क्रिकेट के तीनों प्रारुपों में शतक लगाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने मैक्सवेल
मैक्सवेल क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे खिलाड़ी बने।
By Sanjay SavernEdited By: Published: Fri, 17 Mar 2017 08:54 PM (IST)Updated: Sat, 18 Mar 2017 09:39 AM (IST)
रांची। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को रांची टेस्ट की पहली पारी में 104 रन की पारी खेली। ये उनके टेस्ट करियर का पहला शतक था। इसके साथ ही वह शेन वॉटसन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे और दुनिया के 13वें क्रिकेटर बन गए।
मैक्सवेल ने मार्च 2015 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में शतक जड़ा था। उन्होंने टी-20 में सितंबर 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया था। मैक्सवेल ने तीन वर्षों बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की और धमाकेदार अंदाज में शतक लगाकर इसका जश्न मनाया। यह उनका मात्र चौथा टेस्ट मैच है।
क्रिकेट के तीनों प्रारूपों के शतक लगाने वाले खिलाड़ी :
तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका), महेला जयवर्धने (श्रीलंका), लोकेश राहुल (भारत), सुरेश रैना (भारत), रोहित शर्मा (भारत), मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड), ब्रैंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड), शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया), ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया), फाफ डुप्लेसिस (दक्षिण अफ्रीका), क्रिस गेल (वेस्टइंडीज), तमीम इकबाल (बांग्लादेश) और अहमद शहजाद (पाकिस्तान)।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें