विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SA: ‘भारत को मिला नया स्टार’, डेब्यू मैच में Sai Sudharsan ने बिखेरी चमक, तूफानी अर्धशतक जड़कर राहुल के खास क्लब में मारी एंट्री

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sun, 17 Dec 2023 07:07 PM (IST)

भारत (IND vs SA 1st ODI) की तरफ से 22 साल के साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) को साउथ अफ्रीका के ...और पढ़ें

IND vs SA 1st ODI: Sai Sudharsan ने डेब्यू मैच में बल्ले से किया कमाल
IND vs SA 1st ODI: Sai Sudharsan ने डेब्यू मैच में बल्ले से किया कमाल

HighLights

  1. IND vs SA 1st ODI: भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले वनडे में 8 विकेट से हराया
  2. IND vs SA: साई सुदर्शन ने खेली अर्धशतकीय पारी
  3. IND vs SA: अर्शदीप-आवेश ने बरपाया कहर

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sai Sudharsan Debut Match: भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले वनडे मैच में 8 विकेट से धूल चटाई और वनडे सीरीज का आगाज धमाकेदार अंदाज में जीत के साथ किया। मैच में भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी की और साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को 116 रन पर ऑलआउट किया।

इसके जवाब में भारत ने 17वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। डेब्यू मैच खेल रहे साई सुदर्शन ने बल्ले से तूफानी पारी खेली और हर किसी को इंप्रेस किया। साई ने अर्धशतक जमाया और इसके साथ ही उन्होंने राहुल-रॉबिन के खास क्लब में एंट्री की।

IND vs SA 1st ODI: Sai Sudharsan ने डेब्यू मैच में बल्ले से किया कमाल

दरअसल, भारत (IND vs SA 1st ODI) की तरफ से 22 साल के साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में डेब्यू करने का मौका मिली। डेब्यू करते ही साई सुदर्शन ने पहले वनडे मैच में बल्ले से तूफानी पारी खेली।

वनडे डेब्यू में 50 प्लस रन बनाने वाले भारतीय ओपनर की लिस्ट में साई सुदर्शन का नाम जुड़ गया। साई से पहले फैज फजल ने साल 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की नाबाद पारी खेली थी। साल 2016 में ही केएल राहुल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 100 रन की पारी खेली थी।

यह भी पढ़ें: IND vs SA: Team India ने किया कमाल, इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई जोहान्सबर्ग में मिली जीत; अपनी ही धरती पर शर्मसार साउथ अफ्रीका

वनडे डेब्यू में 50+ रन बनाने वाले भारतीय ओपनर

86 - रॉबिन उथप्पा, भारत बनाम इंग्लैंड, 2006

100* - केएल राहुल, भारत बनाम ZIM, 2016

55* - फेज फजल, भारत बनाम ZIM, 2016

55* - साई सुदर्शन, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2023*

IND vs SA 1st ODI: अर्शदीप सिंह और आवेश खान का धमाल, अफ्रीकी बल्लेबाजों को किया ढेर

पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका (South Africa) की टीम की तरफ से रीजा हेंड्रिक्स को अर्शदीप सिंह ने बिना खाता खोले ही पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद टोनी दे जोरजी ने पारी को संभालने का प्रयास किया। वह 28 रन ही बना सके। रेसी वेन डर डुसेन भी शून्य पर आउट हुए।

कप्तान एडन भी कुछ खास नहीं कर सके और 12 रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक भी6 रन ही बना सके, मिलर 2 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 27.3 ओवर में 116 रन बनाकर ऑलआउट हुई। अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट, आवेश ने 4 विकेट और कुलदीप ने 1 विकेट झटके।

यह भी पढ़ें: IND vs SA: KL Rahul ने 22 साल के इस युवा खिलाड़ी को थमाई डेब्यू कैप, Hardik Pandya की भविष्यवाणी हुई सच