Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2020 Orange Cap जीतने में कामयाब रहा ये खिलाड़ी, लेकिन टीम पहले ही हो गई थी बाहर

    By Vikash GaurEdited By:
    Updated: Wed, 11 Nov 2020 07:31 AM (IST)

    IPL 2020 Orange Cap इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के ऑरेंज कैप पर किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने कब्जा जमाया है। वहीं आइपीएल 2020 की ट्रॉफी पर मुंबई इंडियंस ने कब्जा जमाया है। मुंबई ने दिल्ली को हराया है।

    KL Rahul ने IPL 2020 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

    नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2020 Orange Cap: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के खिताब पर मुंबई इंडियंस ने कब्जा जमाया, लेकिन इस टूर्नामेंट में निजी प्रदर्शन के लिए भी कई अवॉर्ड दिए जाते हैं, जिस पर मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने कम, अन्य दूसरी टीमोंके खिलाड़ियों ने ज्यादा कब्जा किया है। उन्हीं में से एक है ऑरेंज कैप, जिसे आइपीएल के सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए दिया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2020 की ऑरेंज कैप पर किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने कब्जा जमाया है। केएल राहुल ने इस टूर्नामेंट में उन बल्लेबाजों से भी ज्यादा रन बनाए हैं, जिन्होंने 17-17 मैच खेले हैं। लोकेश राहुल ने पंजाब की टीम के लिए 14 मैचों में ही 600 से ज्यादा रन बना लिए थे, जिसके दम पर उनको ऑरेंज कैप मिली। हैरान करने वाली बात ये रही कि केएल राहुल की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी।

    केएल राहुल ने 14 मैचों की 14 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 670 रन बनाए। इसमें एक 132 रन की नाबाद पारी भी शामिल थी। 55.83 के औसत से 518 गेंदों में उन्होंने 129.34 के स्ट्राइकरेट से एक शतक और 5 अर्धशतकों के साथ ये रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 58 चौके और 23 छक्के निकले। उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शिखर धवन थे, जिन्होंने 17 मैचों में 618 रन बनाए।

    IPL Orange Cap Winners List

    2020 - केएल राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब)

    2019 - डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)

    2018 - केन विलियमसन (सनराइजर्स हैदराबाद)

    2017 - डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)

    2016 - विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

    2015 - डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)

    2014 - रोबिन उथप्पा (कोलकाता नाइट राइडर्स)

    2013 - माइक हसी (चेन्नई सुपर किंग्स)

    2012 - क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

    2011 - क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

    2010 - सचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियंस)

    2009 - मैथ्यू हेडेन (चेन्नई सुपर किंग्स)

    2008 - शॉन मार्श (किंग्स इलेवन पंजाब)