Move to Jagran APP

6 विकेट लेकर भी निराश हैं लुंगी नजीडी, नहीं तोड़ पाए लांस क्लूजनर का रिकॉर्ड

तीन टेस्ट मैचों की मौजूदा सीरीज़ में द. अफ्रीका ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 05:10 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jan 2018 01:25 PM (IST)
6 विकेट लेकर भी निराश हैं लुंगी नजीडी, नहीं तोड़ पाए लांस क्लूजनर का रिकॉर्ड
6 विकेट लेकर भी निराश हैं लुंगी नजीडी, नहीं तोड़ पाए लांस क्लूजनर का रिकॉर्ड

नई दिल्ली, प्रदीप सहगल, [जागरण स्पेशल]। सेंचुरियन टेस्ट में भारतीय टीम को द. अफ्रीका के हाथों 135 रन से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे टेस्ट में मिली हार के साथ ही टीम इंडिया ये सीरीज़ भी हार गई। तीन टेस्ट मैचों की मौजूदा सीरीज़ में द. अफ्रीका ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सेंचुरियन में मिली हार के साथ ही टीम इंडिया का एक बार फिर से द. अफ्रीका में टेस्ट सीरीज़ जीतने का सपना चकनाचूर हो गया।

loksabha election banner

इस खिलाड़ी ने तोड़ी टीम इंडिया की कमर

टीम इंडिया को इस मुकाबले को जीतने के लिए 287 रन का लक्ष्य मिला था। भारतीय टीम में मौजूद खिलाड़ियों और पिच को देखते हुए लग रहा था कि टीम इंडिया इस मुकाबले को जीत सकती है, लेकिन द. अफ्रीका के नए नवेले गेंदबाज़ लुंगी नजीडी ने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर भारतीय टीम की कमर ही तोड़ कर रख दी। नजीडी ने 12.2 ओवर की गेंदबाज़ी करते हुए 39 रन देकर 6 बल्लेबाज़ों शिकार किया। नजीडी ने दूसरी पारी में लोकेश राहुल (04), विराट कोहली (06), हार्दिक पांड्या (06), अश्विन (03), मोहम्मद शमी (28) और बुमराह (02) को आउट किया। 

नजीडी नहीं तोड़ पाए इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड 

भारत के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में 06 विकेट लेकर भी लुंगी नजीडी अपने ही देश के लांस क्लूजनर का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रहे। लांस क्लूजनर भारत के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले पहले द. अफ्रीकी खिलाड़ी थे। उन्होंने भारत के खिलाफ 1996 में ईडन गार्ड्ंस के मैदान पर 64 रन देकर 8 विकेट अपने नाम किए थे। खास बात ये है कि क्लूजनर ने भी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में ही अपनी दमदार गेंदबाज़ी की जलवा दिखाया था और नजीडी ने भी सेंचुरियन के मैदान पर दूसरी पारी में ही 5 से ज़्यादा विकेट लेने का कमाल किया।  

 

द. अफ्रीका के लिए डेब्यू में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबा़ज

खिलाड़ी                     प्रदर्शन           विरोधी              साल

लुंगी नजीडी-              6/39              भारत                2018  

पीटर पोलाक-             6/38             न्यूज़ीलैंड            1961

गोबो एश्ले-                7/95              इंग्लैंड                1889

एम डी लांगे-              7/81              श्रीलंका               2011  

एल्फ हाल-                7/63               इंग्लैंड               1923

काइल एबॉट-             7/29               पाकिस्तान         2013

लांस क्लूजनर-           8/64               भारत              1996    

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.