LPL 2020: आंद्रे रसेल ने 14 गेंद पर जमाया आतिशी अर्धशतक, 5 ओवर में बना डाले 96 रन
शनिवार को खेले गए मुकाबले में रसेल ने महज 14 गेंद पर अर्धशतक जमाया। कोलंबो किंग्स की तरफ से खेलते हुए रसेल ने गॉल ग्लैडिएटर्स यह रिकॉर्ड बनाया। 19 गेंद पर इस बल्लेबाज ने नाबाद 65 रन की पारी खेली।
नई दिल्ली, जेएनएन। वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल ने इंडियन प्रीमियर लीग में भले ही फैंस को निराश किया हो लेकिन लंका प्रीमियर लीग में तूफानी पारी खेली है। शनिवार को खेले गए मुकाबले में इस विंडीज बल्लेबाज ने महज 14 गेंद पर अर्धशतक जमाया। टी20 में जमाया गया यह सबसे तेज अर्धशतक का संयुक्त रिकॉर्ड है। कोलंबो किंग्स की तरफ से खेलते हुए रसेल ने गॉल ग्लैडिएटर्स यह रिकॉर्ड बनाया।
बारिश से प्रभावित इस मुकाबले को 20 ओवर से कम करके 5-5 ओवर का कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलंबो किंग्स की तरफ से आंद्रे रसेल ने ओपनिंग करते हुए ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। महज 19 गेंद पर नाबाद 65 रन की पारी खेलकर उन्होंने स्कोर को 96 रन तक पहुंचाया। जवाब में गॉल ग्लैडिएटर्स ने की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाए। दनसुका गुणाथिलका ने 15 गेंद पर 30 रन बनाए जबकि 6 गेंद पर 12 रन बनाए।
आंद्रे रसेल की तूफानी पारी
लंका प्रीमियर लीग में कोलंबो किंग्स के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे आंद्रे रसेल ने तूफानी पारी खेली। 19 गेंद पर 65 रन की नाबाद पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए। 19 गेंद का सामना करते हुए रसेल ने सिर्फ दो गेंद खाली जाने दिया। तीन सिंगल लिया और 1 गेंद पर दो रन बनाए। यह टी20 में बनाई गई पांचवीं सबसे तेज हाफ सेंचुरी है। 14 गेंद पर अर्धशतक बनाने के मामले में इंडियन प्रीमियर लीग की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल का नाम भी शामिल है।
सबसे तेज टी20 अर्धशतक
भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम टी20 सबसे पहले तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। 2007 में टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने महज 12 गेंद पर अर्धशतक बनाया था। क्रिस गेल ने साल 2016 में बिग बैश लीग में 12 गेंद पर ही हाफ सेंचुरी लगाई थी। इसके अलावा हजरतुल्लाह जजई के नाम भी इतने ही गेंद पर अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड है।