Move to Jagran APP

जीत के बाद भारत ने बना दिए इतने सारे रिकॉर्ड, रोहित ने बना दिए दो-दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

टीम इंडिया की इस जीत के साथ ही ढेर सारे रिकॉर्ड भी बन गए।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Mon, 25 Dec 2017 12:43 PM (IST)Updated: Mon, 25 Dec 2017 04:28 PM (IST)
जीत के बाद भारत ने बना दिए इतने सारे रिकॉर्ड, रोहित ने बना दिए दो-दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
जीत के बाद भारत ने बना दिए इतने सारे रिकॉर्ड, रोहित ने बना दिए दो-दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। युवा गेंदबाजों की कहर बरपाती गेंदबाजी के बाद भारतीय बल्लेबाज दबदबे वाला प्रदर्शन करने में नाकाम रहे, लेकिन इसके बावजूद रविवार को यहां उतार-चढ़ाव से भरे तीसरे व अंतिम टी-20 मुकाबले को टीम इंडिया पांच विकेट से जीतकर सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से सफाया करने में सफल रही। श्रीलंका के लिए बेहद निराशाजनक रहे इस दौरे पर उसकी आखिरी उम्मीद भी तब धूमिल हो गई, जब भारत ने चार गेंद रहते 136 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया की इस जीत के साथ ही ढेर सारे रिकॉर्ड भी बन गए। चलिए आपको बताते हैं इन रिकॉर्ड्स के बारे में-

loksabha election banner

भारत ने रच दिया इतिहास

टी-20 सीरीज़ के तीसरे मैच में जीत दर्ज करते ही टीम इंडिया ने न सिर्फ ये सीरीज़ अपने नाम की बल्कि एक ऐसा काम भी कर दिया जो भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहले कभी भी नहीं हुआ था। 2017 में सभी फॉर्मेट में भारत ने 14 सीरीज़ जीत का रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले टीम इंडिया ने दो बार कैलेंडर वर्ष में सभी प्रारूपों को मिलाकर 12-12 सीरीज जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया ने ये काम 2007 और 2012 में किया था।

भारत ने दूसरी बार किया ऐसा

तीन टी-20 मैच की सीरीज़ को 3-0 से जीतने का काम भारत ने दूसरी बार किया। इससे पहले भारत ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 3-0 से धूल चटाई थी।

 

ऑस्ट्रेलिया से पीछे रह गया भारत

वानखेड़ें में मिली ये जीत भारत की साल की 37वीं जीत रही। तीनों प्रारूपों में एक साल में भारत से ज्यादा मैच सिर्फ ऑस्टेलिया ने जीते हैं। उसने 2003 में कुल 38 मैच अपने नाम किए थे।

रोहित ने गेल को भी छोड़ा पीछे

श्रीलंका के खिलाफ इस साल रोहित शर्मा ने तीनों प्रारूपों में 38 छक्के जड़े। ये एक साल में किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का नया विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले 2012 में क्रिस गेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 छक्के जड़े थे। इसी के साथ रोहित ने नया विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया।

गेल को यहां भी हिटमैन ने किया फेल

वानखेडे में खेले गए आखिरी टी-20 मैच में रोहित ने 01 छक्का जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने एक साल में तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा 65 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, उन्होंने क्रिस गेल के 64 छक्कों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।

रोहित ने तोड़ा स्मिथ का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने इस सीरीज़ में 11 छक्के जड़े। द्विपक्षीय सीरीज में किसी भी कप्तान द्वारा लगाए गए ये सबसे ज्यादा छक्के हैं। उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ ने 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ 10 छक्के जड़े थे।

मिल गई पहली जीत

वानखेड़े के मैदान पर भारतीय टीम की टी-20 में ये पहली जीत रही। इससे पहले खेले गए दो मैचों में भारत को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

सुंदर ने बनाया ये रिकॉर्ड

सुंदर ने भारत के लिए इस टी-20 में अपना डेब्यू 18 वर्ष 80 दिन की उम्र में किया। सुंदर ने रिषभ पंत को पीछे छोड़ते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। रिषभ ने टी20 में अपना डेब्यू 19 वर्ष 120 दिन में किया था।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.