विराट कोहली के नाम दर्ज हैं इतने सारे रिकॉर्ड, गिनते-गिनते कम पड़ जाएंगी हाथों की उंगलियां
Happy Birthday Virat Kohli विराट के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में इतने रिकॉर्ड दर्ज है कि आपके हाथ की उंगलियां खत्म हो जाएंगी लेकिन रिकॉर्ड की लिस्ट खत्म नहीं होगी।
By Viplove KumarEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 12:05 AM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 08:34 AM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। आज भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का 31वां जन्मदिन है। 5 नवंबर 1988 में विराट का जन्म दिल्ली में हुआ था। भारत को अंडर 19 विश्व का खिताब दिलाने वाले चैंपियन कप्तान ने टीम इंडिया में कप्तानी और बल्लेबाजी में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। विराट के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में इतने रिकॉर्ड दर्ज है कि आपके हाथ की उंगलियां खत्म हो जाएंगी लेकिन रिकॉर्ड की लिस्ट खत्म नहीं होगी।
विराट कोहली के बल्लेबाजी में बनाए रिकॉर्ड
- भारत की तरफ से वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड। विराट ने वनडे में महज 52 गेंद पर शतक लगाने का कमाल किया है।
- भारत की तरफ से सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड।
- वनडे में सबसे तेज 8 हजार, 9 हजार, 10 हजार और 11 हजार रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड।
- वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड।
- भारत की तरफ से विराट वनडे में सबसे तेज 15, 20 और 25 शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। इस मामले में वह दुनिया के बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर हैं।
- वनडे में विराट कोहली के नाम सबसे तेज 30, 35 और 40 शतक जमाने वाले विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।
- विश्व क्रिकेट में विराट कोहली के नाम सबसे तेज 15 हजार, 17 हजार और 20 हजार रन पूरा करने का रिकॉर्ड दर्ज है।
- क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी20 में 50 से उपर का औसत रखने वाले विराट कोहली दुनिया के अकेले बल्लेबाज हैं।
- टी20 पुरुष क्रिकेट में सबसे पहले 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम पर ही दर्ज है।
- सबसे 7 ज्यादा दोहरे शतक का रिकॉर्ड विराट कोहली ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़कर पूरा किया। विराट ने सचिन और सहवाग को इस मामले में पीछे छोड़ा।
विराट कोहली के नाम कप्तानी रिकॉर्ड
- टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड है।
- 1 कैलेंडर ईयर में 10 इंटरनेशनल शतक बनाने विराट कोहली दुनिया के अकेले कप्तान हैं।
- साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीतने वाले विराट कोहली एशिया के पहले कप्तान हैं।
- बतौर कप्तान पहली तीन टेस्ट पारियों में शतक लगाने वाले विराट कोहली दुनिया के अकेले खिलाड़ी हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें