19 सितंबर 2007 का वो 19वां ओवर आज भी नहीं भूलता
नई दिल्ली। स्थान था दक्षिण अफ्रीका का डरबन, मुकाबला था पहले विश्व कप टी20 (2007) में भारत और इंग्लैंड के बीच और देखते-देखते बना एक ऐसा इतिहास जिसने अंग्रेजों को इस कदर रुलाया कि आज भी वह लम्हे उन्हें सताते हैं और भारतीय फैंस को रोमांचित करते हैं। यह लम्हा था उस मैच का 1
नई दिल्ली। स्थान था दक्षिण अफ्रीका का डरबन, मुकाबला था पहले विश्व कप टी20 (2007) में भारत और इंग्लैंड के बीच और देखते-देखते बना एक ऐसा इतिहास जिसने अंग्रेजों को इस कदर रुलाया कि आज भी वह लम्हे उन्हें सताते हैं और भारतीय फैंस को रोमांचित करते हैं। यह लम्हा था उस मैच का 19वां ओवर, जिसमें युवराज सिंह ने इंग्लिश गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की एक ही ओवर की सभी गेंदों पर छक्के लगाकर दुनिया के होश उड़ा दिए थे। आइए आपको एक बार फिर रूबरू कराते हैं उन छह छक्कों के यादगार मौके से जिसने दुनिया का दिल जीत लिया..
पढ़ें: युवराज सिंह ने ऐसे की धमाकेदार वापसी
भारत-इंग्लैंड मैच का 19वां ओवर:
बल्लेबाज- युवराज सिंह
गेंदबाज- स्टुअर्ट ब्रॉड
पहली गेंद: काउ कॉर्नर के ऊपर से शानदार लॉफ्ट छक्का, मैदान पर डीप में खड़े एंड्रयू फ्लिंटॉफ का मुंह बन गया, जिनसे कुछ ही देर पहले युवी की बहस हुई थी।
दूसरी गेंद: युवी ने बैकवर्ड स्कवायर लेग के ऊपर से 111 यार्ड लंबा छक्का लगाया।
तीसरी गेंद: युवी ने इस बार करारा प्रहार करते हुए गेंद को एक्सट्रा कवर और पोइंट के ऊपर से छक्के के लिए निकाला और छक्कों की हैट्रिक पूरी की।
चौथी गेंद: इस बार भी युवी ने वही शॉट अपनाया और एक बार फिर एक्सट्रा कवर और पोइंट के ऊपर से चौथा छक्का भी जड़ दिया।
पांचवीं गेंद: युवी ने इस बार मिडविकेट के ऊपर से लंबा और ऊंचा छक्का जड़ा, मैदान में शोर इस बात को चीख चीखकर कह रहा था कि अब दर्शकों को किसी भी हाल मे छठा छक्का चाहिए था।
छठी गेंद: युवी ने फैंस को निराश नहीं किया और इतिहास रच डाला, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह दूसरा मौका था जब किसी बल्लेबाज ने यह कारनामा कर दिखाया था, इससे पहले वनडे विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स ऐसा कर चुके थे। युवी ने इस मैच में 12 गेंदों पर अपना अर्धशतक भी पूरा किया था जो अपने आप में एक दूसरा रिकॉर्ड भी बना।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर