विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MI vs RCB: आरसीबी को पटखनी देकर Mumbai Indians ने रचा इतिहास, इस खास मामले में की पुरुष टीम की बराबरी

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Published: Mon, 06 Mar 2023 11:33 PM (IST)

MI vs RCB Mumbai Indians Beat RCB By 9 Wickets। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस महिला (Mumbai Indians) ...और पढ़ें

MI vs RCB, Mumbai Indians Beat RCB By 9 Wickets
MI vs RCB, Mumbai Indians Beat RCB By 9 Wickets

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। MI vs RCB, Mumbai Indians Beat RCB By 9 Wickets। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस महिला (Mumbai Indians) ने 6 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी और लगातार टूर्नामेंट की दूसरी जीत हासिल की।

वहीं, आरबीसी की यह लगातार दूसरी हार रही। बता दें कि आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम ने 14.2 ओवर में 1 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। वहीं, इस जीत के साथ ही महिला मुंबई इंडियंस टीम ने पुरुष मुंबई इंडियंस टीम की एक खास मामले में बराबरी की।

MI vs RCB: मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट से RCB को हराया

दरअसल, मुंबई बनम आरसीबी मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की पूरी टीम 18.4 ओवरों में 155 के स्कोर पर सिमट गई। जहां आरसीबी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने बनाए। उन्होंने 26 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रनों की पारी खेली।

बैंगलोर की टीम मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के आगे ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाई। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट हेले मैथ्यूज ने हासिल किए। उन्होंने अपने 4 ओवरों में 28 लुटाते हुए 3 विकेट चटकाए। 

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन हेले मैथ्यूज ने बनाए। उन्होंने 38 गेंद में 13 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 77 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने ब्रंट के साथ 56 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को 14.2 ओवर में मैच जिता दिया।

इस मामले में Mumbai Indians W ने की पुरुष मुंबई टीम की बराबरी

बता दें कि महिला मुंबई इंडियंस टीम ने WPL की शुरुआती धमाकेदार अंदाज से की। उन्होंने गुजरात जायंट्स को 143 रनों के बड़े अंतर से हराया और अब तक खेले गए चार मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा अंतर से जीत दर्ज की। महिला टीम की तरफ पुरुष मुंबई इंडियंस ने भी आईपीएल इतिहास में 146 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है।

अगर बात करें ओवर्स की तो आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस ने 5.3 ओवर में ही खेल को खत्म कर जीत हासिल कर रखी है। इसी के साथ ही महिला प्रीमियर लीग में अब तक मुंबई इंडियंस पहली टीम बनी है जिसने 14.2 ओवर में मैच को खत्म किया है।