विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli: 16 रन बनाते ही T20 World Cup के इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे विराट कोहली

By Sameer ThakurEdited By:
Published: Wed, 02 Nov 2022 08:35 AM (IST)

Virat Kohli शानदार फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास बांग्लादेश के खिलाफ मैच ...और पढ़ें

विराट कोहली, पूर्व कप्तान टीम इंडिया (फोटो क्रेडिट ट्विटर)
विराट कोहली, पूर्व कप्तान टीम इंडिया (फोटो क्रेडिट ट्विटर)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। टीम इंडिया जब बांग्लादेश के खिलाफ एडिलेड के मैदान पर मस्ट विन मैच में उतरेगी तो इस मैच में विराट कोहली के पास एक रिकॉर्ड को अपने नाम करने का मौका होगा। बैक टू बैक फिफ्टी लगाने के बाद विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में ज्यादा कुछ नहीं कर पाए थे। साउथ अफ्रीका की पेस अटैक के सामने विराट केवल 12 रन बनाकर आउट हो गए थे।

बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली के पास टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम करने का मौका है। फिलहाल यह रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज महेला जयवर्धने के नाम है।

जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ सकते है विराट

वर्तमान में टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज महेला जयवर्धने के नाम है। उनके नाम वर्तमान में 1,016 रन है जबकि विराट अब तक 1,001 रन है और वह केवल 16 रन दूर हैं। बांग्लादेश के खिलाफ 16 रन बनाते ही विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में रन बनाने के मामले में जयवर्धने से आगे निकल जाएंगे।

विराट पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरुरत होगी। ये बात टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ भी कह चुके हैं। द्रविड़ ने कहा कि वह बांग्लादेश टीम की रिस्पेक्ट करते हैं और उन्हें हल्के में लेने की भूल नहीं करेंगे।

ऐसे में एक बार फिर बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टीम को उनसे खासी उम्मीद होगी। यह मैच विराट के लिए भी बेहद खास होगा और वह चाहेंगे कि वह सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम करें।

शानदार फॉर्म में विराट कोहली

टी20 वर्ल्ड कप 2022 की बात करें तो विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच को छोड़ दें तो उन्होंने पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। अब तक खेले गए 3 मैचों में उन्होंने 156 की औसत और 144.44 की स्ट्राइक रेट से 156 रन बनाए हैं।

उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 53 गेंद पर 82 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को रोमांचक जीत दिलाई थी। नीदरलैंड के खिलाफ मैच में भी उन्होंने 44 गेंदों पर नाबाद 62 रन की पारी खेली और टीम इंडिया के लगातार दूसरी जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह भी पढ़ें-India playing XI vs Bangladesh: रिषभ पंत और अक्षर पटेल की टीम में हो सकती है वापसी, दीपक हुड्डा की छुट्टी तय

Ind vs Ban: रोहित शर्मा के साथ क्या केएल राहुल करेंगे ओपनिंग या होगा कोई बदलाव, राहुल द्रविड़ ने किया साफ