Move to Jagran APP

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बनी मुंबई इंडियंस, RCB को पीछे छोड़ा

IPL 2020 राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने 20वें मैच में कुल 8 छक्के लगाए। इन छक्कों की मदद से अब ये टीम आइपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गई। अब आरसीबी खिसककर दूसरे स्थान पर आ गई है।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Tue, 06 Oct 2020 10:04 PM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2020 07:21 AM (IST)
IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बनी मुंबई इंडियंस, RCB को पीछे छोड़ा
IPL 2020 Mumabi Indians captain Rohit Sharma (AP Photo)

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2020 MI VS RR Mumbai Indians new record in IPL: मुंबई इंडियंस की टीम ने आइपीएल के 20वें मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए एक कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मुंबई की टीम की तरफ से इस मैच में राजस्थान के खिलाफ कुल 8 छक्के लगे और इन छक्कों की मदद से अब रोहित की टीम इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई है। इससे पहले आइपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड आरसीबी के नाम पर था, लेकिन अब मुंबई पहले नंबर पर आ गई है। 

loksabha election banner

आइपीएल में अब मुंबई इंडियंस के कुल 1156 छक्के हो गए हैं और वो सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई है तो दूसरे नंबर पर खिसकने वाली आरसीबी के नाम पर 1152 छक्के दर्ज हैं। आइपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर 1008 छक्कों के साथ किंग्स इलेवन पंजाब तीसरी टीम है तो वहीं 1006 छक्कों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स चौथे स्थान पर मौजूद है। 962 छक्कों के साथ कोलकाता पांचवें नंबर पर है। 

आइपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम (ये आंकड़े आइपीएल 2020 के 21वें मैच तक का है)

MI - 1156

RCB - 1152

KXIP - 1008

CSK - 1006

KKR - 962

DC - 921

RR - 736

SRH - 551

राजस्थान के खिलाफ मुंबई की टीम ने 21वें मुकाबले में 20 ओवर में 4 विकेट पर 193 रन बनाए। मुंबई की तरफ से इस पारी में कुल 8 छक्के लगे जिसमें कप्तान रोहित शर्मा ने तीन, सूर्यकुमार यादव ने दो जबकि डिकॉक, क्रुणाल पांड्या व हार्दिक पांड्या ने एक-एक छक्के लगाए। मुंबई इंडियंस की तरफ से टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सबसे बड़ी पारी खेली और 47 गेंदों पर नाबाद 79 रन की पारी खेली। इसके अलावा रोहित शर्मा ने 35, क्विंटन डिकॉक ने 23 तो हार्दिंक पांड्या ने नाबाद 30 रन की पारी खेली। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.