इस मामले में श्रीलंका ने भारत को पीछे छोड़ा
वनडे क्रिकेट में अब तक सिर्फ 11 खिलाड़ी ही ऐसे हैं जिन्होंने 10,000 या उससे ज्यादा रन बनाने का गौरव हासिल किया है। इन 11 खिलाड़ियों की सूची में भारत और श्रीलंका के सबसे ज्यादा खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन इस मामले में श्रीलंका ने भारत को अब पीछे छोड़ दिया
नई दिल्ली। वनडे क्रिकेट में अब तक सिर्फ 11 खिलाड़ी ही ऐसे हैं जिन्होंने 10,000 या उससे ज्यादा रन बनाने का गौरव हासिल किया है। इन 11 खिलाड़ियों की सूची में भारत और श्रीलंका के सबसे ज्यादा खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन इस मामले में श्रीलंका ने भारत को अब पीछे छोड़ दिया है।
यहां पर आगे निकल गया श्रीलंका
वनडे क्रिकेट में इससे पहले 10 खिलाड़ी ऐसे थे जिन्होंने 10 हजार रनों का आंकड़ा पार किया था लेकिन रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने इस आंकड़े को पार कर इस सूची में 11वें नंबर पर जगह बना ली। पहले ऐेसे 10 खिलाड़ी जिनके नाम वनडे क्रिकेट में 10000 रन थे उसमें संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका के तीन-तीन खिलाड़ी थे। मगर दिलशान ने जैसै ही 10000 का आंकड़ा पार किया वो श्रीलंका की तरफ से वनडे में इस आंकड़े को छूने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए और भारत को पीछे छोड़ दिया। अब वनडे में 10 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की सूची में श्रीलंका के 4 और भारत के 3 खिलाड़ी मौजूद हैं।
भारत-श्रीलंका की तरफ से वनडे में 10,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी
सचिन तेंदुलकर- 18,426 रन (भारत)
कुमार संगकारा- 14,234 रन (श्रीलंका)
सनथ जयसूर्या- 13,430 (श्रीलंका)
महेला जयवर्धने- 12,650 (श्रीलंका)
सौरव गांगुली- 11,363 (भारत)
राहुल द्रविड़- 10,889 (भारत)
तिलकरत्ने दिलशान- 10,008 (श्रीलंका)