विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RR vs GT: वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से मचाया कोहराम, एक ही पारी में ध्वस्त किए कई रिकॉर्ड; पोलार्ड-अभिषेक को पछाड़ा

Published: Sat, 09 May 2026 10:16 PM (IST)

वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए बड़ा कारनामा किया है। उन्होंने एक ही पारी से कायरन पोलार्ड और अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए बड़ा कारनामा कर दिया है। उन्होंने दिग्गज ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया है। सूर्यवंशी ने अपनी पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाया और इसी के साथ उन्होंने पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया। सूर्यवंशी ने मात्र 15 साल की उम्र में ही ये कारनामा कर दिखाया है।

वैभव ने इसके अलावा एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और उन्होंने केएल राहुल और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों की बराबरी कर ली है। युवा बल्लेबाज इस सीजन कमाल की फॉर्म में चल रहा है और उन्होंने 400 से अधिक रन बना लिए हैं। वे सिक्स हिटिंग मशीन बने हुए हैं और इस सीजन छक्के लगाने के मामले में भी सबसे ऊपर हैं। इसी के साथ उन्होंने छक्के लगाने के मामले में पोलार्ड को पछाड़ा है।

वैभव सूर्यवंशी ने कायरन पोलार्ड को पछाड़ा

गुजरात के खिलाफ जयपुर में खेले मुकाबले में जीटी के लिए पहले ओवर में मोहम्मद सिराज गेंदबाजी करने के लिए आए। यशस्वी जायसवाल ने पहली गेंद पर एक रन लिया और स्ट्राइक वैभव सूर्यवंशी को दी। सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाया और इसी के साथ पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सबसे कम गेंदों पर 100 छक्के पूरे कर लिए हैं और इसी के साथ पोलार्ड पीछे छूट गए हैं। पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में 843 गेंदें खेलकर 100 छक्के लगाए थे। अब सूर्यवंशी ने 514 गेंदों पर ये कारनामा कर दिखाया है और 100 सिक्स पूरे कर लिए हैं।

वैभव ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा

15 वर्षीय खिलाड़ी ने मुकाबले में खेलते हुए अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। वे आईपीएल के किसी एक सीजन में पावरप्ले में सबसे अधिक छक्का लगाने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। अभिषेक ने 2024 में पावरप्ले में 29 छक्के लगाए थे और अब सूर्यवंशी ने 30 छक्के लगाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने मुकाबले में 16 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और उतने ही गगनचुंबी छक्के शामिल रहे।

IPL के किसी एक सीजन में सबसे अधिक छक्के (पावरप्ले)-

  • वैभव सूर्यवंशी - 30* (2026)
  • अभिषेक शर्मा - 29 (2024)
  • अभिषेक शर्मा - 27* (2026)
  • सनथ जयसूर्या - 22 (2008)
  • ट्रेविस हेड - 22 (2024)
  • यशस्वी जायसवाल - 22 (2025)

सूर्यवंशी का बड़ा कारनामा

सूर्यवंशी ने आईपीएल में मुकाबले के पहले ओवर में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में केएल राहुल और शुभमन गिल की बराबरी कर ली है। वे अब तक 9 बार ऐसा कारनामा कर चुके हैं। राहुल, गिल और फिल सॉल्ट ने भी 9-9 बार ये कारनामा किया है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा का नाम है, जिन्होंने 13-13 बार ऐसा किया है।

IPL के किसी मैच में पहले ओवर में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज-

  • यशस्वी जायसवाल - 13
  • रोहित शर्मा - 13
  • विराट कोहली - 12
  • क्रिस गेल - 12
  • वीरेंद्र सहवाग - 12
  • सुनील नरेन - 11
  • ब्रैंडन मैक्कुलम - 10
  • वैभव सूर्यवंशी - 9
  • शुभमन गिल - 9
  • केएल राहुल - 9
  • फिल सॉल्ट - 9

यह भी पढ़ें- RR vs GT: जोफ्रा आर्चर के नाम जुड़ा IPL का सबसे 'लंबा' कलंक, इतिहास में कभी नहीं हुआ ऐसा

यह भी पढ़ें- BAN vs PAK 1st Test Day-2: पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी ने बांग्लादेश की नाक में किया दम, मजबूत स्थिति में पाक