विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Syazrul Idrus ने T20I में 7 विकेट लेकर बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, सभी बैटर्स हुए बोल्‍ड, 5 बल्‍लेबाज जीरो पर OUT

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Wed, 26 Jul 2023 01:11 PM (IST)

Syazrul Idrus China vs Malaysia T20 Record of 7 Wickets मलेशिया और चाइना के बीच कुआलालंपुर में टी-20 विश्व कप ...और पढ़ें

Syazrul Idrus 7 Wicket Record in T20
Syazrul Idrus 7 Wicket Record in T20

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। ICC T20 World Cup B Qualifier: मलेशिया और चाइना के बीच कुआलालंपुर में टी-20 विश्व कप बी क्वालीफायर का ओपनिंग मैच खेला गया। इस मैच में मलेशिया के तेज गेंदबाज सयाजरुल इदरस ने 7 विकेट लेकर टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है।

टी-20 क्रिकेट में 7 विकेट लेने वाले सयाजरुल इदरस (Syazrul Idrus)पहले खिलाड़ी बन गए है। मैच में टॉस जीतकर चीन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चीन 23 रन पर ऑलआउट हुई। मलेशिया की तरफ से इदरस ने 7 विकेट लेकर सनसनी मचाई।

Syazrul Idrus ने 7 विकेट लेकर टी-20 में रचा इतिहास

दरअसल, सयाजरुल इदरस ने चीन के बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उन्होंने सभी 7 विकेट बल्लेबाजों को बोल्ड कर लिए और टी-20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज पीटर अहो के रिकॉर्ड को धवस्त किया। अहो ने साल 2021 में सिएरा लियोन के खिलाफ 5 रन देकर 6 विकेट लिए थे।इससे पहले भारत की तरफ से दीपक चाहर के पास ये रिकॉर्ड है, जिन्होंने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ 7 रन खर्च कर 6 विकेट झटके थे और दिनेश नाकरानी के साथ संयुक्त रूप से ये तीसरा सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड रहा है।

12 ओवर में महज 23 रन पर ऑलआउट हुई चीन टीम

दरअसल, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के बाद चीन ने 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए थ, लेकिन जब इदरस ने अपना पहला विकेट लिया तो इसके बाद चीन टीम के विकेट गिरना शुरू हो गए। इदरस ने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर वांग लियुयांग को 3 रन पर बोल्ड कर दिया। उन्होंने उसी ओवर में तीन और विकेट चटकाए और अगले ओवर में अपने पांच विकेट पूरे किए।

इदरस का अंतिम ओवर, एक मेडन, दो और विकेट का रहा। उनके स्पैल से 9 ओवर के बाद चीन का स्कोर 9 विकेट पर 20 रन हो गया था और कुछ ही देर बाद विजय उन्नी ने लुओ शिलिन को एलबीडब्ल्यू आउट करके 23 के स्कोर पर चीन को ऑलआउट किया।

इसके जवाब में, मलेशिया टीम की शुरुआत भी खराब रही। टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज को सस्ते में खो दिया। दो ओवर के बाद मलेशिया ने अपने दो विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, विरनदीप सिंह ने सिर्फ 14 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए और 4.5 ओवर में मलेशिया टीम को जीत दिलाई।