न्यूजीलैंड-श्रीलंका मैच में मैदान पर यूं मची खलबली
हेग्ली ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच हुए विश्व कप 2015 के पहले मुकाबले में एक ऐसा समय भी आया जब मैदान पर अचानक हलचल मच उठी। सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी के बाद इस रुकावट को टाला जा सका।
क्राइस्टचर्च। हेग्ली ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच हुए विश्व कप 2015 के पहले मुकाबले में एक ऐसा समय भी आया जब मैदान पर अचानक हलचल मच उठी। सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी के बाद इस रुकावट को टाला जा सका।
क्राइस्टचर्च में हुए इस मुकाबले के बीच में एक स्ट्रीकर (वो दीवाने फैंस जो कि बिना कपड़ों के मैदान में घुसकर बाधा पैदा करते हैं) घुस आया था। ये स्ट्रीकर मैदान में घुसने के बाद पिच तक गया और विकेट के ऊपर से भी कई बार उछला। इस दौरान इसने सुरक्षाकर्मियों को भी बहुत छकाया। काफी मशक्कत के बाद इस स्ट्रीकर को सुरक्षाकर्मी पकड़ कर ले गए और मैच दोबारा शुरू किया जा सका।