Move to Jagran APP

रोहित शर्मा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का ये खास रिकॉर्ड, दुनिया में कोई नहीं कर सका ऐसा

रोहित शर्मा ने इस मैच में 56 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 63 रन की पारी खेलकर भारत को जीत दिला दी।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 05:13 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 10:50 AM (IST)
रोहित शर्मा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का ये खास रिकॉर्ड, दुनिया में कोई नहीं कर सका ऐसा
रोहित शर्मा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का ये खास रिकॉर्ड, दुनिया में कोई नहीं कर सका ऐसा

नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच पांचवें वनडे मैच को टीम इंडिया ने 9 विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने अपने घर में लगातार छठी सीरीज़ जीती। 104 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के वनडे के उप कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। इस मैच में रोहित शर्मा ने शाहिद अफरीदी के एक खास रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। रोहित से पहले कोई भी खिलाड़ी इतनी तेज़ी से इस काम को अंज़ाम नहीं दे सका था।

loksabha election banner

रोहित ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का ये रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने इस मैच में 56 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 63 रन की पारी खेलकर भारत को जीत दिला दी। ये उनके वनडे करियर का 37वां अर्धशतक रहा। इस पारी के दौरान रोहित के बल्ले से 5 चौके और चार लंबे छक्के भी निकले। इस पारी के दौरान लगाया गया दूसरा छक्का रोहित शर्मा का वनडे क्रिकेट में 200वां छक्का रहा। इसी के साथ रोहित ने वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 200 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। रोहित ने ये रिकॉर्ड 187 पारियों में बनाया। हिटमैन से पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज शाहीद अफरीदी के नाम था। अफरीदी ने ये काम 195 वनडे पारियों में किया था।

इस पारी के दौरान ही रोहित शर्मा ने साल 2018 में वनडे क्रिकेट में अपने 1000 रन भी पूरे किए। इस साल रोहित शर्मा ने 19 मैचों की 19 पारियों में 73.57 की औसत से अभी तक 1030 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 3 अर्धशतक भी जड़े हैंष 

सबसे तेज़ी से 200 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी (वनडे)

रोहित शर्मा- 187 पारी

शाहिद अफरीदी- 195 पारी

ए बी डिविलियर्स- 214 पारी

ब्रेंडन मैक्कुलम- 228 पारी

क्रिस गेल- 241 पारी

एम एस धौनी- 248 पारी

सनथ जयसूर्या- 343 पारी

भारत के लिए सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी (वनडे)

महेंद्र सिंह धौनी- 218 छक्के

रोहित शर्मा- 202 छक्के

सचिन तेंदुलकर- 195 छक्के

भारत की तरफ से धौनी हैं नंबर वन

भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी हैं जिनके नाम पर इस वक्त 218 छक्के हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम पर है जिन्होंने 351 छक्के लगाए हैं। क्रिस गेल दूसरे नंबर पर हैं जिनके नाम पर अभी 275 छक्के हैं जबकि तीसरे नंबर पर 270 छक्कों के साथ श्रीलंका के बल्लेबाज सनथ जयसूर्या हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.