Move to Jagran APP

IPL 2022: IPL इतिहास में पहली बार रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई का सबसे खराब प्रदर्शन, यह शर्मनाक रिकार्ड बनाया

IPL 2022 आइपीएल के 15वें सीजन में मुंबई की टीम ने 14 लीग मैचों में 4 में जीत दर्ज की और 10 में उसे हार मिली। 4 मैचों में जीत के साथ ये टीम 8 अंक अर्जित कर सकी और अंक तालिका में दसवें स्थान पर रही।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 01:28 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 01:28 PM (IST)
IPL 2022: IPL इतिहास में पहली बार रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई का सबसे खराब प्रदर्शन, यह शर्मनाक रिकार्ड बनाया
मुंबई इंडियंस IPL 2022 में दसवें नंबर पर रही (एपी फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। आइपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में काफी खराब प्रदर्शन किया और एक शर्मनाक रिकार्ड भी अपने नाम पर दर्ज कर लिया। मुंबई इंडियंस टीम ने इस सीजन का अपना आखिरी लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला और इस मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की। मुंबई ने दिल्ली को हराकर उसका प्लेआफ में पहुंचने का सपना तोड़ दिया, लेकिन इस जीत के बाद भी मुंबई ने इस सीजन में अपना अभियान दसवें स्थान पर रहते हुए खत्म किया। 

loksabha election banner

आइपीएल इतिहास में पहली बार मुंबई रही दसवें नंबर पर

आइपीएल के 15वें सीजन में मुंबई की टीम ने 14 लीग मैचों में 4 में जीत दर्ज की और 10 में उसे हार मिली। 4 मैचों में जीत के साथ ये टीम 8 अंक अर्जित कर सकी और अंक तालिका में दसवें स्थान पर रही। हालांकि सीएसके के भी 8 अंक ही थे, लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर वो नौवें स्थान पर रही। आइपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब मुंबई की टीम ने दसवें स्थान पर रहते हुए अपने अभियान का खात्मा किया। साथ ही इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था साथ ही मुंबई ने किसी सीजन में पहली बार 10 मैच गंवाए।

आइपीएल में सबसे ज्यादा बार सीजन में आखिरी स्थान पर रहने वाली टीम दिल्ली है जो चार बार तो वहीं पंजाब की टीम तीन बार आखिरी स्थान पर रही। आरसीबी दो सीजन में आखिरी स्थान पर रही थी। आइपीएल के पहले सीजन यानी साल 2008 में डेक्कन चार्जर्स आखिरी पायदान पर रही थी तो वहीं पिछले सीजन यानी साल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंतिम नंबर पर रही थी। 

आइए एक नजर डालते हैं आइपीएल में 2008 से 2015 तक कौन सी टीम आखिरी स्थान पर रही-

2008 - डेक्कन चार्जर्स

2009 - केकेआर

2010 - पंजाब किंग्स

2011 - दिल्ली कैपिटल्स

2012 - पुणे वारियर्स इंडिया

2013 - दिल्ली कैपिटल्स

2014 - दिल्ली कैपिटल्स

2015 - पंजाब किंग्स

2016 - पंजाब किंग्स

2017 - आरसीबी

2018 - दिल्ली कैपिटल्स

2019 - आरसीबी

2020 - राजस्थान रायल्स

2021 - सनराइजर्स हैदराबाद

2022 - मुंबई इंडियंस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.