Move to Jagran APP

IPL में सबसे कम उम्र में विराट कोहली बने थे कप्तान, जानिए रिषभ हैं किस नंबर पर

रिषभ पंत को आइपीेल सीजन 2021 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है। वो महज 23 साल 6 महीने की उम्र में कप्तान बने हैं लेकिन इस लीग में सबसे युवा कप्तान बनने का गौरव विराट कोहली को हासिल है।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Wed, 31 Mar 2021 02:26 PM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 07:25 PM (IST)
IPL  में सबसे कम उम्र में विराट कोहली बने थे कप्तान, जानिए रिषभ हैं किस नंबर पर
RCB के कप्तान विराट कोहली (फोटो- पीटीआइः

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स को सीजन 2021 में एक युवा कप्तान मिला है जो इस बार टीम की कप्तानी करेंगे। आइपीएल के 14वें सीजन के लिए श्रेयस अय्यर की जगह रिषभ पंत को दिल्ली टीम का कप्तान बनाया गया और महज 23 साल 6 महीने की उम्र में ही उन्होंने ये गौरव हासिल किया। रिषभ पंत बेशक आइपीएल में 23 साल 6 महीने की उम्र में दिल्ली टीम के कप्तान बने हों, लेकिन इस टी20 लीग में सबसे कम उम्र में कप्तान बनने का गौरव विराट कोहली को हासिल है। 

loksabha election banner

आपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में विराट बने थे कप्तान

विराट कोहली को जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कप्तान बनाया गया था तब उनकी उम्र सिर्फ 22 साल और 6 महीने थी। इससे पहले इतनी कम उम्र में अन्य कोई खिलाड़ी किसी टीम का कप्तान आइपीएल में नहीं बना था और ना ही इसके बाद अब तक इतनी कम उम्र में कोई खिलाड़ी कप्तान बन पाया है। रिषभ पंत आइपीएल में सबसे कम उम्र में कप्तान बनने के मामले में 5वें नंबर पर है। 

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो इस टीम के के लिए सबसे कम उम्र में कप्तान श्रेयस अय्यर बने थे। श्रेयस को जब दिल्ली की कप्तानी सौंपी गई थी तब उनकी उम्र 23 साल 4 महीने थी तो वहीं दिल्ली की तरफ से रिषभ पंत दूसरे सबसे कम उम्र के कप्तान बने जिनकी उम्र 23 साल 6 महीने है। आइपीएल मे ओवरऑल सबसे कम उम्र के कप्तान बनने के मामले में दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ हैं जो 22 साल 11 महीने की उम्र में कप्तान बनाए गए थे तो वहीं सुरेश रैना को 23 साल 3 महीने की उम्र में कप्तानी करने का मौका मिला था। 

आइपीएल इतिहास के सबसे कम उम्र के टॉप 5 कप्तान-

22 साल 06 महीने- विराट कोहली 

22 साल11 महीने- स्टीव स्मिथ

23 साल 03 महीने- सुरेश रैना

23 साल 04 महीने- श्रेयस अय्यर

23 साल 06 महीने- रिषभ पंत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.