IND vs WI: रोहित का एक और धमाका, विराट को पीछे छोड़ रचा इतिहास
रोहित शर्मा ने अब तक अपने टी-20 करियर में 86 मैचों में करीब 32 की औसत से 2102 से ज्यादा रन बनाए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी-20 मैच में रोहित शर्मा ने एक और कीर्तिमान बनाते हुए विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने जैसे ही दूसरे मैच में 11वां रन बनाया वैसे ही वह टी-20 फॉर्मेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा बनाने वाले बल्लेबाज बन गए, इस मामले में उन्होंने इस सीरीज में आराम कर रहे विराट कोहली को पीछे छोड़ा। वैसे इस मैच में रोहित के बल्ले से नाबाद 111 रन की पारी खेली। ये रोहित का चौथा टी-20 शतक है। ऐसा कारनामा करने वाले वह दुनिया के इकलौते खिलाड़ी है।
रोहित शर्मा ने अब तक अपने टी-20 करियर में 86 मैचों में करीब 34 की औसत से 2203 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम पर क्रिकेट के इस प्रारूप में 4 शतक भी है। ऐसा करने वाले वह दुनिया के इकलौते बल्लेबाज है। वहीं विराट ने अब तक अपने क्रिकेट करियर में 62 मैच खेले हैं जिसमें 48.88 की औसत से 2102 रन बनाए हैं।
🙌🙌@ImRo45 sits atop on the list of most runs for India in T20Is. pic.twitter.com/2vLQEVTTfS — BCCI (@BCCI) November 6, 2018
विराट कोहली ने इस वर्ष अब तक सात टी 20 मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 24.33 की औसत से 146 रन बनाए हैं। इस वर्ष क्रिकेट से सबसे छोटे प्रारूप में विराट को बेस्ट स्कोर 47 रहा है। उन्होंने फरवरी में इस वर्ष दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी 20 सीरीज खेली थी। इसके बाद वो श्रीलंका में निदाहस ट्रॉफी टी 20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टी 20 सीरीज में वो आराम कर रहे हैं।
रोहित शर्मा इन दिनों कमाल की फॉर्म में हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी। हालांकि मेहमान टीम के खिलाफ पहले टी 20 मैच में वो ज्यादा रन नहीं बना पाए थे।
यदि इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों की बात की जाए तो न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल शीर्ष पर हैं। गप्टिल 75 मैचों की 73 पारियों में 34.40 की औसत से 2271 रन बना चुके हैं, इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 14 फिफ्टी लगाई हैं। पाकिस्तान के शोएब मलिक (2190 रन, 108 मैच) दूसरे और न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मॅक्कुलम (2140 रन, 71 मैच) तीसरे स्थान पर हैं। इस मैच से पहले इस सूची में विराट चौथे और रोहित पांचवें क्रम पर थे।
टी-20 क्रिकेट में रोहित के शतक
106 वि. द. अफ्रीका धर्मशाला 2 अक्टूबर 2015
118 वि. श्रीलंका इंदौर 22 दिसंबर 2017
100* वि. इंग्लैंड ब्रिस्टल 8 जुलाई 2018
111* वि. वेस्टइंडीज लखनऊ 6 नवंबर 2018