विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टी20 क्रिकेट में जो काम विराट, रोहित व रैना नहीं कर सके वो कर दिया मिताली राज ने

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Thu, 07 Jun 2018 06:10 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 10:44 AM (IST)

भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज ने विराट, रोहित व रैना को भी पीछे छोड़ दिया।

टी20 क्रिकेट में जो काम विराट, रोहित व रैना नहीं कर सके वो कर दिया मिताली राज ने
टी20 क्रिकेट में जो काम विराट, रोहित व रैना नहीं कर सके वो कर दिया मिताली राज ने

कुआलालंपुर, पेट्र। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज मितारी राज ने महिला टी20 क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया। मिताली ने महिला एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के दौरान श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ हुए मैच में ये उपलब्धि अपने नाम की। मिताली राज क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप यानी टी20 मैचों में 2000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की 35 वर्षीय बल्लेबाज मिताली राज ने श्रीलंका के खिलाफ जोधपुर में 23 रन की पारी खेलते हुए ये कमाल की उपलब्धि अपने नाम कर ली। मिताली राज ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 75 टी20 मैच खेले हैं जिसमें अब उनके नाम पर 2015 रन हैं। आइसीसी ने मितारी राज को उनकी इस शानदार उपबल्धि पर ट्विटर के माध्यम से बधाई दी। आइसीसी ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा कि पहली महिला क्रिकेटर जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है।