यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
India vs Sri Lanka Asia cup 2022: एशिया कप में भारत-श्रीलंका रिकॉर्ड बराबरी पर, T20I में टीम इंडिया का पलड़ा भारी
India vs Sri Lanka Asia cup 2022 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत का रिकॉर्ड श्रीलंका से बेहतर है। दोनों देशों ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। India vs Sri Lanka Asia cup 2022 Super-4 match: एशिया कप 2022 के सुपर-4 के दूसरे मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से मंगलवार को होगा। सुपर-4 के पहले मैच में भारतीय टीम को पाकिस्तान के हाथों 5 विकेट से हार मिली थी जबकि श्रीलंका ने सुपर-4 का अपना पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ जीता था।
पाकिस्तान के हाथों हार चुकी टीम इंडिया को अगर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रखना है तो श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतना जरूरी है तो वहीं श्रीलंका की कोशिश होगी कि वो भारत को हराकर अपनी स्थिति और मजबूत कर ले। इस वक्त दासुन शनाका की श्रीलंका के दो अंक हैं और अगर वो भारत को हरा देते हैं तो उसके चार अंक हो जाएंगे और फाइनल के लिए उसकी दावेदारी ज्यादा मजबूत हो जाएगी।
एशिया कप में भारत बनाम श्रीलंका
एशिया कप की बात करें तो इसमें भारत और श्रीलंका के बीच (वनडे व टी20 मिलाकर) कुल 20 मैच खेले गए हैं। कमाल की बात ये है कि दोनों टीमों को इन मैचों में 10-10 में जीत मिली है यानी दोनों टीमें बराबरी पर हैं। हालांकि हालिया प्रदर्शन की बात करें तो भारत ने पिछले तीन टी20 मैचों में श्रीलंका को हराया है।
टी20 इंटरनेशनल मैचों भारत व श्रीलंका के रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल मैचों की बात करें तो भारत का रिकॉर्ड श्रीलंका से बेहतर है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 25 मैच खेले गए हैं जिसमें टीम इंडिया को 17 मैचों में जीत मिली है जबकि श्रीलंका सिर्फ 7 मैच ही जीत पाई है। इस मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ था।
नंबर गेम -
- 5 पिछले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय टीम को चार में जीत मिली है जबकि एक में उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा है। भारत को पिछले मैच में पाकिस्तान के हाथों हार मिली थी।
- 3 जीत श्रीलंका को अपने पिछले पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों मिली है और दो में उसे हार झेलनी पड़ी।
- 2 लगातार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतकर श्रीलंकाई टीम ने अपनी खोई फार्म को वापस पा ली। उसने अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हराया।
- 3 पिछले लगातार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय टीम ने श्रीलंका को शिकस्त दी है।
- 25 कुल टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारत और श्रीलंका के बीच हुए हैं। इस दौरान भारत ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है और श्रीलंका को सात मैचों में जीत मिली है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है।
- 20 कुल मैचों में भारत और श्रीलंका का एशिया कप (वनडे और टी-20) में आमना-सामना हुआ है जिसमें दोनों ही टीमों ने 10-10 मैच जीते हैं।
- 2016 के पिछले एशिया कप में भारत ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया था। यह टूर्नामेंट टी-20 प्रारूप में हुआ था।
