Move to Jagran APP

दोहरा शतक जमाने से पहले निराश हो गए थे रोहित शर्मा, इस वजह से हुआ था ऐसा

मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ वनडे करियर का तीसरा दोहरा शतक जमाने से पहले रोहित शर्मा निराश थे।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Wed, 13 Dec 2017 04:58 PM (IST)Updated: Fri, 15 Dec 2017 10:16 AM (IST)
दोहरा शतक जमाने से पहले निराश हो गए थे रोहित शर्मा, इस वजह से हुआ था ऐसा
दोहरा शतक जमाने से पहले निराश हो गए थे रोहित शर्मा, इस वजह से हुआ था ऐसा

नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। मोहाली में टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का तीसरा दोहरा शतक जमा दिया। श्रीलंका के खिलाफ ये उनका दूसरा दोहरा शतक रहा। रोहित शर्मा ने नाबाद 208 रन की पारी खेली, लेकिन इस पारी के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा निराश हो गए थे।

loksabha election banner

इस वजह से रोहित हुए निराश

भारतीय पारी का 43वां शुरू होने वाला था और गेंद थी इस दौरे पर श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज़ों में से एक सुरंगा लकमल के पास सामने स्ट्राइक पर थे श्रेयस अय्यर। लकमल ने पहली गेंद फेंकी तो अय्यर ने एक रन लेकर स्ट्राइक रोहित शर्मा को दे दी। रोहित शर्मा 116 रन बनाकर खेल रहे थे। लकमल ने दूसरी गेंद फेंकी तो रोहित ने एक दमदार सिक्स जड़ दिया। इसके बाद लकमल ने अगली गेंद वाइड फेंक दी। इस ओवर की अगली तीन गेंदों पर रोहित शर्मा ने लगातार तीन छक्के लगा दिए। यानि कि हिटमैन ने इस ओवर की दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद को हवाई रास्ते से बाउंड्री के पार भेज दिया और लगातार चार गेंदों पर चार छक्के जड़ दिए। इस ओवर की आखिरी गेंद जो कि एक फुलटॉस थी उसे रोहित बाउंड्री के पार नहीं भेज सके और पूरी तरह से गेंद को मिस कर गए। इस गेंद को मिस करने के बाद रोहित बुरी तरह खुद पर झल्लाए और निराश भी हुए। इस ओवर के खत्म होने के बाद रोहित का निजी स्कोर 140 रन पर पहुंच गया था।

 

आपको बता दें कि रोहित ने अपना शतक 115 गेंदों में पूरा किया था और फिर इसके बाद उन्होंने अगली 36 गेंदों में अपना तीसरा दोहरा शतक ठोक दिया। रोहित शर्मा ने 1 से लेकर 100 रन तक 87 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की थी। शतक से दोहरे शतक तक पहुंचने के लिए उन्होंने 284 के स्ट्राइक रेट से रन बनाके हुए श्रीलंकाई गेंदबाज़ों के पसीने छुड़ा दिए।

रोहित हैं ऐसा करने वाले एकमात्र बल्लेबाज़

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज़ हैं। इससे पहले 2013 में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में 209 रन की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2014 में कोलकाता में 264 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए वो वनडे क्रिकेट में दो दोहरे शतक लगाने वाले एकलौते खिलाड़ी बन गए थे। अब मोहाली में इस पारी के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट का अपनी तीसरा दोहरा शतक जमा दिया। खास बात ये है कि श्रीलंका के खिलाफ ये उनका दूसरा दोहरा शतक रहा।

वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाले बल्लेबाज़ 

1. सचिन तेंदुलकर- 200* रन-  बनाम द. अफ्रीका-    ग्वालियर- 2010

2. वीरेंद्र सहवाग-    219 रन-   बनाम वेस्टइंडीज़-        इंदौर-  2011

3. रोहित शर्मा-      209 रन-   बनाम  ऑस्ट्रेलिया-     बेंगलुरू- 2013

4. रोहित शर्मा-      264 रन-   बनाम श्रीलंका-          कोलकाता- 2014

5. क्रिस गेल-        215 रन-   बनाम जिम्बाब्वे-       कैनबरा-  2015

6. मार्टिन गप्टिल- 237* रन-  बनाम वेस्टइंडीज़-     वेलिंग्टन- 2015

7. रोहित शर्मा-      208* रन-  बनाम श्रीलंका-          मोहाली- 2017

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.