T20 world cup 2022: टी20 विश्व कप अपने ग्रुप का बॉस है भारत, 52 टी20 मैचों में से 35 जीते
भारत ने ग्रुप में शामिल टीमों के खिलाफ कुल 52 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें से भारतीय टीम को 35 में जीत मिली है। यानी ग्रुप स्टेज में अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ भारत का सक्सेस रेट 67% है।
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। 22 अक्टूबर से सुपर-12 के मैचों की भी शुरूआत हो चुकी है। टीम इंडिया आज पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अपने मिशन को स्टार्ट करने वाली है। सुपर-12 में जो पांच टीमें भारत के ग्रुप में हैं। उनके खिलाफ भारत अब तक का रिकॉर्ड बेहतर है।
भारत ने ग्रुप में शामिल टीमों के खिलाफ कुल 52 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें से भारतीय टीम को 35 में जीत मिली है। यानी ग्रुप स्टेज में अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ भारत का सक्सेस रेट 67% है। भारत ने अपने ग्रुप की टीम नीदरलैंड के खिलाफ अब तक कोई टी-20 मैच नहीं खेला है। ऐसे में भारत अपने ग्रुप का बॉस साबित हो सकता है।
पाकिस्तान के खिलाफ बेहतर है रिकॉर्ड
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 11 टी20 मैच खेला है। इसमें भारत ने 7 में जीत हालिस की है। वहीं 3 में हार का मुंह देखना पड़ा। एक मैच टाइ रहा है।
भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ अभी एक भी मैच नहीं खेला है। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ 23 टी20 मैच खेलें हैं। 13 में जीत हासिल की है। 9 में हार मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है।
बांग्लादेश के खिलाफ 11 टी20 मैच खेलें हैं। 10 में जीत हासिल की है और 1 में हार मिली है। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने 7 टी20 मैच खेलें हैं। पांच में जीत और 2 में हार मिली है।
भारत के ग्रुप स्टेज पर मैच
- भारत बनाम पाकिस्तान- 23 अक्टूबर
- भारत बनाम नीदरलैंड- 27 अक्टूबर
- भारत बनाम साउथ अफ्रीका- 30 अक्टूबर
- भारत बनाम बांग्लादेश-2 नवंबर
- भारत बनाम जिम्बाब्वे- 6 नवंबर