विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SRH vs LSG: क्लासेन-रेड्डी ने हैदराबाद के लिए पलट दिया इतिहास, लखनऊ के खिलाफ लगाया खास शतक

Published: Sun, 05 Apr 2026 06:02 PM (IST)

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने इतिहास रच दिया है। दोनों बल्लेबाजों ने हैदराबाद के लिए मुश्किल समय में 116 रनों की साझेदारी की।

हेनरिक क्लासेन-नीतीश कुमार रेड्डी

हेनरिक क्लासेन-नीतीश कुमार रेड्डी

HighLights

  1. हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने लगाया अर्धशतक

  2. क्लासेन-रेड्डी ने हैदराबाद के लिए बनाया खास रिकॉर्ड

  3. लखनऊ और हैदराबाद के बीच मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने नया इतिहास लिखा है। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर एक खास रिकॉर्ड बनाया है, जो उनसे पहले किसी भी बल्लेबाज ने किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हैदराबाद की टीम मुश्किल में थी।

एसआरएच ने 26 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रेड्डी और क्लासेन ने मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों ने पहले धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया और फिर बड़े शॉट्स खेले। दोनों खिलाड़ियों के बीच 5वें विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी हुई। इसी के साथ उन्होंने हैदराबाद के लिए खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले कोई बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सका था।

नीतीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने बनाया रिकॉर्ड

लखनऊ के खिलाफ मैच में हैदराबाद की टीम संघर्ष कर रही थी। एलएसजी के गेंदबाज पूरी तरह से हावी थे और टीम ने 26 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद क्लासेन और रेड्डी ने फूंक-फूंक कर कदम रखा। दोनों जब सेट हो गए, तो लखनऊ के गेंदबाजों की पिटाई शुरू कर दी और अर्धशतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने हैदराबाद के लिए 5वें या उससे निचले विकेट के लिए 100 या उससे अधिक रनों की साझेदारी की।

हैदराबाद के इतिहास में दोनों पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 5वें या उससे निचले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की है। इससे पहले ये रिकॉर्ड हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर के नाम पर दर्ज था। इन दोनों के बीच आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इसी मैदान पर 99 रनों की साझेदारी की थी। हालांकि, अब क्लासेन और रेड्डी की जोड़ी पहले स्थान पर पहुंच गई है।

क्लासेन और रेड्डी ने लगाया अर्धशतक

लखनऊ के खिलाफ क्लासेन और रेड्डी ने अर्धशतकीय पारी खेली। रेड्डी ने 33 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। तो वहीं क्लासेन ने 41 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 62 रनों की पारी खेली। दोनों की बल्लेबाजी का ही नतीजा था कि टीम ने सम्मानजनक स्कोर बनाया। उन्होंने 20 ओवरों में 156 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- GT vs RR: रियान पराग की तारीफ करते नहीं थक रहा पूर्व दिग्गज, कप्तानी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

यह भी पढ़ें- GT vs RR: करामाती 20वां ओवर करने के बाद छाए तुषार देशपांडे, IPL के दिग्‍गज ने बांधे तारीफों के पुल