Move to Jagran APP

IPL 2021 MI vs RCB: ग्लेन मैक्सवेल ने 2 साल बाद IPL में मारा पहला छक्का, विराट कोहली ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 28 गेंद पर 39 रन की पारी खेली और टीम मैनेजमेंट के फैसले को सही साबित किया। दो साल में पहली बार मैक्सवेल के बल्ले से आइपीएल में छक्के निकला।

By Viplove KumarEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 09:43 AM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 12:09 PM (IST)
IPL 2021 MI vs RCB: ग्लेन मैक्सवेल ने 2 साल बाद IPL में मारा पहला छक्का, विराट कोहली ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन
मैक्सवेल के शॉट पर विराट कोहली का रिएक्शन- फोटो वीडियो ट्विटर पेज

नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग में पिछले कई सीजन में नाकाम रहने के बाद भी ग्लेन मैक्सवेल पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दांव लगाया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 28 गेंद पर 39 रन की पारी खेली और टीम मैनेजमेंट के फैसले को सही साबित किया। दो साल में पहली बार मैक्सवेल के बल्ले से आइपीएल में छक्के निकला। अपने साथी का यह छक्का देखने के बाद दूसरी छोर पर मौजूद विराट कोहली का रिएक्शन कमाल का था।

loksabha election banner

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आइपीएल के पहले मैच में बेंगलुरू ने 2 विकेट से जीत हासिल कर टूर्नामेंट में जीत से आगाज किया। इस मैच से पहले ऑलराउंडर मैक्सवेल की लगातार चर्चा हो रही थी। पिछले कुछ सीजन में अलग अलग टीमों के साथ खेलते हुए वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। लेकिन 14वें सीजन की शुरुआत उन्होंने धमाकेदार अंदाज में की। 28 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौके से 39 रन की पारी खेली।

मैक्सवेल ने 2 साल बाद IPL में मारा छक्का

साल 2018 के बाद से मैक्सवेल के बल्ले से टूर्नामेंट में कोई भी छक्का नहीं देखने को मिला था। पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजााब की तरफ से खेलते हुए उन्होंने एक भी छक्का नहीं लगा पाए थे। 19 पारी और 171 गेंद खेलने के बाद मैक्सवेल के बल्ले से छक्का देखने को मिला। 27 अप्रैल 2018 को दिल्ली की टीम के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने मिशेल जॉनसन की गेंद पर पिछली बार छक्का लगाया था।

मैक्सवेल के छक्के पर कोहली का रिएक्शन

मुंबई की तरफ से पारी का 11वां ओवर करने क्रुणाल पांड्या आए थे। पहली ही गेंद पर आगे बढ़कर मैक्सवेल ने जोरदार शॉट लगाया। शॉट इतनी तेजी से लगाया गया था कि गेंद स्टेडियम की छत को पार करती हुई दूसरी तरफ निकल गई। इस शॉट के देखने के बाद कोहली का रिएक्शन कमाल का था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.