IND vs WI: अब इस लिस्ट में भी धौनी और गांगुली से आगे निकले विराट कोहली
विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने पांचवीं बार विपक्षी टीम को फॉलोऑन के लिए मजबूर किया
नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट में विराट कोहली ने ऐसा कारनामा किया जो उनसे पहले धौनी और गांगुली जैसे कप्तान भी नहीं बना पाए थे। पहले टेस्ट के तीसरे दिन 649 रन के विशाल स्कोर के सामने वेस्टइंडीज की पहली पारी केवल 181 रन पर सिमट गई।
पहली पारी के आधार पर भारत को 468 रन की बढ़त मिली, जिसके बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन देते हुए दोबारा बल्लेबाजी के लिए आंमत्रित किया।
विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने पांचवीं बार विपक्षी टीम को फॉलोऑन के लिए मजबूर किया और विराट ने इसी के साथ सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धौनी को पीछे छोड़ा। गांगुली और धोनी ने अपनी कप्तानी में में भारत ने 4-4 बार विपक्षी टीमों को फॉलोऑन दिया। इस मामले में मोहम्मद अजहरूद्दीन शीर्ष पर है जिनकी अगुआई में टीम इंडिया ने विपक्षी टीम को 7 बार फॉलोऑन के लिए उतारा।
भारत के विशाल 649 रन के स्कोर का पीछा करना उतरी वेस्टइंडीज की पहली पारी केवल 181 रन पर सिमट गई। पहली पारी में भारत को 468 रन की बढ़त मिली। वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा रन रोस्टन चेज ने बनाए, उन्होंने अर्धशतक लगाते हुए 53 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से अश्विन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।