विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RCB vs GT: भुवनेश्वर कुमार ने IPL के रिकॉर्ड्स बुक में मचाई हलचल, जसप्रीत बुमराह को छोड़ा पीछे

Published: Sun, 31 May 2026 11:13 PM (IST)

आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार ने 28 विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ दिया और मोहम्मद शमी के रिकॉर्ड ...और पढ़ें

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार कमाल की फॉर्म में रहे। उन्होंने बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और सीजन में 28 विकेट चटकाए। भुवी ने इसी के साथ इतिहास रच दिया है। उन्होंने स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। इसके अलावा मोहम्मद शमी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

बेंगलुरु के गेंदबाजों ने फाइनल मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। पावरप्ले से ही गुजरात के बल्लेबाजों पर पर अपना दबदबा बनाए रखा। जीटी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन ही बना सकी। भुवनेश्वर ने मुकाबले में 2 विकेट हासिल किए और इसी के साथ उन्होंने बुमराह को पीछे छोड़ दिया है। वे खास लिस्ट में हर्षल पटेल से ही पीछे हैं और खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

भुवनेश्वर कुमार ने जसप्रीत बुमराह को छोड़ा पीछे

भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 2 विकेट हासिल किए। इसी के साथ उनके इस सीजन 28 विकेट हो गए हैं। इसी के साथ वे एक सीजन में किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। लिस्ट में पहले स्थान पर हर्षल पटेल हैं, जिन्होंने 2021 में 32 विकेट अपने नाम किए थे। भुवी ने 28 विकेट ले लिए हैं। वे शमी के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2023 में 28 विकेट चटकाए थे।

IPL के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (भारतीय)-

  • हर्षल पटेल - 32 (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2021)
  • भुवनेश्वर कुमार - 28 (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2026)
  • मोहम्मद शमी - 28 (गुजरात टाइटंस, 2023)
  • जसप्रीत बुमराह - 27 (मुंबई इंडियंस, 2020)
  • युजवेंद्र चहल - 27 (राजस्थान रॉयल्स, 2022)
  • मोहित शर्मा - 27 (गुजरात टाइटंस, 2022)

गुजरात की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप

राजस्थान के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में 215 रनों का चेज करने वाली गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी फाइनल मैच में फ्लॉप रही। गुजरात की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी। जीटी के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन का बल्ला फाइनल में नहीं चला, जिन्होंने इस सीजन 700 से अधिक रन बनाए हैं। गिल ने 10 जबकि सुदर्शन ने 12 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- IPL 2026: फाइनल मुकाबले में RCB ने रचा इतिहास, 13 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त; भुवनेश्वर कुमार ने भी किया बड़ा कारनामा

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Orange Cap: वैभव सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज, गिल और सुदर्शन रह गए पीछे