Move to Jagran APP

हिटमैन रोहित शर्मा से इतने खराब प्रदर्शन की नहीं थी उम्मीद, सबसे कम औसत से इस सीजन में बनाए इतने रन

IPL 2022 रोहित शर्मा ने 2022 में अपने आइपीएल करियर का सबसे खराब प्रदर्शन किया साथ ही सबसे कम औसत के साथ एक सीजन में सबसे कम रन भी बनाए। वहीं कप्तानी के मोर्चे पर भी रोहित शर्मा ने निराश किया।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 03:26 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 03:26 PM (IST)
हिटमैन रोहित शर्मा से इतने खराब प्रदर्शन की नहीं थी उम्मीद, सबसे कम औसत से इस सीजन में बनाए इतने रन
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला इस सीजन में खामोश रहा (एपी फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। रोहित शर्मा जो मुंबई इंडियंस को पांच बार आइपीएल चैंपियन बना चुके हैं उनसे इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद तो आइपीएल 2022 में कतई नहीं थी। आइपीएल के 15वें सीजन में रोहित शर्मा ना सिर्फ कप्तानी बल्कि बल्लेबाजी के मोर्चे पर भी पूरी तरह से फेल रहे। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस आइपीएल में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में दसवें नंबर पर रही तो वहीं ये टीम प्लेआफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई। वहीं रोहित शर्मा का बल्ला इस सीजन में पूरी तरह से खामोश रहा और वो अर्धशतक तक नहीं लगा पाए।  

loksabha election banner

रोहित शर्मा का आइपीएल 2022 में प्रदर्शन

रोहित शर्मा साल 2008 से आइपीएल में खेल रहे हैं, लेकिन इस सीजन में उन्होंने सबसे कम औसत से सबसे कम रन बनाए। आइपीएल 2022 में रोहित शर्मा ने एक अर्धशतक तक नहीं लगाया और उनका बेस्ट स्कोर 48 रन रहा। इस सीजन में खेले 14 मैचों में उन्होंने 268 रन बनाए। उनका औसत अब तक के हर सीजन से कम रहा और ये 19.14 का था। रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट भी 120.18 का रहा और 28 चौके व 13 छक्के जड़े। रोहित शर्मा के लिए आइपीएल का ये सीजन बल्लेबाज के लिहाज से सबसे खराब रहा। इससे पहले साल 2018 में उन्होंने 23.83 की औसत से 286 रन बनाए थे और ये आइपीएल में उनका दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन था।  

रोहित शर्मा का आइपीएल करियर

रोहित शर्मा का ओवरआल आइपीएल करियर अच्छा रहा है और उन्होंने अब तक पिछले 15 सीजन में कुल 227 मैच खेले हैं। 227 मैचों में रोहित शर्मा ने 5789 रन बनाए हैं और उनका औसत 30.30 का रहा है। इस लीग में रोहित शर्मा ने ये रन 129.89 की स्ट्राइक रेट से 4526 गेंदों का सामना करते हुए बनाया है। रोहित ने इस लीग में अब तक एक शतक लगाया है जबकि 40 अर्धशतक उनके नाम पर दर्ज है। उन्होंने इन मैचों में 519 चौके व 240 छक्के लगाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 109 रन रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.