mahindra
  • podcast
  • Epaper
  • Hindi News

क्रिकेट कमेंट्री

चेन्नई VS दिल्ली क्रिकेट कमेंट्री

Qualifier 210-May-2019

147/920.0 oversरन रेट: 7.35
VS
151/419.0 oversरन रेट: 7.94
चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकटों से हराया
चेन्नई सुपर किंग्स पहली पारी
018.6चौका!! और इसी एक साथ चेन्नई ने दिल्ली को 6 विकेट से हरा दिया है, फाइनल में 8वीं बार माररी एंट्री, मुंबई के साथ होगी खिताबी भिडंत, आखरी गेंद पर लेग साइड पर खेला, शरीर को लगकर फाइन लेग बाउंड्री की तरफ निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
118.5छोटी लेंथ की गेंद, मिड विकेट की दिशा में खेल दिया एक रन के लिए, स्कोर बराबर, महज़ 1 रन लक्ष्य से दूर चेन्नई|
018.4आउट!! कैच आउट!! मैच ख़त्म करने गए थे धोनी लेकिन सीधा फील्डर के हाथों में थमा बैठे कैच, छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया था लेकिन फील्डर ने शानदार कैच पकड़ लिया, 146/4, 8 गेंद 2 रनों की दरकार|
018.3छोटी लेंथ की गेंद को पंच किया शॉट कवर्स की तरफ लेकिन सीधा फील्डर की ओर गई गेंद|
218.2दो रन!! आगे आकर बड़े शॉट के लिए गए धोनी, लो फुल टॉस आई जिसे लॉन्ग ओब पर चिप किया, बेहतरीन फील्डिंग मुनरो द्वारा, चौका बचाया. दो ही रन मिले|
018.1प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
18 ओवर | रन : 144/3 | रन रेट : 8
017.6छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया, 12 गेंद 4 रनों की दरकार, चेन्नई और फाइनल के बीच महज़ चार कदम की दूरी|
417.5बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! महज़ 4 रन लक्ष्य से दूर चेन्नई और फाइनल में पहुँचने से भी, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया, बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया, गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई, डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए|
017.4पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर खेलना चाहा लेकिन बीट हुए और पैड्स से टकराई गेंद|
017.3शॉटपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|
417.2शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा, पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए, 16 गेंद 8 रनों की दरकार|
017.1लेग बाई के रूप में आया रन, पैड्स पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़, पैड्स से लगकर फाइन लेग की तरफ गई गेंद|
17 ओवर | रन : 136/3 | रन रेट : 8
016.6आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया, इस ओवर से आये 8 रन, 18 गेंद 13 रनों की दरकार|
116.5छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में गेंद को पुल कर दिया, एक ही रन मिला|
216.4फ्लिक किया स्क्वायर लेग की तरफ गेंद को, गैप में गई गेंद, दो ही रन मिल पाया|
416.3चौका!! बाउंड्री के साथ धोनी ने खोला अपना खता, लेग स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में मोड़ा, कोई फील्डर नहीं थे वहां पर और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए, 21 गेंद 16 रनों की दरकार|
016.2फुल लेंथ की गेंद, ड्राइव करने गए धोनी, लेट हुए, किनारा लेकर पैड्स से टकराई गेंद, कोई रन नहीं हुआ|
116.1ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, बैकफुट से कवर्स की दिशा में गेंद को पंच कर दिया एक रन के लिए, 23 गेंद 20 रनों की दरकार|
16 ओवर | रन : 127/3 | रन रेट : 7.94
015.6आउट!! क्लीन बोल्ड!! रैना की पारी का हुआ अंत, ऑफ़ स्टम्प की गेंद को कट करने गए, गेंद की लाइन से पूरी तरह से चूके, गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई और बेल्स उड़ी, 16 ओवर की समाप्ति के बाद 127/3 चेन्नई, 24 गेंदों पर 21 रनों की दरकार|
115.5लेग स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, लेग साइड पर खेल दिया एक रन के लिए|
415.4शानदार इन साइड आउट शॉट!! चौका मिल गया!! आगे डाली गई गेंद को क़दमों का इस्तेमाल करते हुए कवर्स की दिशा में खेला, गैप में गई गेंद और एक टप्पे के बाद सीमा रेखा पार कर गई चार रबों के लिए|
115.3छोटी लेंथ की गेंद, बैकफुट से मिड ऑफ़ की तरफ पंच कर दिया, एक रन मिला|
215.2फ्रेंच कट!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़, शॉर्टपिच गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ़ आई, ड्राइव मारने गए क्रीज़ से ही, बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा, फाइन लेग पर गई गेंद, दो ही रन मिल पाया|
015.1ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को स्लॉग करने गए बल्लेबाज़, गेंद की लाइन से बीट हुए|
15 ओवर | रन : 119/2 | रन रेट : 7.93
114.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, मिड ऑन की दिशा में गेंद को खेल दिया एक रन के लिए, 30 गेंद 29 रनों की दरकार|
114.5लेग स्पिन, अम्बाती ने लेग साइड पर स्वीप कर दिया, गैप मिला और सिंगल से काम चलाया|
014.4ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
014.3पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला, फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|
114.2विकेट लाइन की गेंद, मिड ऑफ़ की तरफ खेल दिया एक रन के लिए|
114.1छोटी लेंथ की गेंद, पुल किया मिड विकेट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
14 ओवर | रन : 115/2 | रन रेट : 8.21
013.6ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
113.5कवर्स की दिशा में गेंद को खेला, फील्डर ने गेंद को फील्ड किया, एक रन मिला|
013.4बाहर डाली गई गेंद, पॉइंट की तरफ खेल दिया, रन नहीं हुआ|
113.3क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की पिच तक आये, मिड ऑन की तरफ खेल दिया|
113.2फुल लेंथ की गेंद, कवर्स की दिशा में खेल दिया एक रन के लिए|
113.1पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर खेला, एक ही रन मिला|
13 ओवर | रन : 111/2 | रन रेट : 8.54
112.6सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति, एक बड़ा विकेट भी इस ओवर से आता हुआ, मिड ऑफ़ की ओर पुश कर दिया था गेंद को और रन पूरा किया|
112.5पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा, एक रन मिला|
012.4ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
012.3हवा में गेंद, मिड ऑफ़ की तरफ गई, मिश्रा ने प्रयास किया लेकिन पहुँच नहीं पाए, लीडिंग एज लेकर हवा में खिल गई थी गेंद, फ्लिक करने के चक्कर में बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे थे बल्लेबाज़|
012.2आउट!! कैच आउट!! 50 रन बनाकर वॉटसन भी लौटे पवेलियन, मिश्रा को मिली उनकी पहली विकेट, मिड ऑफ़ क्लियर करना चाहते थे छह रन के लिए लेकिन दूरी नहीं हासिल कर पाए, लॉन्ग ओअफ पर मुनरो ने पकड़ा एक आसान सा कैच, 109/2, 46 गेंदों पर 39 रनों की दरकार|
112.1मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेल दिया एक रन के लिए|
12 ओवर | रन : 108/1 | रन रेट : 9
611.7गगनचुम्भी छक्का!!! 50 रन पूरे किये वॉटसन ने यहाँ पर, इसी के साथ वो पहले खिलाड़ी बने जिन्होंने साल 2019 में टी 20 मुकाबलों में 1000 रन पूरे किये, ओहोहोहो! दर्शक दीर्घा में सीधे! बड़े शॉर्ट की दरकार और आया, ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल, गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार, गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में, इस ओवर में आये 25 रन|
011.6वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
611.5छक्का!!! 100 रन भी चेन्नई के पूरे हुए, गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा? 49 गेंद 47 रनों की दरकार|
111.4गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद, रैना ने समझदारी से लॉन्ग ऑन की तरफ पुश कर दिया एक रन के लिए|
111.3धीमी गति से डाली गई इनस्विंगर!! बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ खेल दिया एक रन के लिए, 51 गेंद 54 रनों की दरकार, मुकाबला चेन्नई की ओर झुकता हुआ|
411.2चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद,फुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी?
611.1झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा, छोटी लेंथ की गेंद को बैकवार्ड स्क्वायर लेग की तरफ खेल दिया|
11 ओवर | रन : 83/1 | रन रेट : 7.55
110.6धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी गेंदबाजी, 11 ओवर के बाद 83/1 चेन्नई, 54 गेंद 65 रनों की दरकार|
010.5बेहतरीन यॉर्कर वॉटसन द्वारा!! बल्लेबाज़ को डिफेंड करने पर मजबूर कर दिया, मिड ऑन की तरफ खेला|
010.4छोटी लेंथ की गेंद, वॉटसन ने बैकफुट से पॉइंट की तरफ खेला, रन के लिए भागे लेकिन रैना ने मना कर दिया|
110.3पहली ही गेंद पर रैना ने सिंगल के साथ खोला अपना खाता, पैड्स लाइन की गेंद को फाइन लेग की तरफ खेल दिया एक रन के लिए|
010.2आउट!! कैच आउट!! 81 रनों की साझेदारी टूटी, 50 रन बनाकर फ़ाफ लौटे पवेलियन, छोटी लेंथ की गेंद को पुल करने गए, बल्ले के काफी ऊपर लगी गेंद, हवा में मिड विकेट की ओर गई, पॉल ने डाईव लगाते हुए एक बेहतरीन कैच पकड़ा, चेन्नई को दिया बड़ा झटका, क्या यहाँ से दिल्ली वापसी कर पाएगी, 58 गेंद 67 रनों की दरकार|
010.1छोटी लेंथ की गेंद को बैकफुट से पंच कर दिया ऑफ़ साइड पर, फील्डर तैनात, रन नहीं मिल पाया|
10 ओवर | रन : 81/0 | रन रेट : 8.1
09.6पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला, रन लेने का मौका नहीं बन पाया, मुकाबला चेन्नई की ओर झुक्लता हुआ, 60 गेंद 67 रनों की दरकार|
69.5शानदार स्लॉग स्वीप!!! वॉटसन स्पेशल, चौका मिलेगा!!! कमाल की बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
29.4स्वीप किया फाइन लेग की गेंद को बल्लेबाज़ ने, फील्डर गेंद के पीछे भागे, दो रन पर ही सहमत कर दिया|
19.3मिड ऑन की दिशा में सीधे बल्ले से गेंद को खेल दिया एक रन के लिए, इसी के साथ फ़ाफ ने इस लीग में अपना 12 वां अर्धशतक भी पूरा किया, कमाल की बल्लेबाज़ी एक महत्वपूर्ण मुकाबले में करते हुए|
09.2पॉइंट की दिशा में गेंद को खेल दिया एक रन के लिए|
09.1ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
9 ओवर | रन : 72/0 | रन रेट : 8
18.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, 9 के बाद 72/0 चेन्नई, समझदारी से लक्ष्य का पीछा करते हुए दोनों बल्लेबाज़|
18.5कवर्स की दिशा में गेंद को खेल दिया, फील्डर से दूर रखी गेंद, एक रन मिल गया|
08.4आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
18.3स्वीप किया मिड विकेट की ओर एक रन के लिए|
18.2हवा में गेंद, मिड ऑन की तरफ गई, लॉन्ग ऑन से मुनरो कैच के लिए अंदर भागे, मिड विकेट से शॉ ने भी प्रयास किया लेकिन गेंद दोनों खिलाड़ियों के बीच में ही गिर गई, बल बाल बच गए वॉटसन यहाँ पर, विकेट लाइन की गेंद को स्लॉग करने गए थे|
48.1चौका!! स्वीप किया फाइन लेग की तरफ गेंद को, गैप मिला, फील्डर नहीं थे वहां पर और गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
8 ओवर | रन : 64/0 | रन रेट : 8
47.7ओह!! बाल बाल बचे बल्लेबाज़ फ़ाफ यहाँ पर!! चौका भी मिल गया हालाँकि बेहतरीन फील्डिंग थी मुनरो द्वारा लेकिन गेंद को पकड़ते समय उनकी कोहनी सीमा रेखा से टकरा गई, इनस्विंगर थी, थोड़ी नीची भी रही, डिफेंड करने गए और गेंद के नीचे रहने की वजह से निचला हिस्सा लेकर कीपर की ओर गई, पन्त ने डाईव लगाईं लेकिन गेंद उन्हें बीट करते हुए थर्ड मैन बाउंड्री पार कर गई|
17.6विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की ओर पंच कर दिया, एक रन मिला|
47.5पहली बाउंड्री वॉटसन के बल्ले से आती हुई, शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा, पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
17.4विकेट लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेल दिया एक रन के लिए|
17.3पॉइंट की दिशा में खेला गया शॉट, फील्डर से काफी दूर रही, एक रन मिला|
07.25 रन! वाइड के साथ चौका भी आया, लेग स्टम्प के काफी बहर डाल बैठे थे गेंद, कीपर ने डाईव लगाकर गेंद को रोकना चाहा लेकिन चूक गए, गेंद फाइन लेग बाउंड्री के पर निकल गई चार रनों के लिए|
07.1पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, फ्लिक किया स्क्वायर लेग की ओर लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
7 ओवर | रन : 48/0 | रन रेट : 6.86
46.6बाउंड्री!! स्वीप!!! चौका मिलेगा!!! कमाल की बल्लेबाज़ी द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए, 7 के बाद 48/0 चेन्नई|
16.5क़दमों का इस्तेमाल, गेंद की पिच तक आये, ड्राइव किया कवर्स की तरफ और रन पूरा किया|
16.4एक और सिंगल!! मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को सीधे बल्ले से खेल दिया, रन पूरा किया|
06.3फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेल दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
06.2फ्लाईटेड गेंद को ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर, रन का मौका नहीं बन पाया|
06.1लेग स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा एक रन मिला|
6 ओवर | रन : 42/0 | रन रेट : 7
15.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेल दिया था एक रन के लिए, 6 के बाद 42/0 चेन्नई, एक सधी हुई शुरुआत कह सकते हैं चेन्नई द्वारा|
15.5एक और सिंगल मिल गया यहाँ पर, लेग स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को फ्लिक करते हुए सिंगल हासिल कर लिया था|
15.4गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा, एक ही रन मिल पाया|
45.3हैट्रिक चौका!! पूरी तरह से दबाव इशांत पर डाल दिया है फ़ाफ ने, वॉटसन को मिली होगी कुछ राहत, छोटी गेंद पर जमकर प्रहार करते हुए, इस बार मिड विकेट की दिशा में पुल किया, कोई फील्डर नहीं थे वहां पर और चार रन मिल गए|
45.2चौका!! बैक टू बैक!! इस बार शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के बाएँ ओर से निकल गई गेंद डीप पॉइंट बाउंड्री की तरफ चार रनों के लिए, इशांत पर दबाव आता हुआ|
45.1बाउंड्री!!! करारा पुल शॉर्ट, छोटी डाली गई गेंद, फ्रंटफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, इससे कुछ रहत मिली होगी चेन्नई के बल्लेबाजों को यहाँ पर|
5 ओवर | रन : 27/0 | रन रेट : 5.4
04.6कट तो किया इस बार बाहर डाली गेंद पर लेकिन सीधा रदर फ़ोर्ड के हाथों में गई गेंद, रन नहीं हुआ, 5 के बाद 27/0 चेन्नई|
04.5कट करने गए बल्लेबाज़, अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से लगी गेंद, रन का मौका नहीं बन पाया|
14.4लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला गया शॉट, एक रन मिल गया|
64.3सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद, ठीक उसी तरह का शॉट था जैसा कि रदरफ़ोर्ड ने भज्जी को जड़ा था|
44.2शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया, पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए, दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर, काउंटर अटैक बल्लेबाज़ द्वारा|
04.1हवा में थी गेंद, शॉट थर्ड मैन की तरफ लेकिन फील्डर के आगे गिर गई, रन का मौका नहीं बन पाया|
4 ओवर | रन : 16/0 | रन रेट : 4
13.6ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से खेल दिया एक रन के लिए, ठीक तरह से बल्ले पर नहीं अति हुई गेंद|
13.5एक बार फिर से लेग स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, लेग साइड पर खेल दिया एक रन के लिए|
03.4डॉट बॉल!! काफी कसी हुई लाइन पर हो रही है गेंदबाज़ी, फुल लेंथ की गेंद को थर्ड मैन की तरफ खेला लेकिन फील्डर तैनात, रन नहीं हुआ|
13.3एक बार फिर से पैड्स पर डाली गई गेंद, लेग साइड पर खेला, एक रन मिल गया|
03.2एक बार फिर से आगे आकर मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से मरने गए, धीमी गति से डाली गई गेंद की वजह से बीट हुए, कीपर के पास गई गेंद लेकिन चूक गए, रन का मौका नहीं बन पाया|
03.1क़दमों का इस्तेमाल, गेंद की पिच तक आकर मिड ऑफ़ की दिशा में खेला, सीधा फील्डर की ओर गई गेंद, रन का मौका नहीं बन पाया|
3 ओवर | रन : 13/0 | रन रेट : 4.33
12.6विकेट लाइन पर डाली गई गेंद, फ्लिक किया मिड विकेट की तरफ, एक ही रन मिला, इस ओवर से आये 9 रन, 3 के बाद 12/0 चेन्नई|
12.5धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी गेंदबाजी|
12.4मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेल दिया एक रन के लिए|
42.3चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद,फुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी?
12.2ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की तरफ खेला, एक रन मिला|
12.1ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की तरफ खेल दिया एक रन के लिए|
2 ओवर | रन : 4/0 | रन रेट : 2
11.6मिड ऑफ़ की दिशा में खेला गया शॉट, फील्डर से गेंद को दूर रखा, एक रन भाग लिया, 2 के बाद 4/0 चेन्नई, सधी हुई शुरुआत|
11.5विकेट लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंद को रोका, गैप में गई गेंद, एक रन मिल गया|
11.4पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा, एक ही रन मिल पाया|
01.3आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
01.2मिड ऑफ़ की दिशा में खेला गया शॉट, फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये, रन नहीं हुआ|
01.1ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ खेल,अ रन का मौका नहीं बन पाया|
1 ओवर | रन : 1/0 | रन रेट : 1
00.6अंदरूनी किनारा!! पैड्स से टकराई गेंद, विकेट के पास जाकर रुक गई, बैकफुट से जाकर गेंद को खेल दिया था वहां पर|
00.5धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा करना चाहते थे बल्लेबाज़ लेकिन मौका नहीं बन पाया|
00.4लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
10.3रन आउट का मौका!! ओह! चूक गए फील्डर!! दूसरे छोर पर भी मिला मौका लेकिन फिर से चूके, ओहोहो, क्या ड्रामा देखने को मिल रहा है यहाँ पर, दोनों तरफ से फील्डर से हुई चूक, एक ही तरफ भाग खड़े हुए थे दोनों बल्लेबाज़, अंत में एक खराब थ्रो और सब बर्बाद हो गया, अच्छा मौका गँवा दिया वहां पर मिड ऑन फील्डर ने, किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ|
00.2एलबीडबल्यू की बड़ी अपील फाफ के ख़िलाफ़, अम्पायर ने नकार दिया, सही फैसला अम्पायर द्वारा, गेंद लेग स्टम्प की लाइन के काफी बाहर निकल रही थी वहां पर|
00.1छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
दिल्ली कैपिटल्स पहली पारी
619.6सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी, मैक्सिमम के साथ हुई दिल्ली की पारी समाप्त, 147 का टोटल बोर्ड पर लगाया गया|
419.5चौका!!! नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए, काफी महत्वपूर्ण समय पर आते हुए रन|
019.4आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
019.3आउट!! बोल्ड!! छक्का खाने के बाद बदला वसूल लिया जडेजा ने यहाँ पर, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ हीव करने गए, गेंद की टर्न से बीट हुए और क्लीन बोल्ड हो गए|
619.2छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! दर्शक दीर्घा में सीधे! बड़े शॉर्ट की दरकार और आया, ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल, गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार, गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में, अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया|
019.1कैच ड्रॉप!! एक आसान सा कैच छोड़ दिया अपनी ही गेंद पर जडेजा द्वारा, सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ खेल दिया था शॉट|
19 ओवर | रन : 131/8 | रन रेट : 6.89
418.6चौका!! बेहतरीन स्कूप शॉट मिश्रा द्वारा, चतुराई से खेला गया शॉट और फाइन लेग से चौका हासिल कर लिया, 19 ओवर के बाद 138/8|
218.5बेहतरीन फील्डिंग लॉन्ग ऑन पर फ़ाफ द्वारा, छक्के को एक रन में तब्दील कर दिया, ऊपर डाली गई गेंद को मिश्रा ने हीव कर दिया था|
018.4आउट!! कैच आउट!! बड़ा विकेट पन्त के रूप में, 38 रन बनाकर आउट हुए पन्त, एक सही समय पर हासिल की पन्त की विकेट, बेहतरीन कैच लॉन्ग ऑन पर ब्रावो द्वारा, लो फुल टॉस गेंद को एक हाथों से हीव किया था, ब्रावो लॉन्ग ऑन बाउंड्री के थोड़ा आगे थे लेकिन कीच को शानदार तरीके से पकड़ा, दिल्ली मुस्किबत में पड़ती हुई|
218.3रिवर्स शॉट खेलने गए बल्लेबाज़, ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद, कवर्स की तरफ खेला, ओह!! फील्डर के हाथों से रन भाग लिया|
218.2एक बार फिर से मिड विकेट की दिशा में खेला गया शॉट, फिर से दूसरे रन की मांग और हासिल कर लिया|
218.1धीमी गति से ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, मिड विकेट की दिशा में गेंद को हीव किया, पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और हासिल कर लिया|
18 ओवर | रन : 119/7 | रन रेट : 6.61
017.7डॉट बॉल के साथ ब्रावो के एक बेहतरीन ओवर की समाप्ति हुई, इस ओवर से आये 3 रन और एक बड़ी विकेट, लेग स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा था, पन्त ने रन लेने से मना कर दिया, 18 के बाद 119/7|
017.6आउट!! बोल्ड!! क्लीन बोल्ड, 7वां झटका दिल्ली को लगता हुआ, 3 रन बनाकर कीमो पॉल लौटे पवेलिय, बेहतरीन यॉर्कर ब्रावो द्वारा जिसका कोई जवाब नहीं था पॉल के पास, पूरी तरह से गेंद की लाइन से चूके, बड़ा शॉट लगाने गए और गेंद जाकर बल्ले और पैर के बीच से लेग स्टम्प को उड़ा गई, 119/7 दिल्ली|
117.5फुल लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने कवर्स की तरफ उसे खेला, सिंगल से ही कम चलाया|
117.4फ्रेंच कट!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़, शॉर्टपिच गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ़ आई, ड्राइव मारने गए क्रीज़ से ही, बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा, कीपर धोनी ने डाईव लगाईं लेकिन गेंद को पकड नहीं पाए, फाइन लेग पर गई गेंद, एक ही रन मिल पाया|
017.3क़दमों का इस्तेमाल करते हुए आगे आये, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
017.2कैच की अपील, अम्पायर सहमत नहीं और वाइड भी नहीं दिया, अकिर कहाँ लगी थी गेंद पता ही नहीं चल पाया, लेग स्टम्प की लाइन की गेंद को पुल करने गए थे बल्लेबाज़ और चूक गए|
017.1वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
17 ओवर | रन : 117/6 | रन रेट : 6.88
116.6लेग स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को स्वेप कर दिया लेग साइड पर एक रन के लिए|
116.5मिड ऑन की दिशा में गेंद को खेल दिया एक रन के लिए|
616.4कैच ड्रॉप और छक्का!! मिस हिट, फील्डर चहर का एक बेहतरीन प्रयास लॉन्ग ऑफ़ पर एक बड़ी विकेट दिला सकता था लेकिन उनसे हुई बड़ी चूक और छह रन भी दे बैठे, गुगली थी गेंद जिसे स्लॉग करने गए पन्त, टॉप एज लेकर लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गई गेंद, चहर ने कैच को अंदर की तरफ पकड़ा लेकिन संतुलंत नहीं बना पाया और सीमा रेखा के पर जाने लगे, गेंद को हवा में उछाला ज़रूर लेकिन थोड़ी सुस्ती दिखा दी जिसकी वजह से उनके ही हाथों में रह गयी गेंद और छक्का मिल गया, धोनी काफी निराश दिखे वहां पर, ताहिर जश्न मानते मनाते रह गए|
416.3शानदार स्लॉग स्वीप!!! चौका मिलेगा!!! कमाल की बल्लेबाज़ी द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए, खुलकर खेलने का प्रयास और इस शॉर्ट में वो आत्मविश्वास भी झलका|
116.2फुल लेंथ की गेंद, मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को खल दिया एक रन के लिए|
116.1मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला, एक ही रन मिल पाया|
16 ओवर | रन : 102/6 | रन रेट : 6.38
015.6आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
015.5आउट!! कैच आउट!! दूसरी सफलता भज्जी को मिली, भज्जी ने इस लीग में पूरी की 150 विकेट, 10 रन बनाकर रदरफ़ोर्ड भी लौटे पवेलियन, कमाल की अनुभव भरी गेंदबाजी भज्जी द्वारा, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद लको दूर से ही ड्राइव करने गए थे बल्लेबाज़, गेंद की टर्न से चूके, ड्राइव करने के समय किनारा लगा और शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े वॉटस की ओर गई गेंद, एक आसान सा कैच पकड लिया, 102/6 दिल्ली|
115.4एक और सिंगल, पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा, एक रन के लिए|
115.3ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कट करने गए, गैप में मारा एक रन के लिए|
615.2सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन बैकफुट पंच, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद, बैकफुट से कवर्स पर इस तरह से शॉट लगाना कोई विडीज़ ही खिलाड़ी कर सकता है|
115.1ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, कवर्स की तरफ खेला, एक ही रन मिल पाया|
15 ओवर | रन : 93/5 | रन रेट : 6.2
114.7सिंगल के साथ हुई ब्रावो के बेहतरीन ओवर की समाप्ति, महज़ 8 ही रन इस ओवर से आये, लेग साइड पर गेंद को खेला और रन भाग लिया, 15 ओवर के बाद 93/5 दिल्ली, महज़ 5 ओवर शेष, रिषभ पन्त के कन्धों पर सारी ज़मीदारी, क्या दिल्ली यहाँ से 150 के स्कोर तक जा पायेगी?
114.6फुल लेंथ की गेंद, मिड ऑन की तरफ सीधे बल्ले से खेला, सिंगल ही मिल पाया|
114.5धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी गेंदबाजी|
114.4बेहतरीन गेंद ब्रावो द्वारा, फ्री हॉट का फायदा नहीं उठाने दिया वहां पर, जड़ में डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ के पास ब्लॉक करने के अलावा कोई चारा नहीं, लॉन्ग ऑन से एक रन मिला|
114.3नो बॉल!! ओह!! अगली गेंद फ्री हिट वो भी रदरफ़ोर्ड को मिली, हाई फुल टॉस थी जिसे हीव करने गए थे बल्लेबाज़ और पूरी तरह से संपर्क नहीं हो पाया, लॉन्ग ऑन से एक ही रन मिला|
114.2मिड ऑन की दिशा में सीधे बल्ले से गेंद को खेला, एक रन मिला|
114.1पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर फ्लिक करते हुए रन पूरा किया|
14 ओवर | रन : 85/5 | रन रेट : 6.07
013.6डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
013.5ओह!! पूरी तरह से गुगली गेंद को पढ़ नहीं प् रहे हैं बल्लेबाज़, लगातार बल्ला घुमा रहे हैं और बीट होते जा रहे हैं, चतुराई भरी गेंदबाज़ी ताहिर द्वारा|
013.4एक बार फिर से डाली गई गुगली, फिर से नहीं पढ़ पाए बल्लेबाज़, स्लॉग करने के प्रयास में हुए बीट|
013.3गुगली, पढ़ नहीं पाए बल्लेबाज़, स्लॉग करने गए लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए|
013.2रिव्यु असफल!! बाल बाल बच गए बल्लेबाज़ रदरफ़ोर्ड!! हाईट ने बचा लिया वहां पर, लेग स्पिन थी, पढ़ नहीं पाए, तेज़ी से अंदर की तरफ ई गेंद, डिफेंड करने गए और और बैक पैड्स पर जा लगी गेंद, एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई, अम्पायर ने नॉट आउट दिया, गेंदबाज़ के कहने पर काफी देर बाद धोनी ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर हाईट थी जिसने बल्लेबाज़ को बचा लिया, पैड्स से लगने एक बाद थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई थी गेंद इसलिए चौका भी मिल गया|
113.1विकेट लाइन की गेंद, मिड ऑफ़ पर पंच किया और एक रन हासिल कर लिया|
13 ओवर | रन : 80/5 | रन रेट : 6.15
012.6लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
012.5आउट!! कैच आउट!! एक और झटका दिल्ली को लगा, आधी टीम लौट गई पवेलियन, ब्रावो को मिली एक सफलता, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने चालाकी के साथ थर्ड मैन की तरफ मारा, हवा में गई गेंद थर्ड मैन की ओर, ताहिर डीप में तैनात, हिलने की भी ज़रुरत नहीं हुई उन्हें और गेंद सीधा उनके हाथों में गई, मानो कैचिंग अभ्यास कराया हो, 80/5 दिल्ली
112.4लेंग्थ गेंद, उसे रक्षात्मक तरीके से खेल दिया, पॉइंट की तरफ| एक रन ले लिया|
112.3ड्राइव कर दिया उसे, मिड ऑफ की तरफ, एक रन के लिए|
012.2मिडिल स्टंप पे गेंद, डिफेंड कर दिया उसे|
012.1फुलर लेंग्थ की गेंद, ड्राइव करने की कोशिश, लेकिन चूके अक्स़र|
12 ओवर | रन : 78/4 | रन रेट : 6.5
111.6सिंगल के साथ एक बेहतरीन ओवर की समाप्ति, हुई, एक बड़ा विकेट भी इस ओवर से आता हुआ, लेग स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेलकर रन हासिल किया था|
111.5एक बार फिर से आगे डाली गई गेंद, टर्न के साथ मिड ऑन की ओर पुश कर दिया, सिंगल मिला|
111.4ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेला, एक रन मिला|
011.3आउट!! कैच आउट!! चौथा झटका दिल्ली को लगता हुआ, इनफॉर्म बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर लौटे पवेलियन, ताहिर को मिली उनकी पहली सफलता, लेग स्पिन थी जिसे पढ़ नहीं पाए बल्लेबाज़ और स्लॉग करने चले गए, टर्न की वजह से किनारा लगा और पॉइंट की तरफ हवा में गई गेंद, रैना गेंद के नीचे आये और एक आसान सा कैच लपक लिया, 75/4 दिल्ली, पूरी तरह से बैकफुट पर जा चुकी है यहाँ पर, पन्त को लेनी होगी बड़ी ज़िम्मेदारी|
111.2फुल लेंथ की गेंद, मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को ड्राइव किया और सिंगल हासिल किया|
011.1गुगली!! पढ़ नहीं पाए बल्लेबाज़, कट करने गए गेंद को लेकिन टर्न को पढ़ नहीं पाए पन्त, धोनी के दस्तानों में गई गेंद|
11 ओवर | रन : 74/3 | रन रेट : 6.73
010.6डॉट बॉल के साथ हुई एक बेहतरीन ओवर की समाप्ति, मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेल दिया था लेकिन सीधा फील्डर की ओर खेल बैठे|
110.5एक बार फिर से पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की तरफ गेंद को मोड़ा और रन हासिल कर लिया|
110.4छोटी लेंथ की गेंद, पंच किया मिड ऑफ़ पर एक रन के लिए, समझदारी से बाउंड्री के बाद रन हासिल करते हुए|
410.3शानदार कवर ड्राइव!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल, दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
010.2डॉट बॉल!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की तरफ मोड़ा, गैप नहीं मिल पाया|
010.1विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ मोड़ा, सिंगल हासिल किया|
10 ओवर | रन : 68/3 | रन रेट : 6.8
19.6लेट कट के साथ सिंगल हासिल किया, धोनी ने गेंद को अपने दाहिने पैर से रोकने का प्रयास किया लेकिन काफी लेट खेला गया शॉट इस वजह से उनके पैरों के बीच से निकल गई गेंद एक रन के लिए, 10 के बाद 68/3 दिल्ली|
19.5एक बार फिर से मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला, गैप मिला और रन हासिल किया|
49.4चौका!! पैडल शॉट, काफी पहले ही फ्लिपर को पिक कर लिया बल्लेबाज़ ने वहां पर, फाइन लेग की दिशा में गेंद को खेला, फील्डर ऊपर थे और फाइन लेग बाउंड्री से चौका हासिल कर लिया|
19.3विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर सीधे बल्ले से खेला, एक रन मिल गया|
19.2लेग स्पिन, बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की ओर ड्राइव कर दिया, सिंगल हासिल कर लिया|
19.1फुल लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेल दिया एक रन के लिए|
9 ओवर | रन : 59/3 | रन रेट : 6.56
28.6दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति, पहली ही गेंद पर स्वीप कर दिया मिड विकेट की ओर, गैप मिला, जबतक फील्डर गेंद तक पहुँचते, दो रन मिल गए|
08.5आउट!! कैच आउट!! तीसरा झटका दिल्ली की लगता हुआ, जडेजा के खाते में आई पहली सफलता, बेहतरीन बल्लेबाज़ी कर रहे मुनरो भी लौटे पवेलियन, ऑफ़ स्टम्प से अंदर की तरफ टर्न होती गेंद को स्वीप करने गए, गेंद बल्ले पर तो आई और हवा में भी गई लेकिन दूरी नहीं हासिल कर पाए, सीधा डीप स्क्वायर लेग पर खड़े ब्रावो के हाथों में मार बैठे जिन्होंने कैच पकड़ते हुए कोई ग़लती नहीं की, खुद से निराश दिखे मुनरो, 57/3 दिल्ली|
18.4छोटी लेंथ की गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया, सिंगल मिल गया|
18.3विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को स्वीप कर दिया स्क्वायर लेग की तरफ, गैप से सिंगल मिल गया|
08.2लेग बाई के रूप में आया रन, पैड्स पर डाली गई थी गेंद जिसे फ्लिक करने गए और बीट हुए, लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
08.1लेग स्पिन, गेंद की लाइन में आकर टर्न के साथ पॉइंट पर खेल दिया, कोई रन नहीं हुआ|
8 ओवर | रन : 54/2 | रन रेट : 6.75
07.6आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया, 8 ओवर की समाप्ति के बाद 54/2 दिल्ली|
47.5चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री मुनरो द्वारा, इस बार कवर्स की दिशा से आये 4 रन, फ्लाईटेड डाली गई गेंद को चिप कर दिया था कवर्स की दिशा में, कोई फील्डर नहीं और चार रन मिल गए|
47.4शॉट!!! 50 रन भी दिल्ली के पूरे हुए यहाँ पर, शानदार कट शॉट चार रन के लिए, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया, पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए, दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर, काउंटर अटैक बल्लेबाज़ द्वारा|
07.3छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
17.2ऑफ़ स्टम्प के बाहर रखी गई गेंद को पॉइंट की तरफ कट किया, गैप मिला और सिंगल हासिल कर लिया|
17.1फुल लेंथ की गेंद भज्जी द्वारा, कवर्स की दिशा में ड्राइव करते हुए मुनरो ने सिंगल हासिल किया|
7 ओवर | रन : 44/2 | रन रेट : 6.29
06.6लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
16.5एक बार फिर से पैड्स पर डाली गई गेंद, फ्लिक किया लेग साइड पर एक रन के लिए|
06.4आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
16.3पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|
06.2ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद, कट करने गए किनारा लगा और गैप में गई गेंद|
16.1विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेला, और रन पूरा किया|
6 ओवर | रन : 41/2 | रन रेट : 6.83
15.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, एक बड़ा विकेट इस ओवर से आते हुआ, मिड ऑफ़ पर गेंद को खेला और रन हासिल किया, 6 के बाद 41/2 दिल्ली|
15.5एक और सिंगल भज्जी के ओवर से आता हुआ, कसी हुई लाइन पर कर रहे हैं गेंदबाज़ी, मिड विकेट की तरफ विकेट लाइन की गेंद को खेला और रन पूरा किया|
15.4छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने बैकफुट से ऑफ़ साइड पर पंच कर दिया एक रन के लिए|
15.3सिंगल के साथ अय्यर ने खोला अपना खाता, पैड्स पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया एक रन के लिए|
05.2आउट!! कैच आउट!! दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ पवेलियन लौट गए, बेहतरीन कैच कीपर धोनी द्वारा, दो बार में गेंद को लपका लेकिन एक बड़ी विकेट हासिल की, हरभजन को मिली बड़ी सफलता, 18 रन बनाकर धवन लौटे पवेलियन, ऑफ़ स्पिन थी, रूम बनाकर कट करने गए धवन, गेंद की लाइन से चूके, किनारा लेकर धोनी के ग्लव्स की तरफ गई गेंद, पहली बार में उनके दस्तानों से निकली गेंद, आगे की तरफ गई और धोनी ने फुर्ती दिखाते हुए दूसरी बार में गेंद को लक्पक ही लिया, बल्लेबाज़ ये देखकर अम्पायर के इशारे के बिना ही पवेलियन की तरफ चलते बने, 37/2 दिल्ली|
15.1ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
5 ओवर | रन : 36/1 | रन रेट : 7.2
14.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया, सिंगल मिला, कमाल की कसी हुई गेंदबाजी इस हाई प्रेशर गेम में चहर द्वारा, बल्लेबाजों को खुलकर खेने का मौका ही नहीं दे रहे हैं वहां पर, 5 के बाद 36/1 दिल्ली|
04.5लेग स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, बीट हुए वहां पर, पैड्स से लगकर धोनी की तरफ एक टप्पे के बाद गई गेंद|
14.4फुल लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
04.3ओह!! बाल बाल बचे बल्लेबाज़ वहां पर!! विकेट की लाइन पर डाली गई गेंद को क्रीज़ से ही डिफेंड कर दिया था, बल्ले से लगने के बाद गेंद विकेट की ओर गई लेकिन ऊपर से निकलते हुए एक टप्पे के बाद कीपर धोनी की तरफ गई|
14.2इनस्विंगर!! पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेलते हुए रन हासिल किया|
14.1फुल लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव करते हुए सिंगल हासिल किया, समझदारी से बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली के बल्लेबाज़, खासकर धवन, शॉ के आउट होने के बाद|
4 ओवर | रन : 32/1 | रन रेट : 8
03.6आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया, 4 के बाद 32/1 दिल्ली|
23.5रिवर्स स्वीप का प्रयास, टॉप एज लगा, गेंद की टर्न से चकमा खा गए थे बल्लेबाज़ वहां पर, हवा में गई गेंद थर्ड मैन की ओर, ब्रावो ने गेंद का पीछा किया, दो रन से नहीं रोक सके|
03.4ऑफ़ स्पिन, पूरी तरह से गेंद की टर्न से बीट हुए बल्लेबाज़|
43.3बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया, बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया, गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई, डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए|
03.2छोटी लेंथ की गेंद भज्जी द्वारा, बल्लेबाज़ ने बैकफुट पर जाकर पंच कर दिया, गैप नहीं मिल पाया|
13.1ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की तरफ ड्राइव कर दिया, एक रन मिला|
3 ओवर | रन : 25/1 | रन रेट : 8.33
02.6एक और प्ले एंड मिस!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट करने गए बल्लेबाज़ और पूरी तरह से गेंद की लाइन से चूक गए|
42.5चौका!! मुनरो के बल्ले से आई पहली बाउंड्री, क़दमों का इस्तेमाल करते हुए सीधे बल्ले से खेला गया शॉट, मिड ऑन फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने के वहां पर और चौका मिल गया|
02.4प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
02.3आउट!! एलबीडबल्यू!! बेहतरीन रिव्यु धोनी द्वारा, गेंदबाज़ भी काफी आत्मविश्वास दिखे, पहला झटका दिल्ली को लगा, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ पुल करने गए, गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हुए, गेंद जाकर पैड्स पर लगी, विकेट की लाइन में थी इसलिए एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई, अम्पायर ने नकार दिया, रिव्यु लिया गया, रिप्ले में देखे गए और आउट करार दिया गए, गेंद जाकर मिडिल स्टम्प को हिट कर रही थी, 21/1
12.2ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में खेला, एक रन मिल गया|
02.1गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद, कट करने गए, किनारा लेकर एक टप्पे के बाद कीपर की तरफ गई गेंद|
2 ओवर | रन : 20/0 | रन रेट : 10
11.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, ऑफ़ साइड पर गेंद को हलके हाथों से पुश किया और रन भाग लिया, काफी महंगा ओवर साबित हुआ, इस ओवर से आये 13 रन, 2 के बाद 20/0 दिल्ली|
41.5हैट्रिक बाउंड्री, पूरी तरह से दबाव में आते हुए शार्दुल ठाकुर यहाँ पर, कमाल की बल्लेबाज़ी धवन द्वारा, शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा, पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
41.4ओहोहोहो!!! बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ, रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए, दो गेंद दो चौके|
41.3चौका!!! पहली बाउंड्री शवान के बल्ले से आती हुई, शानदार ऑफ़ ड्राइव, मिड ऑफ़ फीलदार की ओर खेला, उन्होंने रोकने का प्रयास किया लेकिन चूक गए, गेंद गई लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
01.2प्ले एंड मिस!!! ऑफ़ स्टम्प एक काफी बाहर डाली गई गेंद!! बल्लेबाज़ आगे आकर ड्राइव करने गए लेकिन गेंद की लाइन से पूरी तरफ से बीट हुए, कीपर धोनी की ओर गई गेंद|
01.1लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
1 ओवर | रन : 7/0 | रन रेट : 7
40.7पहला चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद, बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी?
10.6सिंगल!! इस बार धवन ने अपना खाता खोल लिया, कट करने गए थे पॉइंट की ओर, बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं गेंद, अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग की तरफ गई, रन का मौका बना और हासिल कर लिया|
10.5चौथी गेंद पर सिंगल के साथ बल्लेबाज़ ने अपना खाता खोल लिया, कसी हुई लाइन पर हो रही है चहर द्वारा गेंदबाज़ी, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को पॉइंट की तरफ खेला और गैप से रन हासिल किया|
00.4तीसरी डॉट गेंद!! अभी भी खाता नहीं खोल पाए बल्लेबाज़, ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से फील्डर की तरफ ही ड्राइव कर बैठे, कोई रन नहीं बना पाए बल्लेबाज़|
00.3छोटी लेंथ की गेंद का इस्तेमाल किया इस बार, बल्लेबाज़ तुरंत बैकफुट पर गए, पंच किया मिड ऑफ़ की ओर, रायुडू से हुई चूक, पीछे से फील्डर ने कवर किया, रन का मौका नहीं बन पाया|
00.2बेहतरीन कवर्स ड्राइव शव द्वारा लेकिन सीधा फील्डर के हाथों में गई गेंद, पूरी तरह से बल्ले पर तो आई गेंद लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
00.1पवेलियन एंड के विपरीत छोर से एक स्लिप और एक गली लेकर दीपक चहर तैयार, स्ट्राइक पर शॉ, ओह!! बाल बाल बचे पहली ही गेंद पर बोल्ड होने से शॉ, लेग स्टम्प के काफी पास से निकल गई गेंद, फ्लिक करने गए थे लेकिन बीट हुए, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अतिरिक्त के साथ हुई एक शानदार और रोमांचक मुकाबले की शुरुआत|

ज्यादा पठित

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept