mahindra
  • podcast
  • Epaper
  • Hindi News

क्रिकेट कमेंट्री

चेन्नई VS दिल्ली क्रिकेट कमेंट्री

Match 5001-May-2019

179/420.0 oversरन रेट: 8.95
VS
99/1016.2 oversरन रेट: 6.06
चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 80 रनों से हराया
दिल्ली कैपिटल्स पहली पारी
016.2आउट!! कैच आउट!! दिल्ली 99 रनों पर हुई ऑल आउट, चेन्नई ने 80 रनों से जीता मुकाबला, कमाल की गेंदबाज़ी ताहिर द्वारा, 4 विकेट हासिल करते हुए पूरी तरह से दिल्ली को धूल चटा दी, लेग स्पिन थी, टर्न हुई, बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए, गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर धोनी के पास गई जिन्होंने शानदार कैच पकड़ लिया, एक बड़ी जीत माही आर्म्य्य के लिए|
016.1टर्न और बीट, पूरी तरह से गेंद की लाइन से बीट हुए बल्लेबाज़|
16 ओवर | रन : 99/9 | रन रेट : 6.19
115.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, छोटी लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से पंच करते हुए रन पूरा किया, 99/9 दिल्ली, क्या 100 का आंकड़ा पूरा कर पाएंगे?
115.5मिड ऑन की तरफ गेंद को खेला, एक ही रन मिल पाया|
115.4पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से स्क्वायर लेग की दिशा में खेल दिया एक रन के लिए|
415.3चौका!! काफी देर बाद ई बाउंड्री, खैर अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, पैड्स लाइन पर डाली गई फुल टॉस गेंद को फाइन लेग की तरफ फ्लिक किया, फील्डर जडेजा ने गेंद को रोकना चाहा लेकिन चूक गए और चौका मिल गया|
015.2डायरेक्ट हिट!! दिल्ली को लगा 9वां झटका, महज़ एक विकेट जीत से दूर चेन्नई, ऑफ़ स्टम्प की गेंद को कट किया था कवर्स पॉइंट की तरफ, रन के लिए हाँ न हुई बल्लेबाजों के बीच, दोनों ही बल्लेबाज़ एक ही जगह खड़े हो गये, वॉटसन ने तबतक गेंद को पकड़ा और डायरेक्ट हिट लगा दी, 92/9 दिल्ली|
015.1प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
15 ओवर | रन : 92/8 | रन रेट : 6.13
114.6बाहरी किनारा लेकर स्लिप के पास से थोइर्द मैन की तरफ गई गेंद, एक ही रन मिल पायेगा, डीप में फील्डर तैनात, गुगली डाली गई गेंद पर चकमा खा गए थे बल्लेबाज़, 15 ओवर की समाप्ति के बाद 92/8 दिल्ली|
014.5लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
014.4छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
014.3गुगली, पढ़ नहीं पाए बल्लेबाज़, गेंद को लीव कर दिया, कीपर धोनी की तरफ गई गेंद, कसी हुई गेंदबाज़ी करते हुए ताहिर|
114.2ऊपर डाली गई गेंद, चिप किया लॉन्ग ऑन की ओर एक रन के लिए|
114.1पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, बैकफुट से लेग साइड पर फ्लिक कर दिया एक रन के लिए|
14 ओवर | रन : 89/8 | रन रेट : 6.36
013.6डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, जड़ में डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला, गैप नहीं मिला, 89/8 दिल्ली, लक्ष्य से 91 रन दूर|
013.5प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
113.4एक बार फिर से पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर खेल दिया एक रन के लिए|
013.3लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
113.2पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर गेंद को मोड़ और एक रन हासिल कर लिया|
113.1बाहरी किनारा लेकर स्लिप की तरफ गई गेंद, गैप मिला, थर्ड मैन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया एक रन मिला|
13 ओवर | रन : 86/8 | रन रेट : 6.62
012.6स्वीप करने के प्रयास में पूरी तरह से बीट हुए बल्लेबाज़, रन का मौका नहीं बंपाया, कमाल का ओवर रहा चेन्नई के लिए|
012.5आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
112.4चिप किया कवर्स की दिशा में गेंद को और सिंगल हासिल किया, काफी देर बाद आया सिंगल|
012.3ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
012.2एक और बार गेंद की टर्न को परख नहीं पाए बल्लेबाज़, कमाल की गेंदबाज़ी चेन्नई द्वारा|
012.1टर्न से पूरी तरह से बीट हुए बल्लेबाज़, रन का मौका नहीं बन पाया|
12 ओवर | रन : 85/8 | रन रेट : 7.08
011.6आउट!! आठवां झटका दिल्ली को लगता हुआ, ताश के पत्तों की तरह पूरी तरह से बिखर गई टीम, अपनी आदत के मुताबिक़ खेलते हुए दिल्ली, टर्न हुई गेंद, बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए, हल्का सा पैर उठा नहीं कि माही ने कर दिया स्टम्प, 85/8 दिल्ली, लक्ष्य से 95 रन दूर, 4 विकेट 4 रन 11 गेंद|
111.5ड्राइव किया कवर्स की दिशा में गेंद को एक रन के लिए, काफी बेहतरीन ओवर गुज़रता हुआ|
011.4आउट!! स्टम्प! कमाल की स्टम्पिंग धोनी द्वारा, बल्लेबाज़ का पैर उठा नहीं कि धोनी ने कमाल कर दिया, क्या बिजली की रफ़्तार से बेल्स उड़ाई है, टर्न से बीट हुए बल्लेबाज़ और और बाकी का काम धोनी ने कर दिया, 84/7 दिल्ली|
111.3विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ़ साइड पर खेला और रन हासिल किया|
011.2अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से लगी गेंद, रन नहीं हुआ|
011.1विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ़ साइड पर पंच कर दिया|
11 ओवर | रन : 83/6 | रन रेट : 7.55
010.6आउट!! कैच आउट!! के और विकेट, एक ओवर में दो विकेट ताहिर को मिलती हुई, 84 /7 दिल्ली, बाहर निकलती गेंद को बल्लेबाज़ स्लॉग करने गए, किनारा लेकर बैकवार्ड पॉइंट की तरफ गई गेंद और दीपक चहर ने पकड़ा एक आसान सा कैच|
010.5बेहतरीन यॉर्कर, बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन में आकर उसे ब्लॉक कर दिया|
210.4दो रन मिल जाएगा यहाँ पर, पैड्स की गेंद को लेग साइड पर खेल दिया, गैप में गई गेंद, दो रन मिल गए|
010.3पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक तो किया लेकिन गैप नहीं मिला|
010.2आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट ताहिर के खाते में जाती हुई, ऑफ़ स्टम्प से बाहर की गेंद को दूर से ही ड्राइव करने गए बल्लेबाज़, किनारा लेकर स्लिप की तरफ तेज़ी से गई गेंद और वॉटसन ने शार्प कैच पकड़ लिया, एक बार फिर से दिल्ली ताश के पत्तों की तरफ ढहती जा रही है, 81/5 दिल्ली|
110.1पॉइंट की दिशा में गेंद को कट किया एक रन के लिए|
10 ओवर | रन : 80/4 | रन रेट : 8
19.6फुल लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए, 10 के बाद 80/4 दिल्ली|
19.5पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन मिला|
19.4गुड लेंथ पर डाली गई गेंद, कदेजा के सामने कोई जोखिम नहीं उठाया, एक रन लिया|
19.3एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ, पैड्स की गेंद को कलाइयों के सहारे लेग साइड पर फ्लिक किया, सिंगल मिला|
19.2लेग स्पिन, बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में गेंद को पुश किया, गैप में गई, एक रन मिल गया|
09.1पैड्स पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेल अलकें सीधे फील्डर के हाथों में गई गेंद|
9 ओवर | रन : 75/4 | रन रेट : 8.33
08.6डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, धीमी गति से बहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ के पॉइंट की दिशा में कट तो किया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद, 9 ओवर की समाप्ति के बाद 75/4 दिल्ली, फ़िलहाल लक्ष्य से 105 रन दूर|
18.5मिडिल स्टम्प पर डाली गई गेंद, सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ पुश किया, बेहतरीन फील्डिंग वहां पर फाफ द्वारा, चौका रोका, तीन रन बचाया, एक ही रन पर बल्लेबाज़ को सहमत किया|
18.4ऊपर डाली गई गेंद, सीधे बल्ले से गेंद को पुश कर दिया एक रन के लिए|
18.3मिड ऑन की दिशा में गेंद को सीधे बल्ले से खेलते हुए रन पूरा किया|
18.2हवा में गेंद, मिड विकेट की दिशा में गई लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी, जडेजा गेंद के लिए हागे लेकिन उनसे काफी दूर रह गई गेंद, पैड्स की गेंद को फ्लिक करने गए थे तभी टॉप एज लेगा गया|
48.1शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया, पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए, दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर, काउंटर अटैक बल्लेबाज़ द्वारा|
8 ओवर | रन : 67/4 | रन रेट : 8.38
17.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, पैड्स की गेंद को लेग साइड पर बल्लेबाज़ ने मोड़ा और रन पूरा कर लिया, 8 ओवर के बाद 67/4 दिल्ली|
07.5विकेट लाइन के बहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेल दिया|
07.4आउट!! एलबीडबल्यू!! अम्पायर कॉल्स हुआ, रिव्यु हुआ असफल, एक और झटका दिल्ली को लगता हुआ, एक बार फिर से ताश के पत्तों की तरह बिखरती हुई दिल्ली की बल्लेबाज़ी, जडेजा को भी उनके पहले ओवर में मिली सफलता, टर्न होकर अंदर की तरफ आई गेंद, बल्लेबाज़ बैकफुट से खेलने गए, गेंद की टर्न से पूरी तरह से बीट हुए फ्रंट पैड्स पर लगी गेंद, एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई और अम्पायर इ आउट करार दिया, रिव्यु लिया गया और थर्ड अम्पायर ने फील्ड अम्पायर के फैसले पर सहमती जताई, 66/4 दिल्ली, लक्ष्य से 114 रन दूर|
07.3लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
17.2एक और सिंगल, मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को खेल दिया एक रन के लिए|
07.1फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की तरफ खेला, सीधा फील्डर के हाथों में गई गेंद|
7 ओवर | रन : 65/3 | रन रेट : 9.29
16.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, इस ओवर से आये 6 रन और एक बड़ी विकेट, ऑफ़ साइड पर गेंद को खेलते हुए रन पूरा किया|
16.5मिड ऑन की दिशा में गेंद को खेला, एक ही रन मिल पाया|
06.4ऑफ़ स्टम्प के बाहर जा रही गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव करना सही समझा|
06.3विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने पंच कर दिया, रन नहीं हुआ|
06.2आउट!! कैच आउट!! बड़े शॉट के चक्कर में आउट हुए पन्त, एक बार फिर से गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर हुए आउट, ताहिर को उनके पहले ही ओवर में मिली विकेट, ऑफ़ स्टम्प से अदर आती गेंद को हवा में ड्राइव कर बैठे, लॉन्ग ऑफ़ पर ब्रावो तैनात जिन्होंने कोई ग़लती नहीं की, इधर कैच पकड़कर ब्रावो ने अपने अंदाज़ में जह्सं मनाया और उधेर विकेट मिलते ही ताहिर पूरे मैदान में दौड़ पड़े, 63/3 दिल्ली, लक्ष्य से 117 रन दूर|
46.1शानदार कवर ड्राइव!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल, दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
6 ओवर | रन : 59/2 | रन रेट : 9.83
25.6मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेल दिया, गैप मिला और दो रन हासिल कर लिए|
45.5बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया, बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया, गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई, ब्रावो से हुई थी मिस्फील्ड वहां पर, डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए|
15.4पैड्स पर डाली गई गेंद, कलाइयों के सहारे लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|
05.3आउट!! क्लीन बोल्ड!! खतरनाक बल्लेबाज़ी कर रहे धवन लौटे पवेलियन, बने भज्जी का शिकार, ऑफ़ स्पिन थी गेंद, क्रॉस बैठकर स्वीप करने गए, गेंद मिडिल स्टम्प पर पड़कर ऑफ़ स्टम्प उड़ा गई, बल्लेबाज़ स्वीप करने के प्रयास में पूरी तरह से गेंद की लाइन से चूके और बोड हो गए, इसी के साथ भज्जी दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने की फेहरिस्त में मलिंगा के बराबर आ गए, दोनों के 22-22 विकेट हो गए हैं, 52/2 दिल्ली, लक्ष्य से 128 रन दूर|
15.2मिड विकेट की दिशा में गेंद को खलेते हुए रन पूरा किया|
25.1पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की तरफ खेला, गैप में मारा दो रन मिल गए|
5 ओवर | रन : 49/1 | रन रेट : 9.8
14.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, सी ओवर से आये 15 रन, 5 ओवर के बाद 49/1 दिल्ली, आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से ऑफ़ साइड पर खेला और रन पूरा किया|
44.5चौका!! अपर कट, चतुराई भरी बल्लेबाज़ी अय्यर द्वारा, जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी छोटी लेंथ की गेंद, आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया, फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके पास, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
14.4पैड्स पर रखी गेंद को लेग साइड पर कलाइयों के सहारे मोड़ा, एक ही रन मिला|
24.3छोटी लेंथ की गेंद, पुल किया स्क्वायर लेग की तरफ, फील्डर से दूर खेला, दो रन भाग लिया|
14.2पुश किया ऊपर की गेंद को अय्यर ने कवर्स की तरफ एक रन के लिए|
64.1सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद, जिस तरह की शरूआत दिल्ली को चहिये थी वो मिल गई है|
4 ओवर | रन : 34/1 | रन रेट : 8.5
03.6छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
43.5शानदार कवर ड्राइव!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल, दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
13.4फुल लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेल दिया एक रन के लिए|
13.3पैड्स लाइन की गेंद, बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से लेग साइड पर मोड़ा और रन भाग लिया|
63.2छक्का!! राकेट शॉट धवन द्वारा, कमाल की बल्लेबाज़ी देखने को मिली यहाँ पर, क़दमों का इस्तेमाल किया, गेंदबाज़ ने उन्हें देखते हुए बाहर डाली गेंद, वहीँ से गेंद को खीचा और लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार भेज दिया छह रनों के लिए|
13.1एक और पंच शॉट, एक और सिंगल, बाहर की गेंद को बैकफुट पर जाकर खेल दिया था|
3 ओवर | रन : 21/1 | रन रेट : 7
22.6दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति, बैकफुट से छोटी लेंथ की गेंद को गैप में पंच कर दिया, फील्डर से दूर रही गेंद और दो रन मिल गए|
12.5छोटी लेंथ की गेंद को बैकफुट से ऑफ़ साइड पर पंच करते हुए रन भाग लिया|
02.4लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
22.3पंच किया ऑफ़ स्टम्प की गेंद को बैकवार्ड पॉइंट पर, फील्डर जडेजा गेंद पर आये, थ्रो किया, कोई बैकअप नहीं, एक की जगह दो रन मिल गए |
42.2बाउंड्री!!! शानदार बैकफुट पंच!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल, गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
02.1पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को फ्लिक किया स्क्वायर लेग की ओर, सदा फील्डर की तरफ गई गेंद|
2 ओवर | रन : 12/1 | रन रेट : 6
01.6विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर खेला, लेग साइड पर गई गेंद|
21.5हवा में गेंद लेकिन मिड विकेट फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद, केदार ने गेंद को पकड़ा और चौका बचाया, दो रन मिल गए|
11.4लीडिंग एज लेकर पॉइंट की तरफ गई गेंद, क्रॉस खेलने गए थे बल्लेबाज़, गैप मिला और सिंगल पूरा किया|
11.3फुल लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेल दिया एक रन के लिए|
01.2रिवर्स स्वीप का प्रयास, सफल भी हुए धवन लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
01.1पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद|
1 ओवर | रन : 8/1 | रन रेट : 8
40.6चौके के साथ अय्यर ने खोला अपना खाता, ओवर की भी हुई समाप्ति, इस ओवर से 8 रन और एक विकेट आई, पैड्स पर डाल बैठे गेंद जिसे फाइन लेग की तरफ फ्लिक कर दिया, फील्डर ऊपर और चौका मिल गया|
00.5आउट!! कैच आउट!! रैना ने इस लीग में अपना 100वां कैच पूरा किया, शुरूआती झटका दिल्ली को लगता हुआ, बेहतरीन लय में दिख रहे शॉ लौटे पवेलियन, शानदार कैच कवर्स पॉइंट पर रैना द्वारा, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को काफी ज़ोर से पॉइंट की तरफ मारा था, रैना वहां पर मौजूद जिन्होंने कोई ग़लती नहीं की और एक आसान सा कैच लपक लिया, 4/1 चेन्नई
00.4छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
00.3एक बार फिर से पैड्स पर रखी गेंद जिसे शॉ ने मिड ऑन की तरफ खेला, गैप नहीं मिल पाया|
40.2चौका!! बाउंड्री के साथ हुआ रन चेज़ का आगाज़, पैड्स पर डाली गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ फ्लिक किया, गेंद फील्डर के ऊपर से निकलकर सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
00.1एक स्लिप के साथ गेंद लेकर चहर तैयार, लेग स्टम्प पर रखी गेंद जिसे मिड ऑन की ओर खेल दिया, रन नहीं हुआ|
चेन्नई सुपर किंग्स पहली पारी
619.7एक और छक्का!! एक बड़े स्कोर तक पहुंची चेन्नई, धोनी यु ब्यूटी, कमाल की बल्लेबाज़ी कप्तान कूल द्वारा, छोटी लेंथ की गेंद को स्क्वायर लेग बाउंड्री के पर उठाकर मारा, गेंद और बल्ले का शानदार समपर्क हुआ और छह रन मिल गए, आखरी 6 ओवर में चेन्नई ने 91 रन बनाये और 179 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची|
619.6छक्का!! ओहोहो, धोनी स्पेशल, धीमी गति की गेंद को पढ़ लिया और मिड विकेट बाउंड्री की तरफ हीव कर दिया, गेंद बल्ले से लगने के बाद सीधा स्टैंड्स के बाहर जाकर गिरी गेंद|
019.52 रन!! वाइड और एक अतिरिक्त रन भाग लिया धोनी ने यहाँ पर, क्या कमाल की रनिंग धोनी द्वारा, कीपर एक हाथ से रन भाग लिया|
119.4एक बार फिर से धीमी गति की डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने पुल तो किया लेकिन बल्ले पर आई नही गेंद, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को पकड़ा, एक ही रन मिल पाया|
419.3चौका!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
219.2हीव किया ऊपर डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ, फील्डर गेंद पर आये लेकिन धोनी बिजली के रफ़्तार से दूसरा रन भाग लिया|
019.1धीमी गति से डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ के बल्ले का अंदरूनी हिस्सा लेकर कीपर की ओर एक टप्पे के बाद गई गेंद, धोनी ने रन लेने से मना कर दिया|
19 ओवर | रन : 158/4 | रन रेट : 8.32
118.7बेहतरीन वापसी मौरिस द्वारा, फ्री हिट पर सिंगल दिया, धोनी ने कवर्स की तरफ गेंद को मारा ज़रूर लेकिन सीधा फील्डर की ओर गई गेंद|
618.6छक्का!! नो बॉल, फ्री हिट और छह रन भी मिल गए, हाईफुल टॉस गेंद को धोनी ने फैन लेग की तरफ पुल कर्ण दिया, बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा फाइन लेग बाउंड्री के पार जाकर गिरी, अगली गेंद धोनी के लिए फ्री हिट|
118.5हवा में गेंद, मिड ऑन पर गई, लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी, एक ही रन मिला, आगे डाली गई गेंद पर एक बार फिर से बड़े शॉट के लिए गए थे बल्लेबाज़|
418.4चौका!! पहली ही गेंद गेंद पर रायुडू द्वारा, ऊपर डाली गई गेंद को स्लॉग कर दिया था मिड विकेट की तरफ, फील्डर रदरफ़ोर्द ने डाईव लगाकर गेंद को रोकना चाहा लेकिन गेंद को पकड नहीं पाए|
018.3आउट!! कैच आउट!! अख्रिकार मौरिस को मिली विकेट, खतरनाक बल्लेबाज़ी कर आरहे जडेजा लौटे पवेलियन, 25 रनों की बेहतरीन पारी का हुआ अंत, ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से हीव करने गए, हवा में खिल गई गेंद, मौरिस खुद ही गेंद के लिए भागे और डाईव लगाते हुए कैच को लपक लिया|
118.2छोर बदलर ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गेंद, धोनी ने कवर्स की दिशा में गेंद को खेल दिया, फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|
418.1चौका!! मौरिस को पूरी तरह से अपना निशाना बनाते हुए धोनी, पैड्स की गेंद को हीव किया स्क्वायर लेग की तरफ गई गेंद और चौका मिल गया|
18 ओवर | रन : 140/3 | रन रेट : 7.78
617.6छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा? इस ओवर से आये 14 रन, 18 के बाद 140/3 चेन्नई|
117.5धीमी गति से डाली गई छोटी लेंथ की गेंद, लेग साइड पर धोनी ने खेल दिया एक रन के लिए|
117.4ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ खेल दिया एक रन के लिए|
117.3शॉट फाइन लेग की तरफ गई गेंद, मिश्रा ने गेंद को पकड़कर थ्रो किया लेकिन धोनी बिजली की रफ़्तार से क्रीज़ में पहुँच गए|
417.2चौका! पुल शॉट धोनी द्वारा, टॉप एज लेकर गेंद फाइन लेग फील्डर के ऊपर से निकल गई चार रनों के लिए, छोटी लेंथ की गेंद को पुल करने गए थे धोनी|
117.1छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया मिड विकेट की तरफ, पहला रन तेज़ी से भागे, दूसरे रन की मांग, जडेजा काफी आगे तक भाग कर आये लेकिन धोनी ने मना कर दिया, सही फैसला, थ्रो काफी तेज़ी से कीपर की ओर आया था|
17 ओवर | रन : 126/3 | रन रेट : 7.41
116.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, इस ओवर से आये 10 रन, मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेलते हुए बल्लेबाज़ ने रन पूरा किया, आखरी तीन ओवर में 38 रन आये, 17 के बाद 126/3 चेन्नई|
416.5चौका! चीकी शॉर्ट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद, आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया, फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके पास, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
116.4सिंगल मिल गया इस बार, ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेल दिया एक रन के लिए|
416.3चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद,फुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी?
016.2लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
016.1प्ले एंड मिस! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल करना चाहा लेकिन गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हुए|
16 ओवर | रन : 116/3 | रन रेट : 7.25
415.6चौका!! इस बार बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ गई गेंद, फिर से भाग्य का बल्लेबाज़ को मिला साथ, आगे आकर गेंद को हीव करने गए, आखर ने उन्हें अत देख बाहर डाली गेंद जिसपर बल्ला चलाया और किनारा लेकर पन्त के ऊपर से निकल गई गेंद चार रनों के लिए, 16 के बाद 116/3 चेन्नई|
615.5कैच ड्रॉप!! 2 रनों पर जडेजा को मिला जीवनदान, साथ में छह रन भी मिल गए, पैड्स की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप कर दिया था, रदरफ़ोर्ड फाइन लेग पर भागते हुए सीमा रेखा के काफी आगे आये, कैच को पकड़ने के बहाए गेंद को आगे की तरफ धकेला और गेंद उनके हाथों से लगने के बाद सीमा रेखा के पार जाकर गिर गई|
115.4छोटी लेंथ की गेंद, कट किया बल्लेबाज़ ने बैकफुट से डीप पॉइंट की तरफ एक रन के लिए|
115.3एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ, पैड्स की गेंद को जडेजा ने फ्लिक कर दिया, रन भाग लिया|
115.2छोटी लेंथ की गेंद, धोनी ने बैकफुट से लॉन्ग ऑन की तरफ खेला और रन हासिल किया|
115.1सिंगल के साथ जडेजा ने खोला अपना खाता, पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|
15 ओवर | रन : 102/3 | रन रेट : 6.8
014.6डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति,छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की तरफ खेल दिया, 15 ओवर की समाप्ति के बाद 102/3 चेन्नई, आखरी बचे 5 ओवर में कुछ बड़े शॉट्स की दरकार|
014.5आउट!! कैच आउट!! तीसरा झटका चेन्नई को लगता हुआ, दूसरी विकेट सूचित को मिली और धवन ने पकड़ा अपना दूसरा कैच, आगे आकर रैना बड़े शॉट के लिए गए, बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं गेंद, टर्न की वजह से बल्ले के काफी ऊपर लगी गेंद और पॉइंट की तरफ गई, धवन उलटी तरफ भागे और अंत में गेंद को देखते हुए फिर से घूमे और कैच को पकड़ा, इसके बाद थाई फाइव देते हुए जश्न मनाया, 102/3 चेन्नई|
014.4ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
614.3सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए, फील्डर बोल्ट ने मिड विकेट पर गेंद को लपकना चाहा लेकिन गेंद उने हाथों से लगकर सीमा रेखा के पार गिर गई और छह रन मिल गए, किस्मत ने यहांपर बल्लेबाज़ का साथ दे दिया|
414.2चौका!! एक और बाउंड्री और इसी एक साथ रैना का अर्धशतक भी पूरा हो गया, क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की पिच तक आये और सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
414.1शानदार स्लॉग स्वीप!!! चौका मिलेगा!!! कमाल की बल्लेबाज़ी द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए, खुलकर खेलने का प्रयास और इस शॉर्ट में वो आत्मविश्वास भी झलका|
14 ओवर | रन : 88/2 | रन रेट : 6.29
013.6डॉट बल्ले के साथ हुई अक्षर के बेहतरीन ओवर की समाप्ति, इस बार धोनी ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला, रन का मौका नहीं बन पाया, 14 ओवर के बाद 88/2 चेन्नई|
013.5प्ले एंड मिस!! टर्न के साथ गेंद को ड्राइव करने गए बल्लेबाज़ लेकिन गेंद की टर्न से पूरी तरह से बीट हुए, पन्त ने गेंद को पकड़कर स्टम्प किया लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा|
113.4टर्न के विपरीत गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला, एक रन मिला|
013.3आउट!! कैच आउट!! 83 रनों की बड़ी साझदारी टूटी, 39 रन बनाकर फ़ाफ हुए आउट, पहली सफलता अक्षर के खाते में जाती हुई, पीछे की ओर भागते हुए लॉन्ग ऑफ़ पर धवन का एक बेहतरीन कैच, एक और मैक्सिमम के लिए गए थे फ़ाफ लेकिन इस बार ठीक ढंग से बल्लेपर ई नहीं गेंद और सीधा फील्डर के हाथों में चली गई, 87/2 चेन्नई|
613.2छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! दर्शक दीर्घा में सीधे! बड़े शॉर्ट की दरकार और आया, ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल, गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार, गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में, अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया, फ़ाफ का बल्ला बोला|
013.1आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
13 ओवर | रन : 81/1 | रन रेट : 6.23
112.7सिंगल के साथ एक महंगे ओवर की समाप्ति, 13 ओवर के बाद 81/1 चेन्नई, बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए दोनो बल्लेबाज़, छोटी लेंथ की गेंद को बैकफुट से पंच करते हुए रन हासी किया, इस ओवर से आये 12 रन|
112.6एक और छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने पुल कर दिया लेग साइड पर एक रन के लिए|
112.5मिड विकेट की दिशा में चतुराई के साथ गेंद को खेला और रन पूरा किया|
612.4सिक्स!!! पहला मैक्सिमम इस मैच का और वो फ़ाफ के बल्ले से आया, ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद|
012.3वाइड!! फ्लिक करने गए बल्लेबाज़ लेकिन लेग स्टम्प की लिनेके बाहर मिली गेंद, अम्पायर ने वाइड करार दिया|
112.2छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने पुल किया स्क्वायर लेग की तरफ एक रन के लिए|
012.1लेग स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, फ्लिक करने के प्रयास में बीट हुए बल्लेबाज़, पैड्स से लगी गेंद और लेग साइड पर गई, एक रन मिल गया|
12 ओवर | रन : 70/1 | रन रेट : 5.83
411.6चौका!! इस बार स्वीप शॉट ने दिलाई बाउंड्री, शॉट फाइन लेग फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद , पैड्स की गेंद को स्वीप कर दिया फाइन लेग के ऊपर से चार रनों के लिए|
111.5क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की पिच तक आये, एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में चिप किया, नो मेंस लैंड में गिरी गेंद, फील्डर से काफी दूर रही, एक रन मिला|
011.4लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
211.3शानदार स्वीप शॉट लेकिन उससे भी बेहतरीन फील्डिंग इनग्राम द्वारा मिड विकेट बाउंड्री की तरफ, डाईव लगाकर गेंद को रोका और चौका बचाया, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप कर दिया था|
111.2छोटी लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट से लॉन्ग ऑफ़ की ओर पंच करते हुए रन पूरा किया|
011.1डॉट बॉल!! फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव तो किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
11 ओवर | रन : 61/1 | रन रेट : 5.55
110.7फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला, एक ही रन मिल पाए|
110.6छोटी लेंथ की गेंद, पॉइंट की तरफ गेंद को स्क्वायर कट किया, बेहतरीन फील्डिंग वहां पर धवन द्वारा,अपने दायें ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका लेकिन सिंगल मिल गया|
110.5फिर से लेग स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने बड़ी आसानी से लेग साइड पर मोड़ा और रन भगा लिया|
010.4वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
210.3दो रन मिल जाएगा यहाँ पर, पैड्स की गेंद, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग पर मोड़ा, गैप मिला और दो रन आसानी से हासिल कर लिए|
110.2एक और सिंगल, पैड्स लाइन पर रखी गेंद, फ़ाफ ने लेग साइड पर मोड़ा कलाइयों के सहारे एक रन के लिए|
110.1स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को फ्लिक करते हुए रन पूरा कर लिया, इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई जिसे ये बल्लेबाज़ आगे लेकर जाना चाहेंगे|
10 ओवर | रन : 53/1 | रन रेट : 5.3
09.6डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किए लेकिन सीधा फील्डर की ओर गई गेंद|
19.5मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेलते हुए रन पूरा किया|
09.4एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, अम्पायर सहमत नहीं, बाल बाल बचे बल्लेबाज़, स्वीप करने गए बल्लेबाज़, गेंद की लाइन और टर्न से बीट हुए, गेंद जाकर शरीर पर लगी, एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई लेकिन गेंद लेग स्टम्प के बाहर निकल रही थी इसलिए अम्पायर ने नॉट आउट करार दिया|
19.3छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट से कवर्स की तरफ पंच कर दिया, एक रन मिला|
09.2छोटी लेंथ की गेंद को बैकफुट से कवर्स की दिशा में खेल दिया, फील्डर ने गेंद को फील्ड कर लिया|
19.1फुल लेंथ की गेंद, सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की ओर पुश करते हहुए रैना ने रन भाग लिया|
9 ओवर | रन : 50/1 | रन रेट : 5.56
08.6आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया, थोड़े महंगे साबित होते हुए मौइर्स यहाँ पर|
48.5चौका!!! इस बाउंड्री के साथ चेन्नई के 50 रन भी पूरे हुए, करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद,फुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी?
18.4सिंगल मिल जाएगा इस बार, ऊपर डाली गई गेंद को स्क्वायर ड्राइव कर दिया, रन का मौका बन गया|
08.3छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
48.2चौका!!! नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
08.1गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद, रैना ने बैकफुट पर जाकर गेंद को डिफेंड किया, बल्ले के अंदरूनी हिस्से से जाकर लगी गेंद, कोई रन नहीं हुआ|
8 ओवर | रन : 41/1 | रन रेट : 5.13
17.6एक और अच्छी गेंद, मिड ऑन की तरफ गेंद को खेला सीधे बल्ले से और रन हासिल किया|
17.5सिंगल मिल गया यहाँ पर, छोटी लेंथ की गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में पंच कर दिया एक रन के लिए|
07.4ओह!! बेहतरीन गेंद, पूरी तरह से फ़ाफ को अपनी टर्न से बीट किया, इस बार थोड़ी धीमी गति से डाली गई थी गेंद, बैकफुट से खेलने गए थे बल्लेबाज़|
17.3एक और सिंगल, कसी हुई लाइन पर रखी गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की तरफ खेलते हुए रन पूरा किया|
17.2तेज़ गति से डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पीछे आकर पंच कर दिया मिड ऑफ़ पर एक रन के लिए|
17.1मिड ऑन की दिशा में सीधे बल्ले से गेंद को खेलते हुए रन पूरा किया|
7 ओवर | रन : 36/1 | रन रेट : 5.14
16.6एक और सिंगल, अच्छा ओवर रहा चेन्नई के लिए, लेग स्टम्प की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करते हुए सिंगल हासिल किया|
16.5मिड ऑफ़ की दिशा में बल्लेबाज़ ने गेंद को खेला और रन पूरा किया|
16.4छोटी लेंथ की टर्न होती गेंद को कट किया पॉइंट की दिशा में एक रन के लिए|
06.3बाहर डाली गई गेंद, कट करने गए रैना लेकिन गेंद की लाइन से बीट हो गए|
26.2लीडिंग एज!! हवा में गेंद, पॉइंट से अपने पीछे की ओर भागे शॉ लेकिन काफी दूर रह गए गेंद से, बाल बाल बचे रैना कोई ज़रूरत नहीं थी इस तरह का जोखिम उठाने की वहां पर एक चौका आ चुका है पहली गेंद पर, इस गेंद पर क़दमों का इस्तेमाल करते हुए आगे आये थे और बड़े शॉट के लिए गए थे|
46.1शानदार कवर ड्राइव!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल, दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
6 ओवर | रन : 27/1 | रन रेट : 4.5
15.6सिंगल के साथ हुई महंगे ओवर की समाप्ति, पैड्स पर रखी गेंद को मिड विकेट की तरफ मोड़ा और रन हासिल किया, 6 ओवर के बाद 27/1 चेन्नई|
45.5एक और बाउंड्री!! इस बार स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ, पूरे फॉर्म में नज़र आ रहे हैं रैना, पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में स्वीप कर दिया, फील्डर से काफी दूर रही गेंद और चार रनों के लिए निकल गई|
45.4शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया, पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए, दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर, काउंटर अटैक बल्लेबाज़ द्वारा|
15.3पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ फ़ाफ ने मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए रन हासिल किया|
05.2क़दमों का इस्तेमाल, गेंद की पिच तक आये बल्लेबाज़ और उसे डिफेंड करना सही समझा|
05.1छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे पंच कर दिया|
5 ओवर | रन : 17/1 | रन रेट : 3.4
44.7दूसरा चौका इस ओवर से आता हुआ, चतुराई से गेंद को खेल दिया रैना ने और बाउंड्री हासिल कर ली, फुल लेंथ की गेंद थी, ऑफ़ स्टम्प की लाइन के काफी बाहर, जानबूझकर गेंद पर बल्ला लगाया और स्लिप के पास से निकलकर थर्ड मैन बाउंड्री पार कर गई गेंद चार रनों के लिए|
04.6छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
14.5गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में मोड़ा और रन हासिल किया|
04.4वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
04.3एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, अम्पायर सहमत नहीं, काफी नजदीकी मामला था यहाँ पर लेकिन बाल बाल बच गए बल्लेबाज़, पैड्स पर लगी थी गेंद फ्लिक के प्रयास में, पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई थी गेंद और लेग स्टम्प को मिस कर रही थी, पैड्स से लगने के बाद लेग साइड पर गई|
44.2शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा, पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
04.1पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर फ्लिक किया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद|
4 ओवर | रन : 7/1 | रन रेट : 1.75
03.6डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति, पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला, फील्डर तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया, 4 के बाद 7/1 चेन्नई|
13.5एक और सिंगल, इस बार मिड विकेट के फील्डर के पास गेंद को पकड़ने का मौका, जबतक गेंद को फील्ड किया, एक ही रन मिला|
13.4एक और सिंगल, एक रन के साथ रैना ने खोला अपना खाता, ऊपर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलते हुए रन हासिल किया|
13.3पैड्स लाइन की गेंद को हलके हाथों से लेग साइड पर मोड़ते हुए सिंगल पूरा किया|
03.2आउट!! कैच आउट!! 9 गेंदों पर भी खाता नहीं खोल पाए वॉटसन और दिल्ली को बेहतरीन गेंदबाज़ी का मिला इनाम, छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया था मिड विकेट की तरफ, हवा में मार बैठे, डीप में महज़ एक ही फील्डर थे और गेंद सीधा उन्हीं के हाथों में चली गई, चेन्नई की खरान शुरुआत और भी खराब हो गई, 4/1 चेन्नई|
13.1मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेलते हुए रन हासिल किया|
3 ओवर | रन : 3/0 | रन रेट : 1
02.6एक और अच्छी गेंद, पूरी तरह से बल्लेबाज़ गेंद की लाइन से चूक गए, रन का मौका नहीं बना, और एक बेहतरीन शुरुआत दिल्ली द्वारा, 3 ओवरों में महज़ 3 ही रन आये हैं|
02.5प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
02.4फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला, गैप नहीं मिल पाया|
12.3रन आउट का मौका मिड विकेट पर शॉ के पास, डायरेक्ट हिट की दरकार थी लेकिन चूक गए, वॉटसन काफी बाहर रह गए थे क्रीज़ से वहां पर, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से लेग साइड पर फ्लिक किया, रन के लिए भागे, वॉटसन फील्डर को देख नहीं पाए, अंत में क्रीज़ तक पहुंचे|
02.2क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की लाइन में आये, खिची हुई गेंद को देखकर डिफेंड कर दिया|
02.1एक और अच्छी गेंद, बल्लेबाज़ बड़े शॉट्स के लिए गए लेकिन गेंद इस बार बाले पर रुक कर आई|
2 ओवर | रन : 2/0 | रन रेट : 1
01.6एक और डॉट बॉल!! बेहतरीन शुरुआत दिल्ली के गेंदबाजों द्वारा, पूरी तरह से बल्लेबाज़ को बांधकर रखा है, हटकर कट करने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन गेंद जाकर उनके पैड्स से टकराई, रन नहीं हुआ, 2 के बाद 2/0 चेन्नई|
01.5ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
01.4एक और डॉट बॉल सूचित द्वारा, बलेबाज़ ने इस बार कवर्स की दिशा में ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया, कसी हुई लाइन पर डाली गई गेंद|
01.3स्वीप करने गए वॉटसन लेकिन गेंद की लाइन से पूरी तरह से चूक गए, पैड्स से टकराई गेंद, रन का मौका नहीं बन पाया|
11.2पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा, एक ही रन मिल पाया|
01.1आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
1 ओवर | रन : 1/0 | रन रेट : 1
00.6बेहतरीन इनस्विंगर के साथ हुई पहले ओवर की समाप्ति, कसी हुई लाइन पर बोल्ट ने डाली गेंद, बल्लेबाज़ को अधिक रूम नहीं दिया, पॉइंट पर खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
10.5सिंगल के साथ बोर्ड पर लगा पहला रन, पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक कर दिया स्क्वायर लेग की ओर एक रन के लिए|
00.4प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
00.3छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
00.2बेहतरीन कवर ड्राइव लेकिन उससे भी शानदार फील्डिंग शॉट कवर्स पर फील्डर द्वारा, रन लेने का मौका नहीं बना, कसी हुई शुरुआत गेंदबाज़ बोल्ट द्वारा|
00.1पवेलियन एंड से एक स्लिप और एक गली लेकर ट्रेंट बोल्ट तैयार, स्ट्राइक पर फ़ाफ, ओह!! प्ले एंड मिस, शानदार आउटस्विंगर, दूर से ही खेलने गए बल्लेबाज़, गेंद ,की स्विंग से बीट हुए, डॉट बॉल के साथ हुई एक शानदार मुकाबले की शुरुआत|

ज्यादा पठित

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept