विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एशेज सीरीज में इंग्लैंड की तरफ से आया पहला शतक, इस बल्लेबाज ने किया कमाल

By Vikash GaurEdited By:
Published: Fri, 07 Jan 2022 01:24 PM (IST)

इंग्लैंड की टीम जब मुसीबत में थी तो इससे टीम को उबारने के काम जानी बेयरेस्टो ने किया। उन्होंने एशेज ...और पढ़ें

Jonny Bairstow Test Century (फोटो ICC ट्विटर)
Jonny Bairstow Test Century (फोटो ICC ट्विटर)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी में जारी एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में इंग्लिश बैटर जानी बेयरेस्टो के बल्ले से शतक निकला। इंग्लैंड की तरफ से इस एशेज सीरीज का ये पहला शतक है। अब तक तीन शतक इस सीरीज में जड़े गए थे, जो कि आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने जड़े थे। वहीं, इंग्लैंड की टीम की तरफ से एशेज सीरीज की आठवीं पारी में शतक देखने को मिला है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज जानी बेयरेस्टो ने 138 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का सातवां शतक पूरा किया। लंबे समय के बाद बेयरेस्टो के बल्ले से शतक निकला है। इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के जड़े। ये पारी इंग्लैंड के लिए ताबड़तोड़ रही, क्योंकि एक समय ऐसा लग रहा था कि कहीं इंग्लैंड की टीम को दोबारा बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित न किया जाए, क्योंकि 36 रन पर टीम के 4 बल्लेबाज आउट हो गए।

बेयरेस्टो और स्टोक्स ने संभाला

चौथा विकेट जब 36 रन के कुल स्कोर पर गिरा तो बल्लेबाजी के लिए बेन स्टोक्स का साथ देने के लिए जानी बेयरेस्टो आए। स्टोक्स और बेयरेस्टो के बीच 128 रन की साझेदारी हुई। बेन स्टोक्स 66 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, बेयरेस्टो एक छोर पर डटे रहे। इसके बाद बेयरेस्टो ने मार्क वुड के साथ 72 रनों की साझेदारी कर फालो आन का खतरा टाल दिया और अब टीम का स्कोर 250 के पार पहुंच गए हैं।

तीसरे दिन का खेल समाप्त

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी चौथे टेस्ट मैच के तीन दिन का खेल समाप्त हो गया है। तीसरे दिन के खेल के समापन तक इंग्लैंड की टीम ने 70 ओवर में 7 विकेट खोकर 258 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की तरफ से 103 रन बनाकर जानी बेयरेस्टो और 4 रन बनाकर जैक लीच नाबाद लौटे हैं। इंग्लैंड की टीम पहली पारी के आधार पर अभी भी आस्ट्रेलिया से 158 रन से पिछड़ी हुई है। आस्ट्रेलिया ने 416/8 पर अपनी पहली पारी घोषित की थी।