Move to Jagran APP

आइपीएल 10 की नीलामी में ये भारतीय खिलाड़ी बिका सबसे महंगा

आइपीएल 10 की नीलामी में इस खिलाड़ी ने बाजी मारी और सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय खिलाड़ी बने।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Mon, 20 Feb 2017 03:52 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 09:25 AM (IST)
आइपीएल 10 की नीलामी में ये भारतीय खिलाड़ी बिका सबसे महंगा
आइपीएल 10 की नीलामी में ये भारतीय खिलाड़ी बिका सबसे महंगा

नई दिल्ली, संजय सावर्ण। आइपीएल 10 की नीलामी में जबरदस्त फेर-बदल देखने को मिला। इस बार कोई भी भारतीय खिलाड़ी महंगा बिकने के मामले में विदेशी खिलाड़ियों को पीछे नहीं छोड़ पाया। वैसे भारतीय खिलाड़ियों में ये सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे।

loksabha election banner

कर्ण शर्मा सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी

उत्तर प्रदेश (मेरठ) के 29 वर्षीय स्पिनर कर्ण शर्मा आइपीएल 10 की नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय खिलाड़ी बने। कर्ण को मुंबई इंडियंस ने 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा। इनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था। कर्ण भारत के लिए अब तक एक टेस्ट, दो वनडे और एक टी 20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 99 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 81 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन देकर 5 विकेट है। टी20 में उन्होंने 1019 रन भी बनाए हैं। कर्ण बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं साथ ही वो लेग स्पिन गेंदबाजी करते हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आइपीएल 10 की नीलामी में सबसे महंगे पांच भारतीय खिलाड़ी

कर्ण शर्मा- मुंबई इंडियंस- 3.2 करोड़

टी. नटराजन- किंग्स इलेवन पंजाब- 3 करोड़

वरुण एरोन- किंग्स इलेवन पंजाब- 2.80 करोड़

मो. सिराज- सनराइजर्स हैदराबाद- 2.60 करोड़

के. गौतम- मुंबई इंडियंस- 2 करोड़

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.