विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WI vs ENG: Shai Hope का बल्ले से बड़ा धमाका, तूफानी शतक के साथ की Virat Kohli और Viv Richards के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी

By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
Published: Mon, 04 Dec 2023 03:41 PM (IST)

शाई होप ने अपनी शतकीय पारी के दौरान एकदिवसीय क्रिकेट में अपने 5 हजार रन भी पूरे किए। होम ने ...और पढ़ें

Shai Hope: शाई होप ने विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी ली है
Shai Hope: शाई होप ने विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी ली है

HighLights

  1. शाई होप ने जड़ा वनडे करियर का 16वां शतक
  2. होप ने की विराट कोहली और विव रिचर्ड्स के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी
  3. वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को पहले वनडे में 4 विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में वेस्टइंडीज ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत का स्वाद चखा। कैरेबियाई टीम की इस जीत के हीरो कप्तान शाई होप रहे, जिन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली।

होप ने महज 83 गेंदों पर 4 चौके और सात छक्कों की मदद से नाबाद 109 रन कूटे। वनडे करियर के 16वें शतक के साथ ही होप ने खास मामले में विराट कोहली और विव रिचर्ड्स के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।

होप ने की कोहली-विव रिचर्ड्स की बराबरी

शाई होप ने अपनी शतकीय पारी के दौरान एकदिवसीय क्रिकेट में अपने 5 हजार रन भी पूरे किए। होम ने यह मुकाम 114वीं पारी में हासिल किया। कैरेबियाई कप्तान वनडे में सबसे तेज 5 हजार रन पूरे करने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली और विव रिचर्ड्स की बराबरी कर ली है। कोहली और रिचर्ड्स ने भी 50 ओवर के फॉर्मेट में 5 हजार रन पूरे करने के लिए 114 पारियां खेली थीं।

होप ने लूटी शानदार शतक से महफिल

पहले वनडे में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे शाई होप ने बल्ले से खूब रंग जमाया। होप ने तेज तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का 16वां शतक ठोका। कैरेबियाई बल्लेबाज ने शुरुआती 35 गेंदों पर 26 रन बनाए, जबकि अगली 48 गेंदों पर होप ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए 83 रन ठोके। होप 109 रन बनाकर नाबाद रहे।

यह भी पढ़ें- SA vs IND: भारत के खिलाफ सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का एलान, टेस्ट कप्तान बने रहेंगे Temba Bavuma; सीमित ओवर की सीरीज के लिए बना नया कप्तान

वेस्टइंडीज ने दर्ज की यादगार जीत

वेस्टइंडीज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले वनडे में इंग्लैंड को 4 विकेट से हार का स्वाद चखाया। इंग्लैंड से मिले 326 रन के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने 11 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट खोकर हासिल किया। होप के अलावा वेस्टइंडीज की ओर से एलिक एथानेज ने भी बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए, जबकि रोमारियो शेफर्ड ने महज 28 गेंदों पर 49 रन कूटे।