इस बल्लेबाज़ ने एक ओवर में ठोके 34 रन, देखती रह गई पूरी दुनिया
NZ vs SL: न्यूज़ीलैंड की पारी के 49वें ओवर में नीशम ने 34 रन ठोककर न्यूज़ीलैंड को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज़ के पहले मैच में ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए एक ओवर में 34 रन ठोक दिए। इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 371 रन बनाए। इस मुकाबले में मार्टिन गुप्टिल ने शानदार शतक जमाया, लेकिन न्यूज़ीलैंड की पारी के 49वें ओवर में नीशम ने 34 रन ठोककर न्यूज़ीलैंड को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
49वें ओवर में नीशम ने ऐसे बनाए 34 रन
48 ओवर की समाप्ति पर न्यूज़ीलैंड ने छह विकेट खोकर 322 रन बना लिए थे। श्रीलंका की ओर से 49वां ओवर फेंकने की ज़िम्मेदारी थिसारा परेरा को दी गई। उनके सामने जेम्स नीशम 03 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद नीशम ने अपने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया की पूरी दुनिया देखती रह गई। आप देखिए कि किस तरह से नीशम ने ये 34 रन बनाए।
48.1- थिसारा के सामने नीशम- 06 रन
48.2- थिसारा के सामने नीशम- 06 रन
48.3- थिसारा के सामने नीशम- 06 रन
48.4- थिसारा के सामने नीशम- 06 रन
48.5- थिसारा के सामने नीशम- 02 रन (नो-बॉल)
48.5- थिसारा के सामने नीशम- 06 रन
48.6- थिसारा के सामने नीशम- 01 रन
@JimmyNeesh What an over!! Perera surely needs an brandy after that big over. 35 Taken. #Neesham take a bow!!! pic.twitter.com/W4iw6pmk1D — Ashish (@Ashishevs) January 3, 2019
इस रिकॉर्ड से चूके नीशम
नीशम ने इस मैच में 13 गेंदों में नाबाद 47 रन की पारी खेली। इस पारी में नीशम ने छह छक्के जड़े। हालांकि वो इस पारी में अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए।
Guptill's brilliant 138, fifties from Williamson and Taylor, and Neesham's 13-ball 47* power New Zealand to 371/7 in the first ODI.
Can Sri Lanka chase down the target? #NZvSL LIVE ⬇️https://t.co/BiT2f0oEeH pic.twitter.com/o22sM1tAnM — ICC (@ICC) January 3, 2019
मार्टिन गुप्टिल ने जड़ा शतक
नीशम से पहले न्यूज़ीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने श्रीलंका की नाक में दम किया हुआ था। गुप्टिल ने इस मैच में शतक जड़ते हुए 138 रन की पारी खेली। गुप्टिल ने 139 गेंदों का सामना करते हुए 138 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 11 चौको और पांच छक्के भी जड़े। गुप्टिल का ये 14वां वनडे शतक रहा।
Martin Guptill brings up his 14th ODI 💯 in the opening game against Sri Lanka in Mount Maunganui.
Follow the #NZvSL action live 🔽https://t.co/BiT2f0oEeH pic.twitter.com/rDtwfu9Zd4 — ICC (@ICC) January 3, 2019
गुप्टिल ने ये रिकॉर्ड भी किए अपने नाम
इस पारी के दौरान ही मार्टिन गुप्टिल ने वनडे क्रिकेट में अपने 6000 रन भी पूरे किए। वो इस आंकड़े को पार करने वाले न्यूज़ीलैंड के पांचवें खिलाड़ी बन गए। इसी के साथ वो न्यूज़ीलैंड के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी भी बन गए।
Martin Guptill has overtaken former captain Brendon McCullum to become the fourth-highest run-scorer in ODIs for New Zealand! 👏#NZvSL LIVE 🔽https://t.co/BiT2f0oEeH pic.twitter.com/Fwf4QiVGZj— ICC (@ICC) January 3, 2019