Move to Jagran APP

9 दिसंबर को बनारस का जमाई बन जाएगा ये धुरंधर क्रिकेटर

भारतीय क्रिकेटर ईशांत शर्मा इसी वर्ष नौ दिसंबर को विवाह के बंधन में बंध जाएंगे।

By ShivamEdited By: Published: Wed, 02 Nov 2016 11:41 PM (IST)Updated: Thu, 03 Nov 2016 01:49 PM (IST)
9 दिसंबर को बनारस का जमाई बन जाएगा ये धुरंधर क्रिकेटर

कृष्ण बहादुर रावत, वाराणसी। भारतीय क्रिकेटर ईशांत शर्मा इसी वर्ष नौ दिसंबर को विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। उनका विवाह पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से होगा। प्रतिमा की मां उर्मिला सिंह ने बताया कि विवाह दिल्ली में होगा। कुछ रस्में वाराणसी में भी होंगी। दोनों परिवार में इस शादी को लेकर बहुत खुशी और उत्साह का माहौल है। बुधवार को बनारस आए ईशांत और प्रतिमा ने बड़ों के साथ बैठ लगन की तिथि पर मुहर लगाई।

prime article banner

अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल के क्षेत्र में प्रसिद्ध सिंह सिस्टर्स में चौथे नंबर की प्रतिमा और ईशांत शर्मा की 2011 में नई दिल्ली में रीबा लीग के दौरान नजरें चार हुई। इसमें ईशांत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इसी साल 19 जून को नई दिल्ली में दोनों की सगाई की रस्म भी पूरी की जा चुकी है। प्रतिमा का मानना है कि ईशांत बेहद जिम्मेदार व ख्याल रखने वाले हैं। प्रतिमा की बड़ी बहन प्रियंका सिंह इस समय दक्षिण कोरिया में बास्केटबॉल की प्रशिक्षक हैं। दिव्या सिंह कई बार भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की कप्तान रह चुकी हैं। प्रतिमा सिंह, प्रशांति सिंह और आकांक्षा सिंह भी कई बार भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की ओर से खेल चुकी है। छोटा भाई विक्रांत सिंह राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉलर है। पिता गौरीशंकर सिंह अवकाश प्राप्त बैंक अधिकारी हैं।

ईशांत को भायी काशी

ईशांत शर्मा ने सिंह सिस्टर्स परिवार के साथ काशी के घाट और बनारस के ठाठ देखे। भावी रिश्तेदारों संग मां गंगा का पूजन किया और आरती देखी। बाबा दरबार व संकटमोचन मंदिर में भी मत्था टेका। शाम को वे वापस दिल्ली लौट गए।

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.