Move to Jagran APP

'चुनावी दंगल' में उतरे खिलाड़ी, जानिए राजनीति के मैदान पर पहली बार में किस-किस ने मारी बाजी

चलिए जानते हैं खेल के मैदान पर परचम लहराने वाले दिग्गजों का पहला राजनीतिक मुकाबला कैसा रहा है।

By Viplove KumarEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 01:00 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 01:08 PM (IST)
'चुनावी दंगल' में उतरे खिलाड़ी, जानिए राजनीति के मैदान पर पहली बार में किस-किस ने मारी बाजी
'चुनावी दंगल' में उतरे खिलाड़ी, जानिए राजनीति के मैदान पर पहली बार में किस-किस ने मारी बाजी

नई दिल्ली, जेएनएन। खेल के मैदान पर दमदार प्रदर्शन कर प्रसिद्धि हासिल करने वाले धुरंधरों का राजनीति में आगाज कभी उम्मीद से बेहतर रहा है तो कभी निराशाजनक। कुश्ती में भारत के लिए शानदार कामयाबी हासिल करने वाले ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त और कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडल विजेता बबीता फोगाट हरियाणा चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। चलिए, जानते हैं खेल के मैदान पर परचम लहराने वाले दिग्गजों का पहला राजनीतिक मुकाबला कैसा रहा है।

loksabha election banner

योगेश्वर और बबीता से पहले क्रिकेट दिग्गज गौतम गंभीर, कीर्ति आजाद, मोहम्मद अजहरुद्दीन, नवजोत सिंह सिद्धु, मोहम्मद कैफ, चेतन चौहान, राज्यवर्धन सिंह, असलम शेर खान, परगट सिंह, विजेंदर सिंह जैसे धुरंधर राजनीति के मैदान में उतक चुके हैं। कुछ की शुरुआत यादगार रही जबकि कुछ को निराशा हाथ लगी।

गौतम गंभीर- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। 2019 लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ने वाले गंभीर ने कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली और आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी मार्लेना के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की।

राज्यवर्धन सिंह राठौर- भारत के लिए ओलंपिक रजत पदक जीतने वाले डबल ट्रैप निशानेबाज राज्यवर्धन ने 2013 में राजनीति में कदम रखा था। 2014 के लोकसभा चुनाव में जयपुर ग्रामीण सीट से उन्होंने कांग्रेस के डॉ. सीपी जोशी को हराया।

मोहम्मद अजहरुद्दीन- पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन अब तक दो बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। 2009 में कांग्रेस के टिकट पर अजहर ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से पहली बार चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल की थी।

नवजोत सिंह सिद्धु- साल 2004 में नवजोत सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। बीजेपी के उम्मीदवार बनकर अमृतसर से लोकसभा चुनाव में उतरे नवजोत ने शानदार जीत से आगाज किया था।

चेतन चौहान- पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान ने साल 1991 में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर अमरोहा से चुनावी मैदान में उतरे थे और जीत हासिल की थी।

मोहम्मद कैफ- साल 2014 में पू्र्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कांग्रेस के टिकट पर उत्तरप्रदेश के फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था। कैफ को अपने पहले चुनावी मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी के केशव प्रसाद मौर्य से हार मिली थी।

कीर्ति आजाद- 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे कीर्ति आजाद ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर बिहार के दरभंगा के चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। 

परगट सिंह- भारतीय हॉकी का दमदार चेहरा रहे परगट सिंह ने राजनीति के मैदान पर भी अपनी छवि बनाई। जलंधर केंट से शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ते हुए उन्होंने कांग्रेस के जगबीर सिंह बरार को हराया था। 

 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.