विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WI vs PAK: शाहीन शाह अफरीदी ने 'चौका' मार बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखते रह गए दुनिया वाले

Published: Sat, 09 Aug 2025 02:38 PM (IST)

त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज की टीम को पाकिस्तान के हाथों हार ...और पढ़ें

शाहीन शाह अफरीदी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
शाहीन शाह अफरीदी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

HighLights

  1. वेस्टइंडीज को मात देने में शाहीन अफरीदी ने निभाई बड़ी भूमिका
  2. शाहीन अफरीदी ने चटकाए चार विकेट
  3. बाएं हाथ के गेंदबाज ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हरा दिया। टीम की इस जीत में शाहीन शाह अफरीदी का अहम रोल रहा। उन्होंन चार विकेट लेकर टीम की जीत में अहम रोल निभाया। इसी के साथ वह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे।

वेस्टइंडीज की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवरों में 280 रन ही बना सकी। पाकिस्तान ने मुश्किल स्थिति में से बाहर निकलते हुए 48.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें- WI vs PAK: वेस्‍टइंडीज को वनडे सीरीज शुरू होने से पहले लगा करारा झटका, प्रमुख तेज गेंदबाज हुआ बाहर

अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस मैच में अफरीदी ने अपने 131 वनडे विकेट पूरे कर लिए हैं जिसके लिए उन्होंने 65 मैच खेले। उनसे पहले किसी भी गेंदबाज ने 65 वनडे मैचों में इतने विकेट नहीं लिए थे। राशिद खान ने 65 वनडे में 128 विकेट लेने का कारनामा किया था जिन्हें अफरीदी ने पछाड़ दिया है। अफरीदी ने ब्रेंडन किंग, शै होप, रोमारिया शेफर्ड और शामार जोसेफ के विकेट लिए। उन्होंने आठ ओवर ही फेंके जिनमें 51 रन दिए। उनके अलावा नसीम शाह ने तीन विकेट लिए हैं।

ऐसा रहा मैच

वेस्टइंडीज की तरफ से एविन लुइस, शै होप, रोस्टन चेज ने अर्धशतक जमाए। लुइस ने 62 गेंदों पर पांच चौके और तीन चौकों की मदद से 60 रन बनाए। होप ने 77 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 55 रनों की पारी खेली। चेज ने 54 गेंदों का सामना किया और चार चौकों के अलावा दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से हसन नवाज ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए।

वह 41 रन बनाने वाले हसन तलत के साथ टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे। हसन ने अपनी पारी में 54 गेंदों का सामना किया और पांच चौकों के अलावा तीन छक्के मारे। कप्तान मोहम्म रिजवान ने 69 गेंदों का सामना कर चार चौकों की मदद से 53 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- PAK Cricket हुआ शर्मसार, युवा खिलाड़ी बलात्‍कार के आरोप में इंग्‍लैंड में गिरफ्तार; PCB ने लिया कड़ा एक्‍शन