Move to Jagran APP

जानिए IPL में पिछले 12 सीजन में लगे हैं कितने छक्के, 2018 सीजन में लगे थे सबसे ज्यादा 872 छक्के

IPL 2020 IPL के पिछले 12 सीजन में सबसे कम छक्के साल 2009 में लगे थे जबकि पहले सीजन में कुल 622 छक्के लगे थे।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 01:37 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 08:44 PM (IST)
जानिए IPL में पिछले 12 सीजन में लगे हैं कितने छक्के, 2018 सीजन में लगे थे सबसे ज्यादा 872 छक्के
जानिए IPL में पिछले 12 सीजन में लगे हैं कितने छक्के, 2018 सीजन में लगे थे सबसे ज्यादा 872 छक्के

नई दिल्ली, जेएनएन। Number of sixes in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग में चौथे और छक्कों की जमकर बरसात होती है और एक बार फिर से IPL 2020 में कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। दुनिया कि सबसे बड़ी टी20 लीग में इस बार भी जमकर बड़े-बड़े शॉट्स की बौछार होने वाली है, लेकिन उससे पहले हम आपको बता दें कि आइपीएल के पिछले 12 सीजन में कुल 8,162 छक्के लग चुके हैं। आइपीएल के हर सीजन में 500 से ज्यादा छक्के लगे हैं। 

prime article banner

आइपीएल के सीजन 2018 में सबसे ज्यादा यानी कुल 872 छक्के लगे थे। तो वहीं सबसे कम छक्के अब तक 2009 में लगे थे और इस साल इसकी संख्या 506 थी। आइपीएल के पहले सीजन यानी 2008 में इसकी संख्या कुल 622 थी तो वहीं पिछले सीजन में भी जमकर छक्के लगे थे और इसकी संख्या 784 थी। पिछला सीजन यानी 2019 सबसे ज्यादा छक्के लगने के मामले में दूसरे स्थान पर है। 

आइपीएल के हर सीजन में लगे छक्कों की संख्या

-2008 - 622 छक्के

-2009 - 506 छक्के

-2010 - 585 छक्के

-2011 - 639 छक्के

-2012 - 731 छक्के

-2013 - 674 छक्के

-2014 - 714 छक्के

-2015 - 692 छक्के

-2016 - 638 छक्के

-2017 - 705 छक्के

-2018 - 872 छक्के

-2019 - 784 छक्के

आइपीएल में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल सबसे उपर हैं और उनके नाम पर 125 मैचों में 326 छक्के दर्ज हैं। दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं जिन्होंने 154 मैचों में 212 छक्के लगाए हैं जबकि तीसरे स्थान पर MS Dhoni हैं जिन्होंने 190 मैचों में 209 छक्के जड़े हैं। आइपीेएल में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी एम एस ही हैं। इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं जिन्होंने 188 मैचों में 194 छक्के लगाए हैं। वहीं सुरेश रैना ने 193 मैचों में 194 छक्के जड़े हैं। विराट कोहली की बात करें तो वो इस मामले में छठे स्थान पर हैं और उन्होंने 177 मैचों में 190 छक्के लगाए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.