MS Dhoni ने वनडे में सबसे ज्यादा छक्के इनकी गेंदों पर ठोके हैं, ODI में लगाए हैं कुल 229 सिक्स
MS Dhoni hit most ODI 6s against James Faulkner Dhoni ने 350 वनडे में कुल 229 छक्के अब तक लगाए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। MS Dhoni की जब इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री हुई थी तब वो बेहद आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते थे। वक्त बदला, जिम्मेदारी बढ़ी और उन्होंने अपने बल्लेबाजी का अंदाज थोड़ा बदला और वक्त के मुताबिक खेलना शुरू कर दिया, लेकिन उनकी मारक क्षमता में कोई अंतर नहीं आया। भारत के लिए निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले धौनी की बल्लेबाजी की खासियत ये हो गई कि पहले वो पारी को संवारते और फिर गेंदबाजों की पिटाई करते।
भारत के सबसे सफल कप्तान अपने छक्के लगाने के अंदाज के लिए भी खूब जाने जाते हैं और वनडे में उनके नाम पर 290 छक्के हैं। पर 50-50 ओवर के क्रिकेट में धौनी ने किन गेंदबाजों की गेंदों पर सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं हम आपको इसके बारे में बताते हैं। धौनी ने अब तक अपने करियर में खेले 350 मैचों में 229 छक्के जड़े हैं। भारत की तरफ से वो वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं वर्ल्ड क्रिकेट में वो इस मामले में पांचवें स्थान पर हैं।
वनडे क्रिकेट में 229 छक्के लगा चुके धौनी ने क्रिकेट के इस प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के जेम्स फॉकनर की गेंदों पर लगाए हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर के दौरान फॉकनर की गेंद पर कुल 8 छक्के लगाए हैं। इसके बाद उन्होंने शेन वॉटसन और तिकलरत्ने दिलशान की गेंदों पर 6-6 छक्के लगाए थे। वहीं ग्रेम स्वान की गेंद पर उन्होंने पांच छक्के लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने थिसारा परेरा, ब्रेंडन टेलर और चंदना की गेंदों पर भी इतने ही छक्के लगाए थे।
वनडे में इन गेंदबाजों के खिलाफ धौनी ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के
जेम्स फॉकरन- 8 छक्के
शेन वॉटसन, तिलकरत्ने दिलशान- 6 छक्के
ग्रेम स्वान, थिसारा परेरा, ब्रेंडन टेलर, चंदना- 5 छक्के
भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 224 मैचों में 244 छक्के लगाए हैं तो वहीं धौनी दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 350 मैचों में 229 छक्के जड़े हैं। तीसरे स्थान पर सचिन हैं जिन्होंने 463 मैचों में 195 छक्के लगाए थे।