MS Dhoni ने ऐसा छक्का लगाया था कि पाकिस्तानी खिलाड़ी भारतीय गर्लफ्रेंड को डेट पर नहीं ले जा सका
MS Dhoni sixer ruined a Pakistan cricketer possible date night MS Dhoni के एक छक्के ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की डेट पर पानी फेर दिया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान MS Dhoni वर्ल्ड में विरोधी टीम के गेंदबाजों को परेशानी में डालने वाले खिलाड़ी के तौर पर भी जाने जाते हैं। मैच के दौरान धौनी के हिट और हेलिकॉप्टर शॉट ने विपक्षी टीम को काफी बार पीछे छोड़ा है। वहीं साल 2004 में एक ऐसी घटना घटी थी जिसके बारे में एम एस के कम फैंस को पता होगी। कैप्टन कूल के एक विस्फोटक छक्के ने पाकिस्तान क्रिकेट की भारतीय गर्लफ्रेंड के साथ संभावित डेट को बर्बाद कर दिया। आइए आपको बताते हैं कि माजरा क्या था।
इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने से पहले रांची का ये बल्लेबाज इंडिया ए के लिए साल 2004 में ट्रॉई सीरीज खेल रहे थे जिसमें भारत के अलावा पाकिस्तान ए व केन्या की टीमें भी शामिल थी। उस टूर्नामेंट के दौरान भारत व पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा था। इस मैच के दौरान एक पाकिस्तानी खिलाड़ी बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहा था और वहीं उसकी बातचीत एक भारतीय लड़की से हुई जो दर्शकों के बीच मौजूद थी। पाकिस्तानी खिलाड़ी और उस लड़की ने मैच के बाद रोमांटिक डेट पर जाने की योजना बनाई, लेकिन उनके इस प्लान पर धौनी के एक छक्के ने पानी फेर दिया।
उस मैच में बल्लेबाजी करते हुए एम एस धौनी ने एक बेहतरीन छक्का लगाया जो बाउंड्री पर वहीं जाकर गिरी जहां वो लड़की बैठी थी जिससे पाकिस्तानी खिलाड़ी बात कर रहा था। यही नहीं वो गेंद उस लड़की के सिर में जा लगी और वो इंजर्ड हो गई। क्रिकबज के रिपोर्ट के मुताबिक उस लड़की के पास मैदान में मौजूद पारामेडिक्स की टीम पहुंच गई। जाहिर है इस घटना के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर का उस लड़की के साथ डेट स्थगित हो गया। इस ट्राई सीरीज में धौनी ने शानदार खेल दिखाया था और दो शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने दोनों शतक पाकिस्तान के खिलाफ ही लागए थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 72.40 की औसत से 362 रन बनाए थे और उन्हें दिनेश कार्तिक जगह टीम में शामिल किया गया था।
दिनेश कार्तिक को सीनीयर टीम के लिए बुलावा आया था जिसकी वजह से वो इस दौरे पर नहीं जा पाए थे तो वहीं गौतम गंभीर भी इस ट्राई सीरीज का हिस्सा थे। ये ट्रॉई सीरीज केन्या में खेली गई थी। आपको बता दें कि धौनी बेशक टीम इंडिया का हिस्सा अब नहीं रहे, लेकिन वो आइपीएल 2020 में खेलते नजर आएंगे।