Move to Jagran APP

Ravi shastri age: गूगल ने बताई टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री की उम्र, जानकर उड़ जाएंगे होश

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री की उम्र को गूगल ने 100 से भी ज्यादा का बताना शुरू कर दिया।शुक्रवार शाम को रवि की उम्र के बारे में गूगल पर सर्च किया गया तो जो जानकारी सामने निकलकर आई वो चौंकाने वाली थी।

By Viplove KumarEdited By: Published: Fri, 05 Feb 2021 07:30 PM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2021 07:58 PM (IST)
Ravi shastri age: गूगल ने बताई टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री की उम्र, जानकर उड़ जाएंगे होश
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री - फाइल फोटो

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शस्त्री की कोचिंग में टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल कि है। हाल ही में टीम ने ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया को लगातार दूसरी बार हराकर टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाकर इतिहास रचा। शुक्रवार को भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में खेलने उतरी। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद शाम को कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

loksabha election banner

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री की उम्र को गूगल ने 100 से भी ज्यादा का बताना शुरू कर दिया। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं भारतीय कोच को गूगल ने 120 साल का बताया। शुक्रवार शाम को रवि की उम्र के बारे में गूगल पर सर्च किया गया तो जो जानकारी सामने निकलकर आई वो चौंकाने वाली थी।

सर्च में कोच शास्त्री की उम्र 120 साल निकलकर आ रही थी। इस बात की जानकारी मिलने पर दैनिक जागरण ने भी सच्चाई जानने के लिए गूगल सर्च किया तो नतीजा वही निकलकर आया जो खबरों में थी। इतना ही नहीं जब उनके विकीपीडिया को देखा तो वहीं उनके जन्म का साल 1900 लिखा था। माना जा रहा है कि यह सारी गड़बडी विकीपीडिया में उनके जन्म के साल में किए गए बदलाव की वजह से ही हुआ है।

क्या है शास्त्री की सही उम्र

भारतीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे रवि शास्त्री का जन्म 27 मई 1962 को हुआ है इसके हिसाब से उनकी उम्र 59 साल है और वह इस साल मई में 60 साल के हो जाएंगे। भारत की तरफ से साल 1981 में उन्होंने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 80 टेस्ट और 150 वनडे मैच खेलने वाले शास्त्री इस वक्त भारतीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका में हैं। इससे पहले वह टीम में निदेशक के तौर पर काम कर चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.