विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोहित शर्मा डक पर आउट होकर एक नहीं दो-दो शर्मनाक रिकार्ड कर लिए अपने नाम, कोहली को भी पीछे छोड़ा

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Wed, 05 Oct 2022 07:09 AM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 10:41 PM (IST)

Ind vs SA टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान रोहित शर्मा चौथी बार डक पर आउट हुए और वो अब ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (एपी फोटो)
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (एपी फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज बेशक 2-1 से जीत ली, लेकिन इस सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन ने निराश किया। प्रोटियाज के खिलाफ रोहित शर्मा तीसरे मैच में डक पर आउट हुए और विराट कोहली का रिकार्ड तोड़ा तो वहीं इस सीरीज के तीन मैचों में दो बाद डक पर आउट होकर एक अन्य रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया जो किसी भी भारतीय कप्तान ने नहीं किया था। 

रोहित शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का रिकार्ड

तीसरे टी20 मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चल पाया और उन्हें कगिसो रबाडा ने डक पर आउट कर दिया। रोहित शर्मा ने सिर्फ दो गेंदों पर सामना किया और रबाडा की गेंद पर वो बोल्ड हो गए। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान रोहित शर्मा चौथी बार डक पर आउट हुए और वो अब भारत की तरफ से इस प्रारूप में बतौर कप्तान शून्य पर आउट होने के मामले में पहले नंबर पर आ गए। इससे पहले ये रिकार्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज था और उनके साथ तीन बार ऐसा हुआ था। वहीं तीसरे नंबर पर शिखर धवन मौजूद हैं और वो बतौर कप्तान टी20 में एक बार डक पर आउट हुए थे। 

T20I में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले भातरीय कप्तान- 

4 - रोहित शर्मा

3 - विराट कोहली

1 - शिखर धवन

किसी T20I सीरीज में दो बार डक पर आउट होने वाले पहले कप्तान बने रोहित शर्मा

रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीन मैचों में से दो बार डक पर आउट हुए। पहले मैच में वो शून्य पर आउट हुए थे तो वहीं दूसरे मैच में वो 47 रन बनाने में कामयाब रहे थे जबकि तीसरे मैच में वो फिर से शून्य पर आउट हो गए। अब रोहित शर्मा किसी टी20 इंटरनेशनल सीरीज में दो बार शून्य पर आउट होने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।