विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SA vs IND: ध्वस्त हुआ 128 साल पुराना रिकॉर्ड, साउथ अफ्रीका की धरती पर ऐसा हुआ दूसरी बार कारनामा

Published: Thu, 04 Jan 2024 05:00 AM (IST)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट केपटाउन में आयोजित है। पहले दिन तेज गेंदबाजों का कहर देखने को ...और पढ़ें

डीन एल्गर ने अपनी आखिरी टेस्ट पारी में बनाए 12 रन। फोटो- एपी
डीन एल्गर ने अपनी आखिरी टेस्ट पारी में बनाए 12 रन। फोटो- एपी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। केपटाउन में दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन रिकॉर्ड 23 विकेट गिरे। पहले दिन दोनों टीमें सस्ते में आउट हो गईं। साउथ अफ्रीका जहां 55 रन तो वहीं, इंडिया टीम 153 रन पर ऑल आउट हो गई। तेज गेंदबाजों के दमदार प्रदर्श ने साउथ अफ्रीकी धरती पर 128 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट केपटाउन में आयोजित है। पहले दिन तेज गेंदबाजों का कहर देखने को मिला। दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 23 विकेट गिरे। साउथ अफ्रीका और भारत दोनों ही टेस्ट मैच के पहले दिन ही ऑल आउट हो गए और 40-40 ओवर तक भी टिक नहीं पाए।

128 साल पहले गिरे थे 21 विकेट

केपटाउन टेस्ट ने साउथ अफ्रीका की धरती पर पहले दिन विकटों की झड़ी लगने का 128 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया। दरअसल, साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैच के पहले दिन सबसे ज्यादा 21 विकेट गिरने का रिकॉर्ड 1896 में बना था। यह टेस्ट मैच इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया था। अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 23 विकेट गिरे।

यह भी पढ़ें- SA vs IND: दूसरे टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजों का हल्ला बोल, पहले दिन गिरे 23 विकेट; मुश्किल स्थिति में साउथ अफ्रीका

ऐसा रहा पहले दिन का खेल

बात करें दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन की तो साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में मात्र 55 रन ही बना सकी। मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट चटकाए। वहीं, भारतीय पारी 153 रन पर ऑल आउट हो गई। रबाडा, लुंगी एनगिडी और नांद्रे बर्गर ने तीन-तीन विकेट लिए। भारत के लिए सर्वाधिक रन विराट कोहली के बल्ले से निकले। वह 46 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 3 विकेट गंवाकर 62 रन बना लिए हैं।

यह भी पढ़ें- SKY को मिलेगा ICC मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड! इन चार खिलाड़ियों के बीच है कांटे की टक्कर