप्ति के बाद 122/4 मुंबई|
016.5आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
016.4ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
016.3आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
016.2आउट!! कैच आउट!! रोहित के रूप में गिरी बड़ी विकेट, सांटनर को मिली सफलता, हटकर कवर्स की दिश में मारने गए, गेंदबाज़ ने उनको फॉलो किया, अंत में रोहित से सीधा लॉन्ग ऑन की तरफ उठाकर मारा, फील्डर मुरली विजय ने पकड़ा कैच, 122/4 मुंबई|
116.1छोटी लेंथ की गेंद, पंच किया बैकफुट से गेंद को एक रन के लिए|
16 ओवर | रन : 121/3 | रन रेट : 7.56
615.6शानदार स्लॉग स्वीप!!! छक्का मिलेगा!!! कमाल की बल्लेबाज़ी रोहित द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
115.5एक और सिंगल, पैड्स की गेंद को बल्लेबाज़ ने कलाइयों के सहारे मोड़ा और रन हासिल किया|
015.4फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
115.3ओह!! टर्न और उछाल दोनों देखने को मिली यहाँ पर, लेट कट किया बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की तरफ एक रन के लिए|
415.2एक और चौका!! फिर से मिड विकेट बाउंड्री की तरफ, एक बार फिर से शोरे गेंद को पकड़ने में असफल रहे, ऊपर डाली गेंद को स्लॉग कर दिया था मिड विकेट बाउंड्री की तरफ|
415.1चौका!!! पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद,फुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई गेंद, फील्डर ने भागकर आते हुए गेंद पर डाईव लगाईं लेकिन रोक नहीं पाए|
15 ओवर | रन : 105/3 | रन रेट : 7
114.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, मिड ऑफ़ की दिशा में बल्लेबाज़ ने गेंद को खेलते हुए रन हासिल किया|
014.5छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
114.4गेंद और बल्ले का संपर्क हुआ इस बार, कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और एक रन पूरा कर लिया|
014.3एक और टर्न, एक और बीट, पूरी तरह से अपनी नाचती गेंदों से बल्लेबाज़ हार्दिक को नचाते हुए मिचेल|
014.2ओह!! एक बार फिर से टर्न से चकमा खा गए बल्लेबाज़, इस बार पूरी तरह से गेंद की लाइन से बीट हुए, कीपर ने किया बाकी का काम|
014.1लीडिंग एज लेकर गली की तरफ गई गेंद, लेग स्टम्प की लाइन को डिफेंड करने गए थे, टर्न हुई और लीडिंग एज लेकर गली की तरफ गई गेंद|
14 ओवर | रन : 103/3 | रन रेट : 7.36
013.6एक और कसी हुई लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
013.5ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
013.4छोटी लेंथ की गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच कर दिया, गैप नहीं मिल पाया|
113.3मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेलते हुए बल्लेबाज़ ने रन चुराया, सेट होकर खेलने का मैन बना चुके हैं हार्दिक यहाँ पर|
113.2विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेलते हुए रन हासिल किया|
013.1आउट!! कैच आउट!! 7 गेंदों पर आई दूसरी विकेट, बड़े शॉट्स के चक्कर में कृणाल भी अपना विकेट गँवा बैठे, फ्लाईटेड गेंद को स्लॉग करने गए थे, गेंद बल्ले पर तो आई लेकिन दूरी नाह हासिल कर पाए, सीमा रेखा पर खड़े मिचेल ने पकड़ा कैच, पूरी तरह से बैकफुट पर जाती हुई मुंबई|
13 ओवर | रन : 101/3 | रन रेट : 7.77
112.6गेंद की पिच तक आये, मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला, फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|
012.5आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
112.4फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला एक रन के लिए, इसी के साथ रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया|
012.3ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
012.2लीडिंग एज लेकर लेग साइड पर गई गेंद, टर्न के विपरीत खेलने का प्रयास था लेकिन सफल नहीं हो पाए|
012.1आउट!! कैच आउट!! पहली ही गेंद पर मिचेल को मिली विकेट, बेहतरीन बल्लेबाज़ी कर रहे लुईस लौटे पवेलियन, ऊपर डाली गई गेंद को हीव करने गए बल्लेबाज़, गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से से लगकर हवा में गई, दूरी नहीं हासिल कर पाए और गेंद सीधा फील्डर के हाथों में गई, 99/2 मुंबई|
12 ओवर | रन : 99/2 | रन रेट : 8.25
011.6बेहतरीन यॉर्कर!! कमला की वापसी गेंदबाज़ द्वारा, पूरी तरह से जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने अंत में ब्लॉक कर दिया|
411.5अपर कट और चौका मिल गया !! छोटी लेंथ की गेंद को जान बूझकर कीपर के ऊपर से मार दिया, गेंद गैप से निकलकर चार रन के लिए गई|
011.4गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए लेकिन गेंद अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई|
111.3एक और सिंगल, इस बार बैकफुट से लुईस गेंद गेंद को खेला और रन हासिल किया|
111.2एक और सिंगल!! छोटी लेंथ की गेंद को पंच किया कवर्स की तरफ एक रन के लिए|
111.1छोटी लेंथ की गेंद को पुल कर दिया बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ एक रन के लिए, धीमी गति से डाली गई फुल टॉस गेंद थी जिसपर लगभग चकमा खा गए थे बल्लेबाज़, अंतिम समय में लेग साइड पर खेला|
11 ओवर | रन : 92/1 | रन रेट : 8.36
110.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोदते हुए रन पूरा किया|
110.5मिड ऑन की दिशा में गेंद को खेलते हुए रन भगा लिया|
410.4शॉट!!! शानदार स्क्वायर ड्राइव चार रन के लिए, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया, पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए, दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर, काउंटर अटैक बल्लेबाज़ द्वारा|
010.3छोटी गेंद, पॉइंट की दिशा में बल्लेबाज़ ने खेला लेकिन गैप नहीं ढून्ढ पाए|
210.2पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को पैडल स्वीप कर दिया फाइन लेग की तरफ, समझदारी से स्पिनरों को खेलते हुए रोहित|
010.1ओह!! बेहतरीन गेंद!! बाल बाला बच गए रोहित वहां पर बोल्ड होने से, पूरी तरह से गेंद को टर्न से बीट हुए थे और गेंद ऑफ़ स्टम्प के काफी पास से निकल गई कीपर की ओर, डिफेंड करने गए थे टर्न होती गेंद को वहां पर|
10 ओवर | रन : 84/1 | रन रेट : 8.4
19.7एक और सिंगल, एक और ओवर की हुई समाप्ति, टर्न के साथ गेंद को कवर्स की दिशा में खेल दिया था, 10 के बाद 84/1|
19.6पंच कर दिया छोटी गेंद को ऑफ़ साइड पर, फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये|
19.5ड्राइव कर दिया फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की तरफ एक रन के लिए|
19.4छोटी लेंथ की गेंद को कट कर दिया बल्लेबाज़ ने बैकवार्ड पॉइंट की ओर एक रन के लिए|
09.3वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
09.2आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
09.1ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|
9 ओवर | रन : 79/1 | रन रेट : 8.78
18.6पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया, ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई थी गेंद, 9 ओवर की समाप्ति के बाद 79/1 मुंबई|
48.5चौका!! एक और बाउंड्री!! ऊपर डाली गई गेंद को चिप कर दिया था लॉन्ग ऑन की तरफ़, गेंद दो टप्पों के बाद सीमा रेखा तक गई, फील्डर ने अपनी बाएँ ओर भागकर गेंद को रोकने का प्रयास ज़रूर किया लेकिन गेंद को पकड नहीं पाए|
68.4छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! दर्शक दीर्घा में सीधे! बड़े शॉर्ट की दरकार और आया, ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल, गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार, गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में, अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया, लुईस का बल्ला बोला
18.3तीन गेंद तीन सिंगल, कमाल की कसी हुई गेंदबाज़ी ताहिर द्वारा, विकेट लाइन की गेंद को स्वीप कर दिया था बल्लेबाज़ ने वहां पर|
18.2एक और सिंगल, इस बार कवर्स की दिशा में बल्लेबाज़ ने गेंद को पंच किया गैप में और सिंगल पूरा किया|
18.1छोटी लेंथ की गेंद, ताहिर ने बल्लेबाज़ को अधिक रूम नहीं दिया, पंच करते हुए ऑफ़ साइड पर रन हासिल किया|
8 ओवर | रन : 65/1 | रन रेट : 8.13
07.6ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को कट किया और गेंद गई सीधा फील्डर के हाथों में नहीं ले पाए रन |
17.5विकेट लाइन में डाली हुई गेंद को गाइड किया मिड विकेट की तरफ एक रन के लिए|
67.4एक और छक्का!! गुड लेंथ की गेंद को आगे आकर लिफ्ट किया और गेंद गई सीधा लॉन्ग ऑन बाउंड्री पार, अंपायर ने दोनों हाथ उठाकर किया छह रनों का इशारा|
07.3गेंद ने लिया बल्ले का किनारा और गई स्लिप की तरफ, नहीं ले पाए रन |
67.2छक्का!! बल्लेबाज़ क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की पिच तक आए और गेंद को लॉफ्ट किया गेंद को मिड विकेट के ऊपर से छह रनों के लिए|
17.1ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली हुई गेंद को पॉइंट की तरफ खेला और लिया रन |
7 ओवर | रन : 51/1 | रन रेट : 7.29
16.6एक और सिंगल, ओवर हुई समाप्ति, फील्डर काफी दूर रह गए गेंद से वहां पर और सिंगल मिल गया|
16.5एक और सिंगल ताहिर के ओवर से आता हुआ, ड्राइव किया था फुल लेंथ की गेंद को समझदारी से कवर्स की ओर|
06.4लेग बाई के रूप में आया रन, पैड्स पर लगकर फाइन गई की तरफ गई थी गेंद, रन का मौका मिला और हासिल कर लिया|
16.3फुल लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की तरफ खेलते हुए रन पूरा किया|
16.2विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को ड्राइव कर दिया बल्लेबाज़ ने वहां पर एक रन के लिए|
16.1लेग स्पिन, बल्लेबाज़ ने स्वीप कर दिया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ एक रन एक लिए|
6 ओवर | रन : 45/1 | रन रेट : 7.5
05.6प्ले एंड मिस!! गेंद की लाइन और टर्न से पूरी तरह से बीट हुए बल्लेबाज़, बाल बाल बचे वहां पर बाहरी किनारा लगने से, वॉटसन भी स्लिप से उत्साहित दिखे|
05.5एक बार फिर से रन नहीं मिल पाया बल्लेबाज़ को यहाँ पर, मिड विकेट की दिशा में गेंद को फ्लिक करते हुए शॉट खेल दिया था|
05.4डॉट बाल, पैड्स लाइन की गेंद को फ्लिक तो किया लेकिन गैप नहीं ढून्ढ पाए बल्लेबाज़|
15.3फुल लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेला, एक ही रन मिल पाया|
05.2ओह!! हेलमेट पर लगी गेंद रोहित को यहाँ पर, विकेट लाइन की गेंद को स्वीप करने गए थे, ग्लव्स से लगकर हेलमेट पर लगी गेंद, स्वीप करने के प्रयास में पूरी तरह से चकमा खा गए थे|
35.1तीन रनों के साथ हुई ओवर की शुरुआत, पैड्स लाइन की गेंद को लुईस ने फ्लिक कर दिया था, फील्डर ताहिर ने गेंद का पीछा किया, लेकिन तीन रन नहीं रोक पाए|
5 ओवर | रन : 41/1 | रन रेट : 8.2
44.6चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद,फुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी?
24.5दो रन मिलेगा इस बार, मिड विकेट की दिशा में गेंद को फ्लिक कर दिया था बल्लेबाज़ रोहित ने, फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये, दो रन लेने से नहीं रोक पाए|
14.4इस बार सिंगल मिल जायेगा, पैड्स लाइन की गेंद, बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|
44.3फ्रेंच कट!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़, शॉर्टपिच गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ़ आई, ड्राइव मारने गए क्रीज़ से ही, बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा, फाइन लेग पर गई गेंद, गैप मिला और एक और बाउंड्री हासिल हो गई|
44.2चौका!! पहली बाउंड्री लुईस के बल्ले से आती हुई, छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक कर दिया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ, गैप मिला और गेंद गई सीमा रेखा एक पार चार रनों के लिए|
14.1धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी गेंदबाजी|
4 ओवर | रन : 25/1 | रन रेट : 6.25
03.6डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप तो किया लेकिन शॉट फाइन लेग फील्डर ताहिर ने किया बाकी का काम|
03.5लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
03.4एक और एलबीडबल्यू की हलकी अपील, फिर से अम्पायर ने नकार दिया, दूसरी बार स्वीप करने के प्रयास में बीट हुए बल्लेबाज़|
03.3एलबीडबल्यू की हलकी अपील, अम्पायर ने नकार दिया, अंदरूनी किनारे ने बचाई बल्लेबाज़ की जान, ऑफ़ स्टम्प की लाइन की गेंद को स्वीप करने गए थे बल्लेबाज़|
13.2विकेट लाइन के बाहर रखी गई गेंद को लेट कट करते हुए थर्ड मैन की दिशा में गाइड कर दिया एक रन के लिए|
03.1ऑफ़ स्पिन, टर्न के साथ रोहित ने शॉट स्क्वायर लेग की तरफ खेला, फील्डर तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
3 ओवर | रन : 24/1 | रन रेट : 8
02.7डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, शॉर्ट गेंद को पुल करने गए थे, बीट हुए, गेंद थाई पैड्स पर लगकर फाइन लेग की तरफ गई, रन का मौका नहीं बन पाया|
02.6प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को दूर से ही ड्राइव करने गए बल्लेबाज़, गेंद की लाइन और स्विंग से पूरी तरह से चूक गए|
02.5आउट!! कैच आउट!! पहला झटका मुंबई को लगता हुआ, चहर ने हासिल की पहली विकेट, कीपर रायुडू ने पकड़ा एक आसान सा कैच, धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दिया, फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़, बल्ले का मुंह पहले ही बन कर बैठे, टॉप एज लेकर हवा में गई गेंद और कीपर ने पूरा किया बाकी का काम, 24/1 मुंबई|
02.4वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
02.3बेहतरीन वापसी इस बार चहर द्वारा, पैड्स लाइन पर रखी गेंद, बल्लेबाज़ फ्लिक करने गए थे लेकिन गेंद की लाइन से पूरी तरह से चूक गए|
42.2शानदार कवर ड्राइव!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल, दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
62.1छक्का!! इस मुकाबले का पहला, बल्ले से जैसे ही लगा फैन्स समझ गए कि गेंद उनकी ओर आ रही है, छोटी लेंथ की गेंद पर जानकर बरसे डी कॉक, पुल करते हुए मैक्सिमम हासिल किया, कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए डी कॉक यहाँ पर|
2 ओवर | रन : 13/0 | रन रेट : 6.5
01.6कसी हुई लाइन पर भज्जी द्वारा हो रही है गेंदबाज़ी, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ दिया था एक रन के लिए, 2 के बाद 13/0 मुंबई|
11.5फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में बल्लेबाज़ ने ड्राइव किया, दो रन की मांग लेकिन फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये, सिंगल पर सहमत किया|
11.4एक और सिंगल भज्जी के ओवर से आता हुआ, ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेला, रन पूरा किया|
11.3मिड ऑन की दिशा में खेला गया शॉट, फील्डर गेंद पर तो लपके लेकिन बल्लेबाजों को रन लेनी से नहीं रोक पाए|
01.2छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने कट कर दिया पॉइंट की तरफ, गैप नहीं ढून्ढ पाए|
11.1ऑफ़ स्पिन, विकेट लाइन पर डाली गई थी, बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर लेग साइड पर मोड़ दिया एक रन के लिए|
1 ओवर | रन : 9/0 | रन रेट : 9
10.6सिंगल के साथ हुई पहले ओवर की समाप्ति, छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की तरफ पंच करते हुए रन हासिल किया, पहले ओवर से आये 9 रन|
00.5प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
30.4बेहतरीन कवर्स ड्राइव डी कॉक द्वारा लेकिन कवर्स बाउंड्री पर मृली विजय द्वारा शानदार फील्डिंग, स्लाइड करते हुए गेंद को रोका और चौका बचाया, फुल लेंथ की गेंद को क्रीज़ में ही रहकर बल्लेबाज़ ने ड्राइव कर दिया था|
00.3छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
10.2एक और आउटस्विंगर!! बल्लेबाज़ ने इस बार पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला और रन पूरा किया|
40.1बाउंड्री!! चौके के साथ हुई ओवर की शुरुआत, पहली ही गेंद पर स्विंग भी देखने को मिली, फुल लेंथ की गेंद थी ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर, रोहित ने डेरिवे कर दिया कवर्स की ओर, गैप मिला और चार रनों के लिए निकल गई गेंद|

ज्यादा पठित

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept