Move to Jagran APP

Ind vs Eng: कोहली ने पहले टी-20 में बनाया विश्व रिकॉर्ड, धौनी स्टाइल में दिलाई जीत

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में कोहली ने नाबाद 20 रन बनाते हुए एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Wed, 04 Jul 2018 11:49 AM (IST)Updated: Wed, 04 Jul 2018 05:34 PM (IST)
Ind vs Eng: कोहली ने पहले टी-20 में बनाया विश्व रिकॉर्ड, धौनी स्टाइल में दिलाई जीत
Ind vs Eng: कोहली ने पहले टी-20 में बनाया विश्व रिकॉर्ड, धौनी स्टाइल में दिलाई जीत

नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड दौरे की शुरूआत धमाकेदार रही। पहले टी-20 मैच में भारत ने इंग्लिश टीम को 8 विकेट से मात दे दी। ये मुकाबले भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए भी बेहद खास रहा। इस मैच में उन्होंने अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड जो कर लिया। कोहली ने इस मैच में नाबाद 20 रन बनाए, लेकिन इस पारी में 8 रन बनाते ही उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने इस मैच में धौनी के अंदाज़ में भारत को जीत दिलाई।

loksabha election banner

कोहली ने धौनी के अंदाज़ में दिलाई जीत

विराट कोहली ने इस मैच में विजयी शॉट लगाया और उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के स्टाइल में जीत दिलाई। कोहली ने भारत को सिक्स लगाकर जीत दिलाई। छक्का लगाकर जीत दिलाने का स्टाइल महेंद्र सिंह धौनी का है और वो इसके लिए मशहूर भी है, लेकिन इस बार टीम इंडिया के कप्तान ने माही को फॉलो किया।

सबसे आगे कोहली

विराट कोहली ने इस मैच में 8 रन बनाते ही अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वो टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज़ी से 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम के नाम दर्ज था। मैक्कुलम ने 67वें मैच की 66वीं पारी में इस उपलब्धि को हासिल किया था। न्यूजीलैंड के ही मार्टिन गुप्टिल ने 75 मैचों की 68 पारियों में इस मंजिल तक पहुंचे थे। लेकिन अब कोहली ने उस रिकॉर्ड तो तोड़ दिया है। रोहित शर्मा भी इस मैच में यह मुकाम हासिल कर सकते थे लेकिन वो 19 रन दूर रह गए। रोहित ने 82 मैचों की 75 पारियों में अभी तक 1981 रन बनाए हैं।

कोहली ने ऐसे रचा इतिहास

इस मैच से पहले कोहली ने 59 मैचों की 55 पारियों मे 1992 रन बनाए थे। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाज़ी करने उतरे कोहली ने डेविड विली की गेंद (15.6) पर एक रन बनाते ही इस उपलब्धि को अपने नाम कर लिया। इसी के साथ कोहली टी-20 क्रिकेट में दो हज़ार रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी भी बन गए।   

टी-20 में दो हज़ार रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी                              मैच         रन

मार्टिन गप्टिल (न्यूज़ीलैंड)    75          2271

ब्रेंडन मैक्कलम (न्यूज़ीलैंड)    71         2140

शोएब मलिक (पाकिस्तान)    100        2039

विराट कोहली (भारत)            60       2012 

फीफा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

कोहली के नाम पहले ही दर्ज़ है ये रिकॉर्ड

क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में दुनिया में सबसे तेज़ी से एक हज़ार रन पूरे करने का रिकॉर्ड पहले से ही विराट कोहली के नाम दर्ज़ था। कोहली ने ये कमाल सिर्फ 27 पारियों में ही कर दिया था और अब वो सबसे तेज़ 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। कोहली के बाद इस लिस्ट में एरॉन फिंच का नाम आता है। फिंच ने एक हज़ार रन बनाने के लिए 29 पारियां खेली थी। फिंच के बाद इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन तीसरे नंबर पर काबिज़ हैं। पीटरसन ने 32 पारियों में एक हज़ार रन का आंकड़ा पार किया था।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.