Move to Jagran APP

Ind vs Pak: भुवी की जगह अर्शदीप पर कप्तान ने जताया भरोसा, जानिए 19वें ओवर में उन्होंने दिए कितने रन

टी20 में पिछले कई मैचों से भारत के 19वें ओवर को लेकर चर्चा चल रही थी। कई मैचों में भारत के गेंदबाज 19वें ओवर में विलेन बन गए थे। ऐसे टी20 वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने भुवनेश्वर की जगह युवा अर्शदीप पर भरोसा जताया।

By Umesh KumarEdited By: Published: Sun, 23 Oct 2022 04:51 PM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2022 04:51 PM (IST)
Ind vs Pak: भुवी की जगह अर्शदीप पर कप्तान ने जताया भरोसा, जानिए 19वें ओवर में उन्होंने दिए कितने रन
भारत पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 में पिछले कई मैचों से भारत के 19वें ओवर को लेकर चर्चा चल रही थी। कई मैचों में भारत के गेंदबाज 19वें ओवर में विलेन बन गए थे। ऐसे टी20 वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने भुवनेश्वर की जगह युवा अर्शदीप पर भरोसा जताया। अर्शदीप ने इस दौरान 14 रन दिए।

loksabha election banner

पाकिस्तान के खिलाफ 19वें की कहानी

पहली गेंदः अर्शदीप सिंह ने शाहीन अफरीदी को बॉल की। थर्ड मैन की तरफ खेल कर 1 रन लिया।

दूसरी गेंदः अर्शदीप ने मसूद को गेंद फेंकी। मसूद ने हल्के हाथ से खेलते हुए 1 रन लेकर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की।

तीसरी गेंदः अर्शदीप ने तीसरी गेंद शाहीन को की। शाहीन अफरीदी ने मिडविकेट पर लंबा छक्का मारा।

चौथी गेंदः अर्शदीप ने चौथ गेंद फिर शाहीन अफरीदी को की। इस गेंद पर शाहीन ने चौका जड़ा।

पांचवीं गेंदः अर्शदीप ने शाहीन अफरीदी के ब्लैकहोल में गेंद फेंकी। इस गेंद पर लेग बाइ के रूप में एक रन मिला।

छठवीं गेंदः आखिरी गेंद पर मसूद ने एक रन लिया।

इससे पहले कुछ बड़े मैचों में टीम इंडिया जीत हासिल कर सकती थी, लेकिन भुवनेश्वर कुमार की गलती की वजह से ऐसा नहीं हुआ था। उन मैचों में भुवनेश्वर कुमार अपनी लय में नहीं नजर आए थे।

एशिया कप 2022 के सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ गए 19 रन

एशिया कप में भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन किया था। सुपर-4 में पहला मुकाबला भारत का पाकिस्तान के साथ था। एक वक्त लगा कि भारत ये मुकाबला आसनी से जीत जाएगा, 19वें ओवर में पुरी कहानी बदल गई। गेंदबाजी करने आए भुवनेश्वर ने 19 रन दिए।

एशिया कप 2022 सुपर-4 में श्रीलंका के खिलाफ गए 14 रन

पाकिस्तान के बाद श्रीलंका के खिलाफ भारत का मुकाबला हुआ था। इस मैच में श्रीलंका को जीत के लिए अंतिम 2 ओवरों में 21 रन चाहिए थे। रोहित शर्मा ने 19वां ओवर भुवनेश्वर को दिया। 19वें ओवर में 14 रन दे दिए। इसके बाद अंतिम ओवर में अर्शदीप सिंह मैच नहीं बचा पाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.