रोहित शर्मा ने विराट और टीम इंडिया से पंगा, अकेले पड़े सब पर भारी
रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की खिलाड़ियों को कुछ इस तरह से चिढ़ाया कि फैंस को भी मजा आ गया।
नई दिल्ली, जेएनएन। रोहित शर्मा इन दिनों टीम इंडिया के साथ श्रीलंका में ही हैं, लेकिन वो पिछले दोनों ही टेस्ट मैच में मैदान पर नहीं उतरे हैं। टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा भले ही मैदान पर अभी अपना जलवा नहीं दिखा पा रहे हों, लेकिन मैदान के बाहर वो टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों पर भारी पड़ रहे हैं। रोहित शर्मा ने तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली तक को चिढ़ा दिया है।
रोहित ने कोहली और धवन को ऐसे चिढ़ाया
विराट कोहली ने कुछ दिन पहले पूर्व WWE चैंपियन खली के साथ मुलाकात की एक फोटो ट्वीट की थी। इसके बाद खली के साथ शिखर धवन, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और के एल राहुल की एक फोटो सोशल मीडिया पर आई। इन सभी खिलाड़ियों को खली से मुलाकात कर काफी अच्छा लगा था। रोहित शर्मा भले ही खली से ना मिल पाएं हों, लेकिन उन्होंने एक ट्वीट कर नहले पर दहला मार दिया। रोहित ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘अच्छी कोशिश दोस्तों, पर बेल्ट तो यहां है’। रोहित ने इस ट्वीट के साथ में WWE बेल्ट के साथ अपनी फोटो भी शेयर की।
Well tried fellas, but the belt is here 😉😄😜💪 pic.twitter.com/e7EQlsN0Hc
— Rohit Sharma (@ImRo45) 9 August 2017
इस तरह रोहित के पास आई ये बेल्ट
रोहित शर्मा को WWE के सुपरस्टार ट्रिपल-H ने ये बेल्ट गिफ्ट में भेजी थी। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने आइपीएल 10 का खिताब अपने नाम किया था। मुंबई इंडियंस ने फाइनल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट को पस्त किया था, तब WWE सुपरस्टार और सीओओ ट्रिपल-H ने ऐलान किया था कि वे चैंपियन टीम को एक विशेष गिफ्ट भेंट करेंगे। ट्रिपल-H ने अपना वादा निभाते हुए WWE का स्पेशल बेल्ट मुंबई भेजी थी।
फैंस को आ गया मजा
रोहित के इस ट्वीट के बाद फैंस ने भी इस पर कमेंट करना शुरू किया और अब आप खुद ही देखिए कि उन्होंने किस तरह रोहित के इस मज़ाक का मज़ा लिया।
They all were posting there pics with great khali and you tweeted this and made them gealous now 😂😂 Well done my hitman 😅♥
— 💖☆Its Me Pooja☆💖 (@its_me_pooja_45) 9 August 2017
Hahaha Ro uh Nailed it 🙌💪 HiTMaN— Rupesн Jeиa 📝 (@ImRup45) 9 August 2017
Enough to beat them all 😂😂😂😂😂😂😂— RoHeeti_45 (@pracheetijoshi) 9 August 2017
Ultimate sirr @IamRo45— sreekanth chowdary (@sreekanthchow14) 9 August 2017