Move to Jagran APP

IPL 2022 के लिए इन चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है मुंबई इंडियंस, सूर्यकुमार यादव लिस्ट से हैं बाहर

मुंबई इंडियंस सूर्यकुमार यादव को नीलामी के जरिए वापस पाना चाहता है लेकिन अगर उन्हें लखनऊ या फिर अहमदाबाद ने साइन कर लिया तो फिर ऐसा नहीं हो पाएगा। इस सीजन में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन मुंबई के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा था।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 03:07 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 03:07 PM (IST)
IPL 2022 के लिए इन चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है मुंबई इंडियंस, सूर्यकुमार यादव लिस्ट से हैं बाहर
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (एपी फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। आइपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस सूर्यकुमार यादव को रिटेन नहीं कर सकती है। 31 साल के सूर्यकुमार ने आइपीएल में पहले कुछ सीजन में केकेआर के लिए खेले थे और इसके बाद वो साल 2018 में मुंबई की टीम के साथ जुड़े थे और ज्यादातर सीजन में उन्होंने इस टीम के लिए शीर्ष क्रम पर ही बल्लेबाजी की। मुंबई के लिए पहले तीन सीजन में उन्होंने जमकर रन बनाए लेकिन साल 2021 में वो अपनी टीम के लिए ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इस सीजन में उन्होंने दो अर्धशतक जरूर लगाए थे, लेकिन ज्यादा प्रभावित करने में कामयाब नहीं हो पाए, हालांकि इसी साल उन्होंने टीम इंडिया के लिए भी डेब्यू किया था। इस साल उनका फार्म इस हद तक गिर गया था कि टी20 वर्ल्ड कप 2021 की टीम में उनके चयन पर भी सवाल उठने लगे। 

loksabha election banner

कुछ रिपोर्ट के मुताबिक आइपीएल के अगले सीजन में लखनऊ और अहमदाबाद दो नई टीमें आ रही हैं और दोनों ही टीमों ने उन्हें साइन करने के लिए अप्रोच किया है। मुंबई इंडियंस टीम जिसको रिटेन कर सकती है उसमें कप्तान रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं। मुंबई फ्रेंचाइजी वेस्टइंडीज के आलराउंडर किरोन पोलार्ड को भी रिटेन करने पर चर्चा कर सकती है। वहीं मुंबई की तरफ से रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ईशान किशन चौथे खिलाड़ी बन सकते हैं। खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक मुंबई सूर्यकुमार यादव को नीलामी के जरिए वापस पाना चाहता है, लेकिन अगर उन्हें लखनऊ या फिर अहमदाबाद ने साइन कर लिया तो फिर ऐसा नहीं हो पाएगा। मुंबई इंडियंस अब तक पांच खिताब जीत चुकी है और साल 2019 और 2020 में इस टीम ने लगातार खिताब जीते थे, लेकिन साल 2021 में ये टीम प्लेआफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी। वहीं इस सीजन में सूर्यकुमार यादव ने 14 मैचों में 22.64 की औसत से 317 रन बनाए थे। वहीं साल 2018 में 512 रन, साल 2019 में 424 रन और साल 2020 में 480 रन बनाए थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.