Move to Jagran APP

Ind vs Eng: रिषभ पंत ने तोड़ा महेंद्र सिंह धौनी का रिकार्ड, महज इतने गेंद में बना डाली सेंचुरी

रिषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ महज 89 गेंद पर 15 चौके और 1 छक्का जमाकर शतक बनाया। इसी के साथ वह भारत की तरफ से सबसे तेज टेस्ट शतक बनाने वाले विकेटकीपर बन गए। 93 गेंद पर पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने टेस्ट शतक बनाया था।

By Viplove KumarEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 10:42 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 06:42 AM (IST)
Ind vs Eng: रिषभ पंत ने तोड़ा महेंद्र सिंह धौनी का रिकार्ड, महज इतने गेंद में बना डाली सेंचुरी
रिषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ जमाया शतक (फोटो ट्विटर पेज BCCI)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिछले दौरे पर खेली गई सीरीज के आखिरी टेस्ट में शुक्रवार को खेल ने उतरी। टास हारने के बाद बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 98 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से रिषभ पंत ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर पारी संभाली और इंग्लैंड के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए। धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए पंत ने शतक जमाया और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का रिकार्ड तोड़ डाला।

loksabha election banner

शुक्रवार को इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टीम को दो शुरुआती सफलता दिलाई। इसके बाद बारिश ने मैच में खलल डाली और फिर जब खेल शुरू हुआ तो तीन लगातार झटके लगे और स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 98 रन हो गए। यहां से पंत ने अपना खेल जडेजा के साथ मिलकर आगे बढ़ाया और दोनों ने मिलकर स्कोर को 300 के पार पहुंचा दिया।

पंत ने तोड़ा धौनी का रिकार्ड

रिषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ महज 89 गेंद पर 15 चौके और 1 छक्का जमाकर शतक बनाया। इसी के साथ वह भारत की तरफ से सबसे तेज टेस्ट शतक बनाने वाले विकेटकीपर बन गए। 93 गेंद पर पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने टेस्ट शतक बनाया था। भारत की तरफ से सबसे तेज टेस्ट शतक की बात करें तो यह वीरेंद्र सहवाग के नाम पर दर्ज है। 76 गेंद पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2006 में उन्होंने ऐसा किया था। 1990 में 88 गेंद पर अजहरुद्दीन ने टेस्ट शतक लगाया था। पंत 89 गेंद पर टेस्ट शतक बनाकर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.